Ads Area

अफ्रीका के प्रमुख मरुस्थल (Major Desert of Africa)

अफ्रीका के प्रमुख मरुस्थल (Major Desert of Africa)-

  • 1. सहारा मरुस्थल (Sahara Desert)
  • 2. कालाहारी मरुस्थल (Kalahari Desert)
  • 3. नामिब मरुस्थल (Namib Desert)


1. सहारा मरुस्थल (Sahara Desert)-

  • सहारा एक अरबी शब्द (Arabic Word) है जिसका अर्थ 'वीरान' (Deserted) होता है।
  • स्थित (Located)- सहारा मरुस्थल अफ्रीका (Africa) के उत्तर (North) में पश्चिम (West) से पूर्व (East) तक विस्तृत है।
  • प्रकार (Type)- सहारा मरुस्थल एक 'गर्म मरुस्थल' (Hot Desert) है।
  • निर्माण (Formation)- सहारा मरुस्थल का निर्माण 'ठंडी कैनेरी धारा' (Cold Canary Stream) तथा STHPB के कारण हुआ है।
  • STHPB का पूरा नाम अंग्रेजी में = Sub-Tropical High Pressure Belt
  • STHPB का पूरा नाम हिन्दी में = उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब पेटी
  • सहारा मरुस्थल अफ्रीका के निम्नलिखित देशों में विस्तृत है।-
  • (I) मोरक्को (Morocco)
  • (II) मॉरिटानिया (Mauritania)
  • (III) माली (Mali)
  • (IV) मिस्र या इजिप्ट (Egypt)
  • (V) ट्यूनीशिया (Tunisia)
  • (VI) अल्जीरिया (Algeria)
  • (VII) लीबिया (Libya)
  • (VIII) चाड (Chad)
  • (IX) नाइजर (Niger)
  • (X) सुडान (Sudan)
  • (XI) पश्चिमी सहारा (Western Sahara)
  • विशेषताएं-
  • सहारा मरुस्थल विश्व का 'सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल' (Largest Hot Desert in The World) है।
  • सहारा मरुस्थल 'पथरीला मरुस्थल' (Rocky Desert) है।
  • सहारा मरुस्थल 'हमादा' का उदाहरण (Example of Hamada) है।
  • मृदा (Soil)- सहारा मरुस्थल में 'लाल मृदा' (Red Soil) पायी जाती है।
  • जनजाति (Tribe)- सहारा मरुस्थल में 'तुआरेग' (Tuareg Tribe) एवं 'बेदुइन' जनजातियां (Beduin Tribe) निवास करती है।


2. कालाहारी मरुस्थल (Kalahari Desert)-

  • स्थित (Located)- कालाहारी मरुस्थल 'बोत्सवाना' (Botswana) में स्थित है लेकिन कालाहारी मरुस्थल का कुछ भाग 'नामीबिया' (Namibia) तथा 'दक्षिण अफ्रीका' (South Africa) में भी स्थित है।
  • प्रकार (Type)- कालाहारी मरुस्थल एक 'गर्म मरुस्थल' (Hot Desert) है।
  • निर्माण (Formation)- कालाहारी मरुस्थल का निर्माण 'ठंडी बेंगुला धारा' (Cold Benguela Stream) व 'महाद्वीप के मध्यवर्ती भाग' (Middle Part of Continent) में स्थित होने के कारण हुआ है।
  • विशेषताएं-
  • कालाहारी मरुस्थल 'रेतीला मरुस्थल' (Sandy Desert) है।
  • कालाहारी मरुस्थल 'अर्ग' का उदाहरण (Example of Erg) है।
  • जनजाति (Tribe)- कालाहारी मरुस्थल में 'बुशमैन जनजाति' (Bushmen Tribe) निवास करती है।
  • कालाहारी मरुस्थल में 'अकोवांगो डेल्टा' (Akovango Delta) स्थित है।
  • कालाहारी मरुस्थल में 'माक्गाडिक्गाडी' (Makgadikgadi) सॉल्ट पैन (Salt Pan) भी स्थित है।
  • माक्गाडिक्गाडी सॉल्ट पैन (Makgadikgadi Salt Pan) = नमक का सफेद मैदान


3. नामिब मरुस्थल (Namib Desert)-

  • स्थित (Located)- नामिब मरुस्थल मुख्यतः 'नामीबिया' (Namibia) में स्थित है लेकिन नामिब मरुस्थल का कुछ भाग 'अंगोला' (Angola) तथा 'दक्षिण अफ्रीका' (South Africa) में भी विस्तृत है।
  • प्रकार (Type)- नामिब मरुस्थल एक 'गर्म मरुस्थल' (Hot Desert) है।
  • निर्माण (Formation)- नामिब मरुस्थल का निर्माण 'ठंडी बेंगुएला धारा' (Cold Benguela Stream) व 'महाद्वीप के पश्चिमी भाग' (Western Part of Continent) में स्थित होने के कारण हुआ है।
  • विशेषताएं-
  • नामिब मरुस्थल 'रेतीला मरुस्थल' (Sandy Desert) है।
  • नामिब मरुस्थल 'अर्ग' का उदाहरण (Example of Erg) है।
  • नामिब मरुस्थल में कोहरे से ढके (Fog Covered) हुए बालुका स्तूपों (Sand Dunes) के कारण नामिब मरुस्थल 'यूनेस्को' (UNESCO) की 'विश्व धरोहर सूची' (World Heritage List) में शामिल है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad