Ads Area

भारत का भूगोलः एक परिचय

भारत की स्थिति एवं विस्तार- 

➧भारत की आकृति-
➧भारत की आकृति चतुष्कोणीय है।

➧भारत की जलवायु-
➧भारत की जलवायु मानसूनी जलवायु है।
➧मार्सडेन ने भारत की जलवायु के लिए यह कथन कहा था "विश्व की समस्त प्रकार की जलवायु भारत में पायी जाती है।"

➧भारत की स्थिति या भारत का विस्तार-
➧भारत विश्व के मानचित्र पर अक्षांशिया दृष्ट्रि से उत्तरी गोलार्ध तथा देशांतरीय दृष्ट्रि से भारत विश्व के मानचित्र में पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।

➧उत्तरी गोलार्ध-
➧उत्तरी गोलार्द एक स्थलीय गोलार्ध है तथा उत्तरी गोलार्ध में ही आर्कटिक महासागर स्थित है।

➧दक्षिणी गोलार्ध-
➧दक्षिणी गोलार्ध एक जलीय गोलार्ध है। तथा दक्षिणी गोलार्ध में ही अंटार्कटिक महासागर स्थित है।

➧भारत की भौगोलिक उत्पत्ती-
➧भारत भौगोलिक दृष्ट्रि से एशिया महाद्वीप में स्थित है (भारत दक्षिणी एशिया महाद्वीप में है।) परन्तु भारत एशिया महाद्वीप का भाग नहीं है क्योंकि भारत की स्थलीय भाग की उत्पत्ती गोंडवाना लेंड से हुई है जबकि एशिया महाद्वीप की उत्पत्ती अंगारा लेंड से हुई है।

➧भारतीय उपमहाद्वीप-
➧भारत का वृहत (बड़ा) भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा दी गई है।
➧भारतीय उपमहाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालद्वीव तथा श्रीलंका आदी देश शामिल है।

➧भारत का अक्षांशीय मान एवं देशांतरीय मान-
➧भारत का उत्तरी अक्षांशीय मान- 8°4′ उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6′ उत्तरी अक्षांश के बीच है।
➧भारत का देशांतरीय मान-  68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के बीच है।

➧भारत के अक्षांशीय मान व देशांतरीय मान के बीच अंतर-
➧भारत के अक्षांशीय मान व देशांतरीय मान में लगभग 29° का अंतर है। जैसे- (97°-68°= 29°)

➧विश्व के मानचित्र में कुल अक्षांश रेखाएं-
➧विश्व के मानचित्र में कुल अक्षांश- 181 (90°+90°+0°= 181°)
➧विश्व के मानचित्र में कुल अक्षांस रेखाएं- 179 (89°+89°+0°=179)
➧उत्तरी ध्रुव व दक्षिणी ध्रुव ये दोनों रेखाएं न होकर केवल बिंदू होते है। इसीलिए कुल अक्षांशीय रेखाएं 179 होती है।

➧विश्व के मानचित्र में कुल देशांतरीय रेखाएं-
➧विश्व के मानचित्र में कुल 360° या 360 देशांतरीय रेखाएं होती है.

➧जोन (zone)-
➧दो अक्षांश रेखाओं के बीच 111.13 किलोमीटर की दूरी होती है और इसी दूरी को जोन कहते है।

➧गोरे या गोर (Gore)-
➧दो देशांतर रेखाओं के बीच 111.32 किलोमीटर की दूरी होती है और इसी दूरी को गोर कहते है।

➧180° देशांतर रेखा-
➧180° देशांतर रेखा को अंतराष्ट्रीय तिथि रेखा (International date line - Idl) कहते है।
➧180° देशांतर रेखा को ग्लोब पर दोनों और (पूर्व व पश्चिम) दिखाया जाता है परन्तु यह रेखा होती एक ही है।
➧180° देशांतर रेखा के पूर्व में आने पर एक दिन में वृद्धि होती है। जैसे- अमेरिका से ऑस्ट्रेलिया जाने पर एक दिन बढ़ेगा अर्थात् अमेरीका में सोमवार है तो ऑस्ट्रेलिया में मंगलवार होगा।
➧180° देशांतर रेखा के पश्चिम में आने पर एक दिन में कमी आती है।

➧ऑस्ट्रेलिया-
➧विश्व में सबसे पहले नया साल ऑस्ट्रेलिया में मनाया जाता है ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड में नया साल मनाया जाता है।

➧0° देशांतर रेखा-
➧0° देशांतर रेखा से विश्व के समस्त देशों का समय निकाला या ज्ञात किया जाता है।

➧0° देशांतर रेखा के उपनाम-
1. ग्रीनविच रेखा
2. मध्यांस रेखा
3. प्रधान याम्योत्तर रेखा

➧82.5° पूर्वी देशांतर रेखा-
➧82.5° पूर्वी देशांतर रेखा भारतीय मानक समय रेखा (Indian standard timeline -Ist) कहलाती है।
➧82.5° पूर्वी देशांतर रेखा इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के मिरजापुर की नैनि नामक जगह से गुजरती है।
➧82.5° पूर्वी देशांतर रेखा भारत के कुल 5 राज्यों में से होकर गुजरती है जैसे-
1. उत्तर प्रदेश
2. मध्य प्रदेश
3. छत्तीसगढ़
4. ओडिशा
5. आन्ध्र प्रदेश
➧भारत की मानक समय रेखा ग्रीनविच रेखा से 5ः30 घण्टे आगे है अर्थात् जब लंदन में दोपहर के 12 बजेंगे तब भारत में शाम के 5ः30 बजते है।

➧कर्क रेखा-
➧23.5° उत्तरी अक्षांश रेखा ही कर्क रेखा कहलाती है।
➧23.5° उत्तरी अक्षांश रेखा या कर्क रेखा भारत को दो बराबर भागों में विभाजित करती है या बांटती है।
➧23.5° उत्तरी अक्षांश रेखा या कर्क रेखा भारत के कुल 8 राज्यों से होकर गुजरती है जैसे-
1. गुजरात
2. राजस्थान
3. मध्य प्रदेश
4. छत्तिसगढ़
5. झारखंड
6. पश्चिम बंगाल
7. त्रिपुरा
8. मिजोरम

➧रांची (झारखंड)-
➧झारखंड की राजधानी रांची कर्क रेखा पर सबसे नजदीक स्थित राजधानी है।

➧जयपुर (राजस्थान)-
➧राजस्थान की राजधानी जयपुर कर्क रेखा पर सबसे दूर स्थित राजधानी है।

➧अफ्रीका महाद्वीप-
➧विश्व में अफ्रीका महाद्वीप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसके मानचित्र से तीनों प्रसिद्ध अक्षांश रेखाएं गुजरती है। जैसे-
1. कर्क रेखा
2. भूमध्य रेखा
3. मकर रेखा

➧भारत का कुल क्षेत्रफल-
➧भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 या 32,87,590 या 32,87,469 वर्ग किलोमीटर इन तीनों क्षेत्रफल में से प्राथमिकता 32,87,263 को देनी है।

➧क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में स्थान-
➧क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में 7वां स्थान है जबकी जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है।

➧क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के 8 बड़े देशों के नाम-
1. रूस
2. कनाडा
3. अमेरिका
4. चीन
5. ब्राजील
6. ऑस्ट्रेलिया
7. भारत
8. अर्जेंटीना

➧जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 8 बड़े देशों के नाम-
1. चीन
2. भारत
3. अमेरीका
4. इंडोनेशिया
5. ब्राजील
6. पाकिस्तान
7. बांग्लादेश
8. रूस

➧वेटिकन सिटी-
➧विश्व में क्षेत्रफल तथा जनसंख्या दोनों की दृष्टि से सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।
➧वेटिकन सिटी यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है।

➧वेटिकन सिटी के उपनाम या अन्य नाम-
1. पोपो की नगरी
2. पवित्र नगरी या पवित्र शहर

➧पोप-
➧क्रिश्चियन लोगों के धार्मिक गुरु को पोप कहते है।

➧भारत के बिंदु या भारत के छोर-
1. भारत का पूर्वी बिंदु-
➧भारत के पूर्वी बिंदु की स्थिति- किबिथू, वालगू (अरुणाचल प्रदेश)
➧भारत के पूर्वी बिंदु का मान- 97°25′

2. भारत का पश्चिमी बिंदु-
➧भारत के पश्चिमी बिंदु की स्थिति- गोर माता, नारायण सरोवर घाट, भुज (गुजराच)
➧भारत के पश्चिमी बिंदु का मान- 68°7′

3. भारत का उत्तरी बिंदु-
➧भारत के उत्तरी बिंदु की स्थिति- इंदिरा कोल, सियाचिन (जम्मू कश्मीर)
➧भारत के उत्तरी बिंदु की स्थिति- 37°6′

4. भारत का दक्षिणी बिंदु (भारत का मुख्य भूमी दक्षिणी बिंदु)-
➧भारत के मुख्य भूमी दक्षिणी बिंदु की स्थिति- कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
➧भारत के मुख्य भूमी दक्षिणी बिंदु का मान- 8°4′

➧केन केमोरिय द्वीप (केप आॅफ कोमोरिन)-
➧केन केमोरय द्वीप कन्याकुमारी को कहते है।
➧कन्याकुमारी भारत में एकमात्र ऐसी जगह है जिसको तीन ओर से तीन बड़े सागर छुते है जैसे-
1. अरब सागर
2. हिन्द महासागर
3. बंगाल की खाड़ी
➧कन्याकुमारी को कुमारी अतंरीप द्वीप भ कहा जाता है।
➧विवेकानंद राॅक तथा विवेकानंद टेम्पल तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित है।

5. भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु-
➧भारत के सबसे दक्षिणतम बिंदु की स्थिति- इंदिरा पोइंट (ग्रेट निकोबार या वृहत निकोबार)

➧इंदिरा पोइंट के उपनाम या अन्य नाम-
1. पिग्मेलियन पाॅइंट
2. पाइथन पाॅइंट
3. लोहिचिंग पाॅइंट

➧इंदिरा पोइंट-
➧राजीव गांधी ने अपनी माॅं इंदिरा गांधी की याद में पिग्मेलियन पाॅइंट या पाइथन पाॅइंट का नाम बदलकर इंदिरा पोइंट कर दिया था।
➧इंदिरा पोइंट भूमध्य रेखा से 876 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
➧इंदिरा पोइंट निकोबार द्वीप समुह में स्थित है।

➧भारत की लम्बाई तथा चौड़ाई-
➧भारत की उत्तर से दक्षिण तक कुल लम्बाई 3214 किलोमीटर है।
➧भारत की पूर्व से पश्चिम तक कुल चौड़ाई 2933 किलोमीटर है।

➧भारत के भौगोलिक प्रदेश या भारत के भौगोलिक क्षेत्र-
➧भौगोलिक दृष्टि से भारत को चार भोगों या चार भौतिक प्रदेशों में बांटा गया है जैसे-
1. मैदानी क्षेत्र- 43 % (सर्वाधिक)
2. पठारी क्षेत्र- 27.7 %
3. पहाड़ी क्षेत्र- 18.6 %
4. पर्वतीय क्षेत्र- 10.7 % (न्यूनतम)

➧कच्छ जिला (गुजरात)-
➧क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ जिला है।

➧माहे जिला (पाण्डिचेरी)-
➧क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जिला पाण्डिचेरी का माहे जिला है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad