Ads Area

चौहान वंश प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. चौहानों की उत्पत्ति से संबंधित अग्निकुंड के सिद्धान्त का उल्लेख कहाँ मिलता है?

  • उत्तर- पृथ्वीराज रासौ

प्रश्न 2. पृथ्वीराज रासौ क्या है?

  • उत्तर- एक महाकाव्य (पुस्तक)

प्रश्न 3. राजस्थान के प्रमुख महाकाव्य (पुस्तक) पृथ्वीराज रासौ का लेखक कौन है?

  • उत्तर- कवि चंदबरदाई

प्रश्न 4. पृथ्वीराज रासौ नामक महाकाव्य (पुस्तक) में किस शासक का वर्ण मिलता है?

  • उत्तर- पृथ्वीराज चौहान

प्रश्न 5. चौहान वंश के राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन चरित्र का वर्णन किस महाकाव्य में किया गया है?

  • उत्तर- पृथ्वीराज रासौ

प्रश्न 6. चौहानों की उत्पत्ति से संबंधित अग्निकुंड के सिद्धान्त के अनुसार ऋषि वशिष्ठ के द्वारा यज्ञ कहां किया गया था?

  • उत्तर- आबू पर्वत

प्रश्न 7. आबू पर्वत कहां स्थित है?

  • उत्तर- सिरोही

प्रश्न 8. चौहानों की उत्पत्ति से संबंधित अग्निकुंड के सिद्धान्त के अनुसार कितने राजपूत वंशों की उत्पत्ति हुई थी?

  • उत्तर- 4

प्रश्न 9. ऋषि वशिष्ठ के अग्निकुंड के सिद्धान्त से किस चार राजपूत वंशों की उत्पत्ति हुई थी?

  • उत्तर- चौहान, चालुक्य (सोलंकी), परमार, प्रतिहार

प्रश्न 10. किस सिद्धान्त के अनुसार चौहानों को अग्निवंशी माना गया है?

  • उत्तर- अग्निकुंड का सिद्धान्त

प्रश्न 11. चौहानों की उत्पत्ति से संबंधित अग्निकुंड के सिद्धान्त के अनुसार सबसे अंत में उत्पन्न होने वाला राजपूत वंश कौनसा है?

  • उत्तर- चौहान वंश

प्रश्न 12. चालुक्यों को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?

  • उत्तर- सोलंकी

प्रश्न 13. किन दो इतिहासकारो ने बाद में अग्निकुंड के सिद्धान्त का समर्थन किया था?

  • उत्तर- मुहणौत नैणसी व सूर्यमल्ल मीसण

प्रश्न 14. पृथ्वीराज विजय (पुस्तक) के अनुसार चौहानों का क्या माना गया है?

  • उत्तर- सूर्यवंशी

प्रश्न 15. हम्मीर महाकाव्य (पुस्तक) के अनुसार चौहानों को क्या माना गया है?

  • उत्तर- सूर्यवंशी

प्रश्न 16. हम्मीर रासौ (पुस्तक) के अनुसार चौहानों को क्या माना गया है?

  • उत्तर- सूर्यवंशी

प्रश्न 17. विग्रहराज चतुर्थ के अजमेर अभिलेख के अनुसार चौहानों को क्या माना गया है?

  • उत्तर- सूर्यवंशी

प्रश्न 18. इतिहासकार गौरीशंकर हीराचन्द औझा के अनुसार चौहान थे?

  • उत्तर- सूर्यवंशी

प्रश्न 19. हाँसी अभिलेख के अनुसार चौहानों के बताया गया है?

  • उत्तर- चन्द्रवंशी

प्रश्न 20. अचलेश्वर अभिलेख के अनुसार चौहानों को बताया गया है?

  • उत्तर- चन्द्रवंशी

प्रश्न 21. हाँसी अभिलेख कहाँ का है?

  • उत्तर- हाँसी (हरियाणा)

प्रश्न 22. बिजौलिया अभिलेख के अनुसार चौहानों को माना गया है?

  • उत्तर- ब्राह्मण

प्रश्न 23. चन्द्रावती अभिलेख के अनुसार चौहानों को माना गया है?

  • उत्तर- ब्राह्मण

प्रश्न 24. कायम रासौ (पुस्तक) के अनुसार चौहानों को माना गया है?

  • उत्तर- ब्राह्मण

प्रश्न 25. इतिहासकार दशरथ शर्मा के अनुसार चौहानों को माना गया है?

  • उत्तर- ब्राह्मण

प्रश्न 26. जेम्स टाॅड के अनुसार चौहानों को माना गया है?

  • उत्तर- विदेशी

प्रश्न 27. विलियम क्रुक के अनुसार चौहानों को माना गया है

  • उत्तर- विदेशी

प्रश्न 28. वी. स्मिथ के अनुसार चौहानों को माना गया है

  • उत्तर- विदेशी

प्रश्न 29. किस अभिलेख के अनुसार चौहान इन्द्र के वंशज है?

  • उत्तर- रायपाल का सेवाडी अभिलेख

प्रश्न 30. चौहानों का उत्पत्ति स्थल कौनसा है?

  • उत्तर- सपादलक्ष

प्रश्न 31. उत्पत्ति के समय चौहानों की राजधानी कौनसी थी?

  • उत्तर- अहिच्छत्रपुर

प्रश्न 32. अहिच्छत्रपुर को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?

  • उत्तर- नागौर

प्रश्न 33. रामकर्ण आसोपा के अनुसार चौहान कहां निवास करते थे?

  • उत्तर- सांभर झील के चारो तरफ के क्षेत्र में


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad