राजस्थान के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Rajasthan) या अरावली के प्रमुख दर्रे (Main Passed of Aravalli)-
- पर्वतों के मध्य नीचा एवं तंग (संकरा) रास्ता नाल या दर्रा कहलाता है।
- दर्रा या नाल पर्वतों के दो ओर के स्थानों को जोड़ता है।
- राजस्थान में सर्वाधिक नाल या दर्रे दक्षिणी अरावली में स्थित है।
- अरावली में सर्वाधिक दर्रे या नाल राजसमंद जिले में स्थित है।
- जिले के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक नाल या दर्रे राजसमंद जिले में स्थित है।
- दर्रों को नाल भी कहा जाता है।
राजस्थान के प्रमुख दर्रे (Main Passes of Rajasthan) या अरावली के प्रमुख दर्रे (Main Passed of Aravalli)-
- 1. ढेबर नाल (Dhebar Naal)
- 2. फूलवारी नाल (Phulwari Naal)
- 3. हाथी गुड़ा नाल (Hathi Guda Naal)
- 4. पगल्या नाल (Pagllya Naal)
- 5. देसूरी नाल (Desuri Naal)
- 6. बर नाल (Barr Naal)
- 7. केवड़ा नाल (Kevda Naal)
- 8. हाथी नाल (Hathi Naal)
- 9. कमली घाट (Kamali Ghat) या खामली घाट (Khamli Ghat)
- 10. गोरम घाट (Goram Ghat)
- 11. परवारिया नाल (Parvariya Naal)
- 12. सुरा नाल (Sura Naal)
1. ढेबर नाल (Dhebar Naal)-
- स्थित (Located)- ढेबर नाल दक्षिणी अरावली में उदयपुर जिले में स्थित है।
- ढेबर नाल गोमती नदी के लिए प्रसिद्ध है।
- ढेबर नाल में जयसमंद झील स्थित है। इसी कारण जयसमंद झील को ढेबर झील भी कहा जाता है।
2. फूलवारी नाल (Phulwari Naal)-
- स्थित (Located)- फूलवारी नाल दक्षिणी अरावली में उदयपुर जिले की केटड़ा तहसील में स्थित है।
- फूलवारी की नाल सोम (Som River), मानसी (Mansi River) एवं वाकल नदियों (Wakal River) के लिए प्रसिद्ध है।
3. हाथी गुड़ा नाल (Hathi Guda Naal)-
- स्थित (Located)- हाथी गुड़ा नाल दक्षिणी अरावली में राजसमंद जिले में स्थित है।
- हाथी गुड़ानाल राजसमंद, उदयपुर (गोगुंदा) एवं सिरोही को जोड़ती है।
4. पगल्या नाल (Pagllya Naal)-
- स्थित (Located)- पगल्या नाल दक्षिणी अरावली में राजसमंद जिले में स्थित है।
- पगल्या नाल मेवाड़ (राजसमंद) व मारवाड़ (पाली) को जोड़ती है।
5. देसूरी नाल (Desuri Naal)-
- स्थित (Located)- देसूरी नाल दक्षिणी अरावली में पाली जिले में स्थित है।
- देसूरी नाल पाली एवं चारभुजा नाथ मंदिर (राजसमंद) को जोड़ती है।
6. बर नाल (Barr Naal)-
- स्थित (Located)- बर नाल पाली जिले में स्थित है।
- बर नाल मारवाड़ (जोधपुर व पाली) को मेरवाड़ा (ब्यावर, अजमेर) से जोड़ती है।
- विशेष- RPSC के अनुसार बर नाल मध्य अरावली में स्थित है।
7. केवड़ा नाल (Kevda Naal)-
- स्थित (Located)- केवड़ा नाल दक्षिणी अरावली में उदयपुर जिले में स्थित है।
8. हाथी नाल (Hathi Naal)-
- स्थित (Located)- हाथी नाल दक्षिणी अरावली में उदयपुर जिले में स्थित है।
9. कमली घाट (Kamali Ghat) या खामली घाट (Khamli Ghat)-
- कमली घाट को ही खामली घाट कहा जाता है।
- कमली घाट एक दर्रा या नाल है।
- स्थित (Located)- कमली घाट दर्रा या नाल दक्षिणी अरावली में राजसमंद जिले में स्थित है।
10. गोरम घाट (Goram Ghat)-
- गोरम घाट एक दर्रा या नाल है।
- स्थित (Located)- गोरम घाट दक्षिणी अरावली में राजसमंद जिले में स्थित है।
11. परवारिया नाल (Parvariya Naal)-
- स्थित (Located)- परवारिया नाल मध्य अरावली में ब्यावर (अजमेर) में स्थित है।
12. सुरा नाल (Sura Naal)-
- स्थित (Located)- सुरा नाल मध्य अरावली में ब्यावर (अजमेर) में स्थित है।