राजस्थान के प्रमुख पठार (Major Plateaus of Rajasthan) या अरावली के प्रमुख पठार (Major Plateaus of Aravalli)-
- राजस्थान में सर्वाधिक पठार अरावली में स्थित है। जैसे-
- 1. उड़िया पठार (Udiya Plateau)
- 2. आबू पर्वत (Abu Block)
- 3. भोराट का पठार (Bhorat Plateau)
- 4. भोमट का पठार (Bhomat Plateau)
- 5. लसाड़िया का पठार (Lasadiya Plateau)
- 6. क्रांसका पठार (Kranska Plateau)
- 7. कांकणवाड़ी पठार (Kakanwadi Plateau)
- राजस्थान में अरावली में सर्वाधिक पठार दक्षिण अरावली में स्थित है।
1. उड़िया पठार (Udiya Plateau)-
- स्थित (Located)- उड़िया का पठार राजस्थान में दक्षिणी अरावली में सिरोही जिले में स्थित है।
- ऊँचाई (Height)- उड़िया के पठार की कुल ऊँचाई 1360 मीटर है।
- विशेषताएं (Features)-
- (I) उड़िया का पठार राजस्थान का सबसे ऊँचा पठार है।
- (II) उड़िया का पठार सिरोह का सबसे ऊँचा पठार है।
2. आबू पर्वत (Abu Block)-
- स्थित (Located)- आबू पर्वत राजस्थान में दक्षिणी अरावली में सिरोही जिले में स्थित है।
- ऊँचाई (Height)- आबू के पठार की कुल ऊँचाई 1200 मीटर है।
- विशेषताएं (Features)-
- (I) आबू का पठार राजस्थान का तीसरा सबसे ऊँचा पठार है।
- (II) आबू का पठार सिरोही का दूसरा सबसे ऊँचा पठार है।
- (III) आबू का पठार गुम्बदाकार संरचना 'बैथोलिथ' (Batholith) का उदाहरण है।
- बैथोलिथ = Dome Shape
- (IV) आबू पर्वत केवल एक पठार है। अर्थात् पर्वत नहीं है।
3. भोराट का पठार (Bhorat Plateau)-
- स्थित (Located)- भोराट का पठार राजस्थान में दक्षिणी अरावली में कुम्भलगढ़ पहाड़ियां (राजसमंद) एवं गोगुंदा पहाड़िया (उदयपुर) के मध्य स्थित है।
- ऊँचाई (Height)- भोराट के पठार की कुल ऊँचाई 1225 मीटर है।
- विशेषताएं (Features)-
- (I) भोराट एक पठार है।
- (II) मेवाड़ अरावली की सर्वोच्च चोटी 'जरगा' भोराट के पठार पर स्थित है।
- (III) भोराट का पठार राजस्थान का दूसरा सबसे ऊँचा पठार है।
4. भोमट का पठार (Bhomat Plateau)-
- स्थित (Located)- भोमट का पठार राजस्थान में दक्षिणी अरावली में उदयपुर एवं मुख्यतः डूंगरपुर में स्थित है।
- विशेषताएं (Features)-
- (I) भोमट एक पहाड़ी एवं पठारी क्षेत्र है।
- (II) भोमट के पठार पर भील जनजाति अधिक पायी जाती है।
5. लसाड़िया का पठार (Lasadiya Plateau)-
- स्थित (Located)- लसाड़िया का पठार दक्षिणी अरावली में उदयपुर जिले में स्थित है।
- विशेषताएं (Features)-
- (I) लसाड़िया का पठार जयसमंद झील के पूर्व में स्थित उत्खात या उबड़खाबड़ पठार (Badland Plateau) है।
6. क्रांसका पठार (Kranska Plateau)-
- स्थित (Located)- क्रांसका पठार उत्तरी अरावली में अलवर जिले (सरिस्का) में स्थित है।
7. कांकणवाड़ी पठार (Kakanwadi Plateau)-
- स्थित (Located)- कांकणवाड़ी पठार उत्तरी अरावली में अलवर जिले (सरिस्का) में स्थित है।
राजस्थान के अन्य पठार (Other Plateau of Rajasthan)-
- 1. मेसा पठार (Mesa Plateau)
- 2. मानदेसरा पठार (Mandesra Plateau)
1. मेसा पठार (Mesa Plateau)-
- स्थित (Located)- मेसा का पठार चित्तौड़गढ़ जिले (हाड़ौती) में स्थित है।
- विशेषताएं (Features)-
- (I) मेसा का पठार अरावली का भाग नहीं है।
- (II) मेसा के पठार का संबंध चित्तौड़गढ़ दुर्ग से है।
2. मानदेसरा पठार (Mandesra Plateau)-
- स्थित (Located)- मानदेसरा का पठार चित्तौड़गढ़ जिले (हाड़ौती) में स्थित है।
- विशेषताएं (Features)-
- (I) मानदेसरा का पठार अरावली का भाग नहीं है।
- (II) मानदेसरा के पठार का संबंध भैंसरोड़गढ़ अभयारण्य से है।