Ads Area

सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न - (101-150)

प्रश्न 101. 18 कैरेट सोने में शुद्ध सोने का प्रतिशत होता है?
(अ) 50 प्रतिशत
(ब) 65 प्रतिशत
(स) 70 प्रतिशत
(द) 75 प्रतिशत
प्रश्न 102. कम्प्यूटर का इलेक्ट्रोनिक चिप्स बनाने में किसका प्रयोग होता है?
(अ) सिलीकॉन
(ब) गेलियम आर्सेनेट
(स) अ तथा ब दोनों
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 103. प्रतिरोध का S.I. मात्रक है?
(अ) ओम
(ब) मीटर
(स) एम्पियर
(द) उपर्युक्त सभीं
प्रश्न 104. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान के लिए भारत में दिया जाने वाला पुरस्कार कौन सा है?
(अ) नोबेल
(ब) भारत रतन
(स) शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार
(द) अॉस्कर
प्रश्न 105. हवाई जहाज को बनाने में कौन से फाइबर का प्रयोग किया जाता है?
(अ) प्लाटिक फाइबर
(ब) कार्बन फाइबर
(स) कॉपर फाइबर
(द) टिन फाइबर
प्रश्न 106. शुद्ध जल का pH मान कितना होता है?
(अ) 6.5
(ब) 7
(स) 7.5
(द) 8.4
प्रश्न 107. एक लड़का अपने पिता से गुणसुत्र पाता है?
(अ) 22xx
(ब) 22xy
(स) 23xx
(द) 23xy
प्रश्न 108. संसार का सबसे बड़ा पक्षी है?
(अ) शुतुरमुर्ग
(ब) वांडरिंग अल्बाट्रॉस
(स) सह्दुल
(द) उकात पंछी
प्रश्न 109. शरीर का सबसे कठोर तत्व है?
(अ) बाल
(ब) इनेमल
(स) त्वचा
(द) उपर्युक्त सभीं
प्रश्न 110. Biology शब्द का प्रयोग किसके द्वारा किया गया था?
(अ) अरस्तु
(ब) मेण्डल
(स) लामार्क तथा ट्रेविरेनस
(द) टिप्पो
प्रश्न 111. जन्तु विज्ञान का पिता किसे कहा जाता है?
(अ) थियोफ्रेक्टस
(ब) राबर्ट हुक
(स) टिप्पो
(द) अरस्तु
प्रश्न 112. वनस्पति विज्ञान का पिता किसे कहा जाता है?
(अ) थियोफ्रेक्टस
(ब) राबर्ट हुक
(स) टिप्पो
(द) अरस्तु
प्रश्न 113. सबसे छोटा कोशिकांग है?
(अ) सेन्ट्रोसोम
(ब) राइबोसोम
(स) लाइसोसोम
(द) पट्लिका
प्रश्न 114. मनुष्य में गुणसुत्रों की संख्या है?
(अ) 42
(ब) 43
(स) 46
(द) 47
प्रश्न 115. जीवन की उत्पत्ति के समय प्रथम जीव था?
(अ) अवायवीय
(ब) वायवीय
(स) अ तथा ब दोनों
(द) उपर्युक्त सभीं
प्रश्न 116. पृथ्वी की उत्पत्ति कितने वर्ष पूर्व हुई?
(अ) 4 अरब
(ब) 4.6 अरब
(स) 5 अरब
(द) 5.4 अरब
प्रश्न 117. जीवन की उत्पत्ति सर्वप्रथम कहाँ हुई?
(अ) जल में
(ब) हवा में
(स) हवा व जल में
(द) उपर्युक्त सभीं
प्रश्न 118. रोगों का रोगाणु सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया?
(अ) हक्सले
(ब) लुईस पाश्चर
(स) ओपेरिन
(द) डार्विन
प्रश्न 119. निम्न में से कौनसा पक्षी उड़ नहीं सकता है?
(अ) स्टार्क
(ब) ईमू
(स) मोर
(द) बतख
प्रश्न 120. मकड़ी में टांगो की संख्या होती है?
(अ) 7
(ब) 8
(स) 9
(द) 10
प्रश्न 121. मनुष्य का वैज्ञानिक नाम है?
(अ) होमो सैपिएन्स
(ब) होमो सैपिएन्स जीवाश्म
(स) होमो हाबिलिस
(द) होमो जीवाश्म
प्रश्न 122. किस वर्णक के कारण रक्त का रंग नीला होता है?
(अ) हीमोग्लोबिन
(ब) हीमोसायनिन
(स) बिलीरुविन
(द) उपर्युक्त सभीं
प्रश्न 123. रेशम किस कीट से प्राप्त होता है?
(अ) एपिस डोरसेटा
(ब) लेपिस्मा
(स) बोम्बेक्स मोराई
(द) पेलिमोन
प्रश्न 124. लाख किस किट से प्राप्त होता है?
(अ) एपिस डोरसेटा
(ब) लेपिस्मा
(स) बोम्बेक्स मोराई
(द) टैकार्डिया लैका
प्रश्न 125. मधुमक्खी पालन कहलाता है?
(अ) एपीकल्चर
(ब) सेरीकल्चर
(स) पिशीकल्चर
(द) पर्लकल्चर
प्रश्न 126. रेशम कीट पालन कहलाता है?
(अ) एपीकल्चर
(ब) सेरीकल्चर
(स) पिशीकल्चर
(द) पर्लकल्चर
प्रश्न 127. मछलियों की शिशु अवस्था कहलाती है?
(अ) टेडपोल
(ब) लार्वा
(स) फ्राई
(द) उपर्युक्त सभीं
प्रश्न 128. निम्न में से कुत्ता मछली है?
(अ) स्कॉलियोडॉन
(ब) पिस्टिस
(स) काइमेरा
(द) टोरपिडो
प्रश्न 129. निम्न में से मछली वर्ग का प्राणी है?
(अ) समुद्री घोड़ा
(ब) समुद्री गाय
(स) ब्लू व्हेल
(द) फ्राई
प्रश्न 130. सांपो का अध्ययन कहलाता है?
(अ) अार्निथोलोजी
(ब) सरपेटोलोजी
(स) एन्टोमोलोजी
(द) पोमोलोजी
प्रश्न 131. पक्षीयों का अध्ययन कहलाता है?
(अ) अार्निथोलोजी
(ब) सरपेटोलोजी
(स) एन्टोमोलोजी
(द) पोमोलोजी
प्रश्न 132. उड़न छिपकली है?
(अ) ड्रेको
(ब) होलोडर्मा
(स) केलोटिस
(द) ओफियोसोरस
प्रश्न 133. निम्न में से किसमें मूत्राशय अनुपस्थित होता है?
(अ) मेढ़क
(ब) चिड़ीया
(स) बकरी
(द) उपर्युक्त सभीं
प्रश्न 134. सबसे छोटा पक्षी है?
(अ) तोता
(ब) हमिंग बर्ड
(स) कबूतर
(द) पैराडिजिया
प्रश्न 135. मनुष्य में कपाल तंत्रिकाओं की संख्या होती है?
(अ) 12 जोड़ी
(ब) 13 जोड़ी
(स) 15 जोड़ी
(द) 17 जोड़ी
प्रश्न 136. एड्स का कारक है?
(अ) कवक
(ब) वायरस
(स) जीवाणु
(द) विषाणु
प्रश्न 137. विषाणु जनित नैत्र रोग है?
(अ) ग्लोकोमा
(ब) मोतियाबिन्द
(स) ट्रेकोमा
(द) प्रोटोनोपिया
प्रश्न 138. एड्स वायरस में होता है?
(अ) एकल सूत्रीय RNA
(ब) एकल सूत्रीय DNA
(स) द्वि सूत्रीय RNA
(द) द्वि सूत्रीय DNA
प्रश्न 139. रक्त कैंसर है?
(अ) ल्यूकेमिया
(ब) थ्रोम्बोसिस
(स) हीमोफीलिया
(द) हीमोलाइसिस
प्रश्न 140. पेनीसिलिन की खोज की है?
(अ) वॉक्समेन
(ब) रोबर्ट कोच
(स) फ्लेमिंग
(द) एडवर्ड जेनर
प्रश्न 141. डेंगू बुखार किसके द्वारा फैलता है?
(अ) एडीज एजिप्टाई
(ब) मादा एनाफिलीज
(स) क्यूलेक्स मच्छर
(द) प्लाज्मोडियम
प्रश्न 142. Lock Jaw किस बीमारी को कहते है?
(अ) पोलियो
(ब) टिटेनेस
(स) रेबीज
(द) हिपेटाइटिस
प्रश्न 143. मेमोग्राफी है?
(अ) चेस्ट का सी.टी. स्केन
(ब) स्तन का एक्स-रे
(स) केंसर का अध्ययन
(द) उपर्युक्त सभीं
प्रश्न 144. ब्लू बेबी सिन्ड्रोम का कारण है?
(अ) भोजन में लोह की कमी
(ब) पीने के पानी में नाइट्रेट की अधिकता
(स) पीने के पानी में आर्सेनिक की अधिकता
(द) शरीर में केल्शियम की कमी
प्रश्न 145. एल्जाइमर रोग किस अंग से सम्बन्धित है?
(अ) यकृत
(ब) ह्रदय
(स) मस्तिष्क
(द) रक्त
प्रश्न 146. पार्किन्स रोग किस अंग से सम्बन्धित है?
(अ) यकृत
(ब) ह्रदय
(स) मस्तिष्क
(द) त्वचा
प्रश्न 147. मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 29 अगस्त
(ब) 15 जनवरी
(स) 2 सितम्बर
(द) 27 अगस्त
प्रश्न 148. दाद का कारक है?
(अ) जीवाणु
(ब) कवक
(स) प्रोटोजोवा
(द) वायरस
प्रश्न 149. सी.टी. स्केन की खोज किसने की है?
(अ) सेट्न
(ब) जॉनसन
(स) हाउसफील्ड
(द) हावर्डलेन
प्रश्न 150. ECG जाँच का सम्बन्ध किससे है?
(अ) मस्तिष्क
(ब) ह्रदय
(स) वृक्क
(द) यकृत

उत्तर-
101. (द), 102. (स), 103. (अ), 104. (स), 105. (ब), 106. (ब), 107. (ब), 108. (अ), 109. (ब), 110. (स), 111. (द), 112. (अ), 113. (ब), 114. (स), 115. (अ), 116. (ब), 117. (अ), 118. (ब), 119. (ब), 120. (ब), 121. (अ), 122. (ब), 123. (स), 124. (द), 125. (अ), 126. (ब), 127. (स), 128. (अ), 129. (अ), 130. (ब), 131. (अ), 132. (अ), 133. (ब), 134. (ब), 135. (अ), 136. (ब), 137. (स), 138. (अ), 139. (अ), 140. (स), 141. (अ), 142. (ब), 143. (ब), 144. (ब), 145. (स), 146. (स), 147. (अ), 148. (ब), 149. (स), 150. (ब)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad