Ads Area

राजस्थान की कला एवं संस्कृति के महत्वपूर्ण प्रश्न ( 551-600 )

प्रश्न 551. साँत ध्वजो का नाथ है- श्रीनाथ ( नाथद्वार)
विशेष- श्रीनाथ की मुर्ति मेवाड़ मे राजसिंह के समय स्थापित हुई
प्रश्न 552. अष्टछाप शिरोमणि कवि कहलाता है- सुरदास
प्रश्न 553. थार की वैष्णो देवी कहलाती है- तनोट माता
प्रश्न 554. राजस्थान का भुवनेश्वर कहा जाता है- ओसिया (जोधपुर)
प्रश्न 555. राजस्थान का भुवनेश्वर को ओसिया किस कारण कहा जाता हैभुवनेश्वर की तर्ज पर कोणार्क मंदिर होने के कारण

प्रश्न 556. ओसिया का प्राचिन नाम है- उपकेशपट्टन
प्रश्न 557. ओसिया के जैन मंदिर का निर्माण कब हुआ था- गुर्जर प्रतिहार शासक वत्सराज के शासन काल मे
प्रश्न 558. स्वतंत्र बावनी के रचियता है- तेजकवि (जैसलमेर)
प्रश्न 559. मेरवाड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा मेला है- पुष्कर मेला
प्रश्न 560. सतबीस देवरिया है- चित्तौड़गढ़ मे, जैनधर्म का मंदिर (सतबीस-7+20 मंदिर)

प्रश्न 561. राजस्थान की छोटी काशी कहलाती है- बूंदी (इसे द्वितिय काशी भी कहते है)
प्रश्न 562. जयपुर ख्याली गायकी के प्रवर्तक है- रज्जब अली खाँ
प्रश्न 563. सुरजीत कौर चौयल है- पहली हिन्दुस्तानी चित्रकार जिसकी पैण्टिंग्स जापान की कला दीर्घा मे प्रदर्शित की गयी
प्रश्न 564. माउण्ट एवरेस्ट आँफ म्यूजिक है- जयपुर के प्रसिद्ध गायक व संगीत सम्राट उस्ताद अल्लादिया खाँ
प्रश्न 565. सबसे लोकप्रिय फड़ है- पाबूजी की फड़

प्रश्न 566. सबसे लम्बी फड़ है- देवनारायण जी की फड़
प्रश्न 567. आधुनिक चित्रकला को प्रारम्भ करने का श्रेय है- कुन्दन लाल मिस्त्री को
प्रश्न 568. राजस्थानी चित्रकला का उद्गम स्थल है- मेवाड़
प्रश्न 569. खजूर के वृक्ष किस शैली मे प्रचलित है- बूंदी/कोटा
प्रश्न 570. नैड़ा की छत्तरिया स्थित है- अलवर

प्रश्न 571. ऊनी कालीन प्रसिद्ध है- बीकानेर

प्रश्न 572. प्रसिद्ध घुड़सवार है- रघुवीर सिंह, गुलाम मोहम्मद खान
प्रश्न 573. सुनिता पुरी, वर्षा सोनी है- हाँकी खिलाड़ी
प्रश्न 574. रीमादत्त, भक्ति शर्मा है- प्रसिद्ध तैराक
प्रश्न 575. महारावल भीमसिंह, कर्ण सिंह, राजश्री कुमारी है- निशानेबाज

प्रश्न 576. पगड़ी का दस्तूर है- पिता की मृत्यु के बाद बड़े बेटे/भाई को पगड़ी पहनकर उत्तराधिकारी का दायित्व सौपना
प्रश्न 577. बोहरा जी की छत्तरी है- केला देवी मंदिर के सामने (करौली)
विशेष- ऐसी मान्यता है की यहा पुश्तैनी बीमारी का इलाज होता है
प्रश्न 578. वैश्याओ का मंदिर है- रणकपुर के जैन मंदिर मे (पाली)
प्रश्न 579. आघेटा रिवाज है- मृत्यु से संबंधित
प्रश्न 580. बुढ़ादीत का सूर्य मंदिर है- कोटा

प्रश्न 581. ओसिया के मंदिरो की शैली है- गुर्जर महामारू शैली
प्रश्न 582. खंम्भो का जंगल कहलाता है- रणकपुर जैन मंदिर (पाली), (1444 खम्भे है)
प्रश्न 583. त्रिपुरा सुन्दरी का मंदिर है- बांसवाड़ा
प्रश्न 584. अर्बुदा देवी का मंदिर  है- माउण्ट आबू (सिरोही), (इसे अधर देवी भी कहते है)
प्रश्न 585. बाजणा गणेश मंदिर है- सिरोही

प्रश्न 586. गणेश जी का त्रिनेत्र मंदिर है- रणथम्भौर (सवाईमाधोपुर)
प्रश्न 587. लिंबराम का संबंध किस खेल से है- तीरंदाज
प्रश्न 588. श्रावण में ओढ़नी है- लहरिया
प्रश्न 589. आतमसुख है- सर्दी मे ओढ़ा जाता है (सबसे प्राचीन आतमसुख सिटीपैलेस मे रखा गया है)
प्रश्न 590. पगड़ी प्रसिद्ध है- मेवाड़ की

प्रश्न 591. विश्व की सबसे बड़ी पगड़ी स्थित है- बागोर की हवेली (उदयपुर)
प्रश्न 592. राष्ट्रीय साफा है- जोधपुरी साफा
प्रश्न 593. दाढ़ी-मूंछ युक्त हनुमान जी मंदिर है- सालासर बालाजी (चुरू)
प्रश्न 594. 19 वी सदी का महाभारत राजस्थान के किस ग्रंथ को कहा जाता है- वंश भास्कर
प्रश्न 595. राजस्थान की उस छत्तरी का नाम बताओ जिस पर रामायण और महाभारत के भित्ति चित्र अंकित है- मुसीरानी की छत्तरी

प्रश्न 596. बूंदी के राजाओ का समाधि स्थल कहा स्थित है- केशर बाग
प्रश्न 597. राजस्थान का कौनसा दुर्ग काली, सिंध और आहू नदी के संगम पर स्थित है- गागरोण दुर्ग
प्रश्न 598. भारतीय डाक-तार विभाग द्वारा जारी फड़ है- देवनारायण जी
प्रश्न 599. भूरिया बाबा आराध्य देवता है- गोड़वाड़ के मीणाओ के
प्रश्न 600. गोगाजी का मेला किस माह मे भरता है- भाद्रपद

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad