Ads Area

राजस्थान के प्रमुख समाचार पत्र (Major Newspapers of Rajasthan)

राजस्थान के समाचार पत्र (Newspapers of Rajasthan)-

  • 1. मजहरूल सरूर
  • 2. Jodhpur Government Gazette
  • 3. मारवाड़ गजट (Marwar Gazette)
  • 4. मरुधर मित्र
  • 5. उदयपुर गजट (Udaipur Gazette)
  • 6. सर्वहित
  • 7. रोजतुल तालीम या राजपूतामा अखबार
  • 8. देश हितैषी
  • 9. राजपूताना गजट
  • 10. राजपूताना हेराल्ड
  • 11. राजस्थान समाचार
  • 12. राजस्थान केसरी
  • 13. नवीन राजस्थान
  • 14. तरूण राजस्थान
  • 15. Young Rajasthan
  • 16. आर्य मार्तंड
  • 17. त्यागभूमि
  • 18. नवज्योति
  • 19. नवजीवन
  • 20. प्रजासेवक
  • 21. जयभूमि
  • 22. जयपुर समाचार
  • 23. राजस्थान हेराल्ड
  • 24. रियासती
  • 25. विश्वामित्र
  • 26. वैभव
  • 27. विजय
  • 28. जयहिन्द


1. मजहरूल सरूर-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1849 ई. में हुई थी।
  • यह भरतपुर से प्रकाशित होता था।
  • यह हिन्दी तथा उर्दु दोनों भाषाओं में प्रकाशित होता है।
  • यह राजस्थान का पहला समाचार पत्र माना जाता है।


2. Jodhpur Government Gazette-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1864 ई. में हुई थी।

  • यह जोधपुर राज्य द्वारा प्रकाशित किया जाता था।


3. मारवाड़ गजट (Marwar Gazette)-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1866 ई. में हुई थी।

  • यह जोधपुर राज्य द्वारा प्रकाशित किया जाता था।


4. मरुधर मित्र-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1866 ई. में हुई थी।

  • यह जोधपुर राज्य द्वारा प्रकाशित किया जाता था।


5. उदयपुर गजट (Udaipur Gazette)-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1869 ई. में हुई थी।

  • यह मेवाड़ राज्य द्वारा प्रकाशित किया जाता था।

  • 1879 ई. में मेवाड़ के राजा सज्जन सिंह ने इसका नाम बदलकर "सज्जन कीर्ति सुधाकर" कर दिया था।


6. सर्वहित-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1890 ई. में हुई थी।

  • यह बूंदी राज्य द्वारा प्रकाशित किया जाता था।

  • इस पर मुद्रण संख्या भी लिखी जाती थी।


7. रोजतुल तालीम या राजपूतामा अखबार-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1856 ई. में हुई थी।

  • यह कन्हैयालाल द्वारा जयपुर से प्रकाशित किया जाता था।

  • यह हिन्दी तथा उर्दु दोनों भाषाओं में प्रकाशित होता था।


8. देश हितैषी-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1882 ई. में हुई थी।

  • यह मुन्नालाल वर्मा द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।


9. राजपूताना गजट-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1885 ई. में हुई थी।

  • यह मौलवी मुराद अली बीमार द्वारा अजमेर से प्रकाशिक किया जाता था।

  • मोती बेगम नामक महिला पत्रकार इस समाचार पत्र से जुड़ी हुई थी।


10. राजपूताना हेराल्ड-

  • इस समाचार पत्रा की शुरुआत 1885 ई. में हुई थी।
  • यह हनुमान सिंह द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।
  • इस अंग्रेजी समाचार पत्र ने राजस्थान में राजनीतिक चेतना का संचार किया था।
  • इस समाचार पत्रा ने राजस्थान के एजेंट टू गवर्नर जनरल (AGG) पाउलेट तथा जोधपुर के प्रधानमंत्री सर प्रताप की आलोचना की थी।


11. राजस्थान समाचार-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1889 ई. में हुई थी।
  • यह मुंशी समर्थदान चारण द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।
  • यह पहले साप्ताहिक समाचार पत्र था लेकिन 1904 ई. में इसे दैनिक समाचार पत्र कर दिया गया था।
  • पहले इसमें आर्य समाज से संबंधित समाचार प्रकाशित किये जाते थे लेकिन बाद में इसमें राजनीतिक समाचार भी प्रकाशित किये जाने लगे थे।
  • 1896 ई. में अंग्रेजों ने झालावाड़ के राजा जालिम सिंह-II को हटा दिया था अतः इस समाचार पत्र ने इसकी आलोचना की थी।


12. राजस्थान केसरी-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1920 ई. में हुई थी।

  • यह विजय सिंह पथिक व रामनारायण चौधरी द्वारा वर्धा से प्रकाशित किया जात था।
  • इसका नामकरण केसरी सिंह बाहरठ के नाम पर किया गया था।
  • इस समाचार पत्र को वित्तीय सहायता जमनालाल बजाज द्वारा दी जाती थी।
  • कालांतार से इसे अजमेर से प्रकाशित किया गया था।
  • 1922 ई. में इसे बंद कर दिया गया था।


13. नवीन राजस्थान-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1922 ई. में हुई थी।
  • यह विजय सिंह पथिक द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।
  • यह राजस्थान सेवा संघ का प्रमुख समाचार पत्र था।
  • इसमें किसान आंदोलनों की खबरे प्रकाशित होती थी।
  • इसका ध्यये वाक्य (स्लोगन)- धन, वैभव की चाह नहीं, चाह नहीं जीवन रहे ना रहे। चाह है तो बस यह है, जग में स्वेच्छाचार दमन ना रहे
  • 1923 ई. में इस समाचार पत्र पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।


14. तरूण राजस्थान-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1923 ई. में हुई थी।
  • यह रामनारायण चौधरी व शोभालाल गुप्त द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।
  • नवीन राजस्थान का नाम बदलकर तरुण राजस्थान किया गया था।
  • जयनारायण व्यास ने इसे व्याबर से प्रकाशित किया था।


15. Young Rajasthan-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1929 ई. में हुई थी।

  • यह रामनारायण चौधरी व शोभालाल गुप्त द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।

  • तरुण राजस्थान का अंग्रेजी संस्करण ही "Young Rajasthan" है।


16. आर्य मार्तंड-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1923 ई. में हुई थी।

  • यह रामसहाय द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।

  • यह समाचार पत्र विधवा विवाह के विज्ञापन निःशुल्क प्रकाशित करता था।


17. त्यागभूमि-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1927 ई. में हुई थी।
  • यह हरिभाऊ उपाध्याय व क्षेमानन्द राहत द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।
  • यह समाचार पत्र गांधिवादी विचारधारा को प्रोत्साहन देता था।
  • इस समाचार पत्र में कुल 64 पेज होते थे जिसमें से 16 पेज पर केवल महिला से संबंधित होते थे।
  • इस समाचार पत्र में महिलाओं से 16 पेज वाले कॉलम को आधी दुनिया कहा जाता था।


18. नवज्योति-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 2 अक्टूबर, 1936 में हुई थी।
  • यह रामनारायण चौधरी व इनके भाई कैप्टन दुर्गाप्रसाद चौधरी द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।
  • प्रारम्भ में यह रामनारायण चौधरी द्वारा प्रकाशित किया जाता था लेकिन बाद में इनके भाई दुर्गाप्रसाद चौधरी द्वारा प्रकाशित किया जाने लगा था।


19. नवजीवन-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1939 ई. में हुई थी।

  • यह नारायण सिंह व कनक मधुकर द्वारा अजमेर से प्रकाशित किया जाता था।

  • कनक मधुकर ने इसे उदयपुर से भी प्रकाशित किया था।


20. प्रजासेवक-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1940 ई. में हुई थी।

  • यह अचलेश्वर प्रसाद शर्मा द्वारा जोधपुर से प्रकाशित किया जाता था।


21. जयभूमि-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1940 ई. में हुई थी।

  • यह गुलाबचन्द काला द्वारा जयपुर से प्रकाशित किया जाता था।


22. जयपुर समाचार-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1942 ई. में हुई थी।

  • यह श्यामलाल शर्मा द्वारा जयपुर से प्रकाशित किया जाता था।


23. राजस्थान हेराल्ड-

  • इस समाचार पत्र की शुरुआत 1942 ई. में हुई थी।

  • यह केसरलाल जैन द्वारा जयपुर से प्रकाशित किया जाता था।


24. रियासती-

  • यह सुमनेश जोशी द्वारा जोधपुर से प्रकाशित किया जाता था।

  • इस समाचार पत्र ने जोधपुर के पाकिस्तान में विलय की खबर प्रकाशित की थी।


25. विश्वामित्र-

  • यह फूलचन्द अग्रवाल द्वारा कलकत्ता से प्रकाशित किया जाता था।


26. वैभव-

  • यह जगन्नाथ दास अधिकारी द्वारा भरतपुर से प्रकाशित किया जाता था।


27. विजय-

  • यह समाचार पत्र जैसलमेर से प्रकाशित होता था।


28. जयहिन्द-

  • यह समाचार पत्र कोटा से प्रकाशित होता था।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad