Ads Area

उत्तरी अमेरिका के प्रमुख पठार (Major Plateau of North America)

उत्तरी अमेरिका के पठार (Plateau of North America)-

  • 1. कोलंबिया पठार (Columbia Plateau)
  • 2. ग्रेट बेसिन पठार (Great Basin Plateau)
  • 3. कोलोराडो पठार (Colorado Plateau)
  • 4. मैक्सिको का पठार (Mexican Plateau)

  • 5. कंबरलैंड पठार (Cumberland Plateau)
  • 6. एलघेनी पठार (Allegheny Plateau)
  • 7. कैनेडियन शील्ड पठार (Canadian Shield)
  • 8. एडवर्ड पठार (Edward Plateau)
  • 9. ओजार्क पठार (Ozark Plateau)


1. कोलंबिया पठार (Columbia Plateau)-

  • कोलंबिया पठार को कोलंबिया-स्नेक पठार (Columbia-Snake Plateau) भी कहा जाता है। क्योंकि रॉकी पर्वत से निकले वाली कोलंबिया नदी (Columbia River) कोलंबिया पठार से होकर गुजरती है तथा साथ ही कोलंबिया की सहायक नदी स्नेक नदी (Snake River) भी कोलंबिया पठार ने गुजरती है।
  • कोलंबिया पठार रॉकी पर्वतमाला (Rocky Mountains) व कैस्केड श्रेणी (Cascade Range) के बीच स्थित एक अंतःपर्वतीय पठार (Inter-Montane Plateau- IMP) है।
  • कोलंबिया पठार में अर्द्ध-शुष्क परिस्थितियाँ (Semi Arid Conditions) पायी जाती है।
  • कोलंबिया पठार में सेजब्रश झाड़ियाँ (Sagebrush Shrubs) पायी जाती है।
  • कोलंबिया पठार एक ज्वालामुखी पठार (Volcanic Plateau) है। जिसमें लावा की परत पायी जाती है।
  • कोलंबिया पठार सूटकेस फार्मिंग (Suitcase Farming) के लिए विख्यात है।
  • कोलंबिया पठार में सूटकेस फार्मिंग केवल ग्रीष्म ऋतु (Summer Season) के दौरान की जाती है।

  • कोलंबिया पठार पर कोलंबिया नदी पर ग्रैंड कुली बाँध स्थित है।


2. ग्रेट बेसिन पठार (Great Basin Plateau)-

  • ग्रेट बेसिन पठार सियरा नेवादा (Sierra Nevada) व रॉकी पर्वत (Rocky Mountain) के बीच स्थित एक अंतःपर्वतीय पठार (Inter-Montane Plateau- IMP) है।
  • ग्रेट बेसिन पठार में अर्द्ध-शुष्क परिस्थितियाँ (Semi-Arid Conditions) पायी जाती है। जिसके कारण ग्रेट बेसिन पठार का काफी बड़ा भाग मरुस्थलीय (Desert) है।
  • ग्रेट बेसिन पठार में ग्रेट बेसिन मरुस्थल (Great Basin Desert) भी स्थित है।
  • ग्रेट बेसिन पठार श्रेणी एवं बेसिन का भाग है।
  • ग्रेट बेसिन पठार में अंतः स्थलीय अपवाह तंत्र (Inland Drainage System) एवं लवणीय झीलें (Saline Lakes) पायी जाती है। जैसे-
    • (I) ग्रेट साल्ट झील (Great Salt Lake)
  • ग्रेट बेसिन पठार के दक्षिणी भाग 'पूर्वी कैलिफ्रोर्निया' (East California) में मृत घाटी (Death Valley) स्थित है।
  • मृत घाटी मोहावी मरुस्थल या मोजावे मरुस्थल (Mojave Desert) का भाग है।
  • मृत घाटी में उत्तरी अमेरिका का निम्नतम बिंदु 'बैडवाटर बेसिन' (Badwater Basin) स्थित है।
  • बैडवाटर बेसिन की समुद्र तल से गहराई -86 मीटर है।
  • मृत घाटी में विश्व का सर्वोच्च तापमान (56.7℃) अभिलेखित (Recorded) किया गया है।


3. कोलोराडो पठार (Colorado Plateau)-

  • कोलोराडो पठार रॉकी पर्वत की दो श्रेणियों के बीच अमेरिका (USA) में स्थित एक अंतः पर्वतीय पठार (Inter-Montane Plateau- IMP) है।
  • कोलोराडो पठार में शुष्क परिस्थितियाँ (Arid Conditions) पाई जाती है।
  • कोलोराडो पठार चूना पत्थर (Lime Stone) से बना है। अर्थात् कोलोराडो पठार पर चूना पत्थर पाया जाता है।
  • कोलोराडो पठार पर कोलोराडो नदी (Colorado River) तथा कोलोराडो नदी की सहायक नदियाँ बहती है।
  • कोलोराडो पठार पर बहने वाली कोलोराडो की सहायक नदियाँ निम्नलिखित है।- 
    • (I) ग्रीन नदी (Green River)
    • (II) लिटिल नदी (Little River)
    • (III) कोलोराडो नदी (Colorado River)
    • (IV) सान जुआन नदी (San Juan River)
  • कोलोराडो पठार में बहने वाली नदियाँ अपरदन करके विश्व की सबसे बड़ी घाटी 'ग्रैंड कैनियन घाटी' (Grand Canyon Valley) का एरियोना राज्य (Arizona State) में निर्माण करती है।
  • कोलोराडो पठार पर मेसा (Mesa) एवं ब्यूट (Buttes) भी उपस्थित है।
  • मेसा (Mesa)- पठार के अपरदन के कारण बनने वाले पठार के भाग को ही मेसा कहा जाता है।
  • ब्यूट (Buttes)- पठार के अपरदन के कारण बनने वाले पठार के भाग को ही ब्यूट कहते हैं।
  • ब्यूट मेसा से छोटा भाग होता है। अर्थात् मेसा का अपरदन होने के कारण ब्यूट का निर्माण होता है। 
  • कोलोराडो पठार में ग्रैंड कैनियन राष्ट्रीय उद्यान (Grand Canyon National Park) भी स्थित है।


4. मैक्सिको का पठार (Mexican Plateau)-

  • मैक्सिको का पठार सिएरा माद्रे ऑक्सीडेंटल (Sierra Madre Occidental) व सिएरा माद्रे ओरिएंटल (Sierra Madre Oriental) के मध्य स्थित अंतः पर्वतीय पठार (Inter Mountane Plateau- IMP) है।
  • मैक्सिको पठार में शुष्क परिस्थितियाँ (Dry Conditions) पायी जाती है।
  • मैक्सिको पठार के उत्तरी में चिहुआहुआ मरुस्थल (Chihuahua Desert) स्थित है। 
  • मैक्सिको पठार मैक्सिको (Mexico) का सबसे खनिज संपन्न क्षेत्र है।
  • विश्व की सबसे बड़ी चाँदी की खान चिहुआहुआ में स्थित है।
  • मैक्सिको पठार को मैक्सिकन अल्टिप्लानो (Mexican Altiplano) के नाम से भी जाना जाता है।


5. कंबरलैंड पठार (Cumberland Plateau)-

  • कंबरलैंड पठार अप्लेशियन पर्वत के पश्चिम में स्थित है।

  • कंबरलैंड पठार पर लौह अयस्क के भण्डार पाये जाते हैं।


6. एलघेनी पठार (Allegheny Plateau)-

  • एलघेनी पठार अप्लेशियन पर्वत के पश्चिम में स्थित है।

  • एलघेनी पठार पर लौह अयस्क के भण्डार पाये जाते हैं।


7. कैनेडियन शील्ड पठार (Canadian Shield)-

  • कैनेडियन शील्ड पठार को लॉरेंशिया का पठार (Laurentian Plateau) भी कहा जाता है।
  • कैनेडियन शील्ड पठार विश्व के सबसे पुराने भू भगाों (Oldest Landforms) में से एक है।
  • कैनेडियन शील्ड पठार पुराना कटा-फटा पठार है।
  • कैनेडियन पठार का अधिक अपरदन (Erosion) होने के कारण इस पठार की ऊँचाई कम है।
  • कैनेडियन पठार की ऊँचाई 300-400 मीटर है।
  • कैनेडियन पठार में निम्नलिखित खनिज पाये जाते हैं।-
    • (I) बॉक्साइट (Bauxite)
    • (II) लौह अयस्क (Iron ore)
    • (III) निकल (Nickel)
    • (IV) सोना (Gold)
    • (V) चाँदी (Silver)
  • विश्व में सबसे बड़ा निकल (Nickel) उत्पादक स्थान ओंटारियो में स्थित 'सडबरी' (Sadbury) है।
  • ओंटारियो (Ontario) नामक स्थान कैनेडियन पठार पर स्थित है।
  • कैनेडियन पठार क्षेत्र में बहुत से हिमनद (Glaciers) पाए जाते हैं जिनके कारण कैनेडियन पठार में मीठे पानी की झीलों (Freshwater Lakes) का निर्माण होता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad