Ads Area

भारत की स्थलीय सीमा

➧भारत की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 15106 या 15200 या 15280 किलोमीटर है जो की भारत के 17 राज्यों को छुती है तथा 7 देशों के साथ लगती है। जैसे-
1. बांग्लादेश
2. चीन
3. पाकिस्तान
4. नेपाल
5. म्यामार
6. भूटान
7. अफगानिस्तान
➧भारत की स्थलीय सीमा किन देशों को कितना लगती है इसकी पूरी जानकारी नीचे  विस्तार पूर्वक बतायी गयी है।

1. बांग्लादेश-
➧भारत और बांग्लादेश के बीच सबसे लम्बी स्थलीय सीमा लगती है।
➧भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 4096 किलोमीटर लम्बी स्थलीय सीमा लगती है।
➧भारत के कुल 5 राज्यों की सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है। जैसी-
(1.) पश्चिम बंगाल (सबसे अधिक सीमा)
(2.) मेघालय
(3.) त्रिपुरा
(4.) असोम/ असम
(5.) मिजोरम (सबसे कम सीमा)

➧पश्चिम बंगाल- बांग्लादेश के साथ सर्वाधिक सीमा पश्चिम बंगाल की लगती है।
➧त्रिपुरा- त्रिपुरा भारत का एकमात्र ऐसा राज्य की जिसके तीन ओर से बांग्लादेश की सीमा लगती है।
➧त्रिपुरा- त्रिपुरा (भारत) तथा बांग्लादेश के बीच लगने वाली सीमा को शून्य सीमा रेखा या जीरो लाईन या तीन बीघा काॅरीडोर या तीन बीघा गलियारा कहते है।
➧मिजोरम- बांग्लादेश के साथ सबसे कम सीमा मिजोरम की लगती है।

➧पूर्वी पाकिस्तान तथा पश्चिमी पाकिस्तान-
➧15 अगस्त 1947 को भारत के दो टूकड़े करके पूर्वी पाकिस्तान तथा पश्चिमी पाकिस्तान बनाया गया था तथा दोनों पाकिस्तानों के साथ रैडक्लिफ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा बनायी गयी थी।
➧वर्तमान में पूर्वी पाकिस्तान, बांग्लादेश बन गया है। तथा पश्चिमी पाकिस्तान, पाकिस्तान बन गया है।
➧पश्चिमी बंगाल को पूर्वी पाकिस्तान से काट कर बनाया गया था।

➧शेख मुजीब उर रहमान-
➧बांग्लादेश का संस्थापक शेख मुजीब उर रहमान को माना जाता है।
➧शेख मुजीब उर रहमान बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति भी बने थे।
➧15 अगस्त 1975 को शेख मुजीब उर रहमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इसी कारण इनकी याद में बांग्लादेश में प्रतिवर्ष 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया जाता था लेकिन वर्तमान में नहीं मनाया जाता है।
➧बांग्लादेश की स्थापना सन् 1973 में हुई थी।

2. चीन-
➧भारत और चीन के बीच कुल 3488 किलोमीटर लम्बी स्थलीय सीमा लगती है। जो भारत के कुल 5 राज्यों को छुती है जैसे-
(1.) जम्मू कश्मीर (सबसे अधिक सीमा)
(2.) हिमाचल प्रदेश
(3.) उत्तराखंड
(4.) अरुणाचल प्रदेश
(5.) सिक्किम (सबसे कम सीमा)

➧जम्मू कश्मीर- चीन के साथ सर्वाधिक सीमा जम्मू कश्मीर की लगती है।
➧सिक्किम- चीन के साथ सबसे कम सीमा सिक्किम की लगती है।
➧मैकमोहन सीमा रेखा- सन् 1914 में अंग्रेज अधिकारी सर हेनरी मैकमोहन के द्वारा भारत और चीन के बीच सीमा का निर्धारण किया गया था जिसे मैकमोहन सीमा रेखा कहते है।

3. पाकिस्तान-
➧भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 3323 या 3310 किलोमीटर लम्बी स्थलीय सीमा लगती है। जिसे रैडक्लिफ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा कहते है।
➧पाकिस्तान के साथ भारत के कुल 4 राज्यों की सीमा लगती है। जैसे-
(1.) जम्मू कश्मीर (सबसे अधिक सीमा)
(2.) गुजरात
(3.) राजस्थान
(4.) पंजाब (सबसे कम सीमा)

➧जम्मू कश्मीर- पाकिस्थान के साथ सर्वाधिक सीमा जम्मू कश्मीर की लगती है।
➧पंजाब- पाकिस्तान के साथ सबसे कम सीमा पंजाब की लगती है।

➧सर सिरिल रैडक्लिफ- सर सिरिल रैडक्लिफ लार्ड माउन्ट बेटन के मित्र थे तथा सर सिरिल रैडक्लिफ ने 17 अगस्त 1947 को भारत और पाकिस्तान के बीच रैडक्लिफ रेखा का निर्धारण किया था।

➧Pok- Pakistan Occupied Kashmir (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर), कश्मीर का वह भाग जो पाकिस्तान ने कब्जे में कर रखा है Pok कहलाता है। तथा पाकिस्तान ने Pok की राजधानी मुजफ्फराबाद बना रखी है।

➧Loc- Line of Control (नियंत्रक सीमा रेखा)

➧अक्साई क्षेत्र- कश्मीर का वह भाग जो चीन के कब्जे में है

➧Lac- Line of Actual Control (वास्तविक नियंत्रण सीमा रेखा) Lac, Pok में भारत और चीन के बीच लगती है, Pok वाले कश्मीर को अक्साई क्षेत्र के नाम से जाना जाता है।

➧सरक्रीक- सरक्रीक गुजरात का दलदली क्षेत्र है जो की भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित है।

➧रेडक्लिफ रेखा-
(1.) रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच लगती है।
(2.) रेडक्लिफ रेखा भारत और बांग्लादेश के बीच लगती है।

➧सियाचिन ग्लेशियर- सियाचिन ग्लेशियर विश्व का सबसे उच्चा आर्मी बेस कैंप है।

➧मुस्लिम लीग- मुस्लमानों की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मुस्लिम लीग है जिसकी स्थापना 30 दिसम्बर 1906 को ढाका (बांग्लादेश) में सलीम मुल्ला तथा आगा खां ने की थी।

➧चौधरी रहमत अली- विश्व में सर्वप्रथम पाकिस्तान शब्द का प्रयोग चौधरी रहमत अली ने किया था।

➧इन्कलाब जिन्दाबाद- इन्कलाब जिन्दाबाद नारे का निर्माण मोहम्मद इकबाल ने किया था परन्तु इस नारे को लोकप्रियता भगत सिंह ने दिलवायी थी

➧मोहम्मद अली जिन्ना- पाकिस्तान बनाने का श्रेय मोहम्मद अली जिन्ना को दिया जाता है। तथा मोहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान का गांधी भी कहते है।

4. नेपाल-
➧भारत और नेपाल के बीच कुल 1752 किलोमीटर लम्बी स्थलीय सीमा लगती है। जो की भारत के कुल 5 राज्यों को छुती है। जैसे-
(1.) बिहार (सबसे अधिक सीमा)
(2.) उत्तर प्रदेश
(3.) उत्तराखंड
(4.) सिक्किम
(5.) पश्चिम बंगाल (सबसे कम सीमा)

➧बिहार- नेपाल के साथ सर्वाधिक लम्बी सीमा बिहार की लगती है।
➧पश्चिम बंगाल- नेपाल के साथ सबसे कम सीमा पश्चिम बंगाल की लगती है।

5. म्यामार-
➧भारत तथा म्यामार के बीच कुल 1643 किलोमीटर लम्बी स्थलीय सीमा लगती है। जो की भारत के कुल 4 राज्यों को छुती है। जैसे-
(1.) मिजोरम (सबसे अधिक सीमा)
(2.) मणिपुर
(3.) अरुणाचल प्रदेश
(4.) नागालैंड (सबसे कम सीमा)

➧मिजोरम- म्यामार के साथ सर्वाधिक लम्बी सीमा मिजोरम की लगती है।
➧नागालैंड- म्यामार के साथ सबसे कम सीमा नागालैंड की लगती है।

➧1935 का भारत शासन अधिनियम- इस अधिनियम के अनुसार सन् 1937 में (सन् 1935 में घोषणा हुई थी) भारत से काटकर नया देश वर्मा बनाया गया था जिसकी राजधानी रंगून को बनाया गया था।

➧वर्मा (बर्मा)- सन् 1989 में वर्मा का नाम बदलकर म्यामार रख दिया गया था तथा सन् 2014 में वर्मा की राजधानी बदलकर नैप्यीदा कर दी गई है।

➧बहादुर शाह जफर या बहादुर शाह द्वितीय- बहादुर शाह जफर अंतिम तथा एकमात्र ऐसा मुगल शासक था जिसकी मृत्यु भारत से बाहर हुई थी। बहादुर शाह जफर की मृत्यु सन् 1862 में वर्मा की राजधानी रंगुन में हुई थी इसीलिए बहादुर शाह जफर का मकबरा रंगुन (म्यामार) में स्थित है।

6. भूटान-
➧भारत तथा भूटान के बीच कुल 699 किलोमीटर लम्बी स्थलीय सीमा लगती है। जो की भारत के कुल 4 राज्यों को छुती है। जैसे-
(1.) सिक्किम (सबसे अधिक सीमा)
(2.) अरुणाचल प्रदेश
(3.) पश्चिम बंगाल
(4.) असोम/ असम (सबसे कम सीमा)

➧सिक्किम- भूटान के साथ सर्वाधिक लम्बी सीमा सिक्किम की लगती है।
➧सिक्किम- सिक्किम भारत का ऐसा राज्य है जिसको तीन ओर से तीन बड़े देश छुते है। जैसे- नेपाल, तिब्बत (चीन), भूटान
➧असोम या असम- भूटान के साथ सबसे कम सीमा असोम की लगती है।
➧चुम्बी घाटी- चुम्बी घाटी भारत (सिक्किम), भूटान, चीन (तिब्बत) तथा नेपाल के मध्य स्थित है।

7. अफगानिस्तान-
➧भारत तथा अफगानिस्तान के बीच कुल 106 किलोमीटर लम्बी स्थलीय सीमा लगती है। जिसे डूरण्ड सीमा रेखा कहते है। जो भारत के एक राज्य को छुती है जैसे- जम्मू कश्मीर

➧डूरण्ड सीमा रेखा- डूरण्ड सीमा रेखा का निर्धारण 12 नवम्बर 1896 में अंग्रेज अधिकारी सर हेनरी मार्टिमर डूरण्ड ने किया था जो की अफगानिस्तान व भारत के साथ लगती थी। वर्तमान (सन् 1948 से) में डूरण्ड रेखा अफगानिस्तान व पाकिस्तान के बीच लगती है। क्योकी डूरण्ड सीमा रेखा का क्षेत्र Pok (सियाचिन) में आता है।

➧सियाचिन ग्लेशियर- सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा (72 वर्ग किलोमीटर) ग्लेशियर है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad