Ads Area

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)-

  • जनसंख्या की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप विश्व में छठे स्थान पर है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि के ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप विश्व में सातवें स्थान पर है।
  • ग्रेट डिवाइडिंग श्रेणी (Great Dividing Range)

  • पश्चिमी पठारी प्रदेश (Western Plateau Region)
  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश (Central Plain Region)
  • आयरे झील (Eyre Lake)
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश (Major Industrial Regions of Australia)
  • बास जलसंधि (Bass Strait)


ग्रेट डिवाइडिंग श्रेणी (Great Dividing Range)-

  • स्थित (Located)- ग्रेट डिवाइडिंग श्रेणी ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी भाग (Eastern part of Australia) में स्थित है।
  • प्रकार (Type)- ग्रेट डिवाइडिंग श्रेणी एक प्राचीन वलित पर्वत (Old Fold Mountain/ OFM) है।
  • विशेषताएं-
  • स्नोई पर्वतीय क्षेत्र (Snowy Mountain Region) में ग्रेट डिवाइडिंग श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी कॉस्कुइस्को (Kosciusko) है।
  • स्नोई पर्वतीय क्षेत्र ग्रेट डिवाइडिंग श्रेणी में ही स्थित है।
  • ग्रेट डिवाइडिंग श्रेणी के पूर्वी ढाल पर भारी वर्षा होती है। (Heavy rainfall on eastern slope)
  • नदियां (Rivers)- ग्रेट डिवाइडिंग श्रेणी से मर्रे नदी (Murray River), डार्लिंग नदी (Darling River) तथा मर्रुमबिजी नदी (Murrumbidgee River) का उद्गम होता है।


पश्चिमी पठारी प्रदेश (Western Plateau Region)-

  • स्थित (Located)- पश्चिमी पठारी प्रदेश ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग (Western part of Australia) में स्थित है।
  • प्रकार (Type)- पश्चिमी पठारी प्रदेश एक पुरान पठारी प्रदेश (Old Plateau Region) है।
  • विशेषताएं-
  • पश्चिमी पठारी प्रदेश ऑस्ट्रेलिया के लगभग दो तिहाई भाग में विस्तृत (Extended) है।
  • पश्चिमी पठारी प्रदेश शील्ड का उदाहरण (Example of Shield) है।
  • खनिज (Minerals)- पश्चिमी पठारी प्रदेश से निम्नलिखित खनिज मिलते हैं।
  • (I) लौह अयस्क (Iron Ore)- पिलबारा (Pilbara) से लौह अयस्क मिलता है।
  • (II) सोना (Gold)- कालगुरली (Kalgoorle) तथा कूलगार्डी (Coolgardie) से सोना मिलता है।
  • (III) हीरा (Diamond)- किम्बर्ली (Kimberley) से हीरा मिलता है।
  • (IV) यूरेनियम (Urenium)- डार्विन (Darwin) से यूरेनियम मिलता है।
  • पश्चिमी पठारी प्रदेश में शुष्क परिस्थितियां () पायी जाती है।
  • मरुस्थल (Desert)- पश्चिमी पठारी प्रदेश में निम्नलिखित मरुस्थल स्थित है।
  • (I) ग्रेट सैंडी मरुस्थल (Great Sandy Desert)
  • (II) ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल (Great Victoria Desert)
  • (III) गिबसन मरुस्थल (Gibson Desert)
  • (IV) सिम्पसन मरुस्थल (Simpson Desert)
  • (V) तनामी मरुस्थल (Tanami Desert)
  • पश्चिमी पठारी प्रदेश में आयर रॉक (Ayer Rock) नामक विशालतम एकल चट्टान स्थित है।
  • आयर रॉक को स्थानीय भाषा में उलूरू (Uluru) कहते हैं।
  • पश्चिमी पठारी प्रदेश में लवणीय झीलें (Saline Lakes) पायी जाती है। जैसे डिसएप्वाइंटमेंट झील (Disappointment Lake), आयरे झील
  • डिसएप्वाइंटमेंट झील एक लवणीय झील है।
  • डिसएप्वाइंटमेंट झील से मकर रेखा (Tropic of Capricon) गुजरती है।


मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश (Central Plain Region)-

  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश तीन भागों में विभाजित है।
  • (1) ग्रेट आर्टिसन बेसिन (Great Artesian Basin)
  • (2) मर्रे डार्लिंग बेसिन (Murray Darling Basin)
  • (3) नल्लारबोर के मैदान (Nullarbor Plains)


(1) ग्रेट आर्टिसन बेसिन (Great Artesian Basin)-

  • स्थित- ग्रेट आर्टिसन बेसिन ऑस्ट्रेलिया में स्थित है।
  • ग्रेट आर्टिसन बेसिन विश्व का सबसे बड़ी आर्टिसन बेसिन है। (World's largest artesian basin)
  • जब जल दो अपारगम्य चट्टानों (Impermeable Rocks) के बीच अत्यधिक उच्च दाब परिस्थितियों में स्थित होता है तो कमजोर स्थल पाकर जल स्वतः सतह पर बाहर निकलता है।
  • ग्रेट आर्टिसन बेसिन में जल का पुनर्भरण पूर्वी पर्वतीय प्रदेश से होत है तथा पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र में निकलता है।
  • अन्य नाम (Other Name)- ग्रेट आर्टिसन बेसिन को पाताल तोड़ कुआं या उत्स्त्रुत कुप भी कहते हैं।


(2) मर्रे डार्लिंग बेसिन (Murray Darling Basin)-

  • स्थित (Located)- मर्रे डार्लिंग बेसिन ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी भाग (South-eastern part of Australia) में स्थित है।
  • प्रकार (Type)- मर्रे डार्लिंग बेसिन एक मैदानी प्रदेश है।
  • निर्माण (Formed)- मर्रे डार्लिंग बेसिन का निर्माण मर्रे (Murray River) तथा उसकी सहायक नदियों के द्वारा किया जाता है।
  • विशेषताएं-
  • मर्रे डार्लिंग बेसिन क्षेत्र कृषि (Agriculture) के लिए उपयोगी है।
  • मर्रे डार्लिंग बेसिन को ऑस्ट्रेलिया का खाद्यान का कटोरा (Food Bowl of Australia) कहा जाता है।
  • मर्रे डार्लिंग बेसिन में डाउंस (Downs) नामक शीतोष्ण घास के मैदान (Temperate Grassland) स्थित है।


(3) नल्लारबोर के मैदान (Nullarbor Plains)-

  • स्थित (Located)- नल्लारबोर के मैदान ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग (Southern Parts of Australia) में स्थित है।
  • विशेषताएं-
  • नल्लारबोर के मैदान में अर्द्ध शुष्क परिस्थितियां (Semi-Arid Conditions) पायी जाती है।
  • अर्द्ध शुष्क परिस्थितियां पाये जाने के कारण नल्लारबोर के मैदान में छोटे पेड़ पौधों का विकास होता है। अर्थात् शुष्क परिस्थितियों के कारण यहाँ बड़े पेड़ नहीं पाये जाते हैं।
  • नल्लारबोर के मैदान चूना पत्थर (Limestone) से बने है।
  • चूना पत्थर की चट्टानों से बनने के कारण नल्लारबोर के मैदान में पथरीला क्षेत्र पाया जाता है।
  • पथरीला क्षेत्र पाये जाने के कारण नल्लारबोर के मैदान कृषि के लिए उपयोगी नहीं है।


आयरे झील (Eyre Lake)-

  • स्थित (Located)- आयरे झील ऑस्ट्रेलिया (Australia) में स्थित है।
  • विशेषताएं-
  • आयरे झील ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी लवणीय झील है। (Biggest salt water lake in Australia)
  • आयरे झील में ऑस्ट्रेलिया का निम्नतम बिंदु स्थित है। (Lowest point of Australia is located)
  • आयरे झील में अंतः स्थलीय अपवाह तंत्र पाया जाता है। (Inter-terrestrial drainage system is found)
  • नया नाम (New Name)- आयरे झील का नया नाम काटी ठंडा झील (Kati Thanda Lake) है।


ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश (Major Industrial Regions of Australia)-

  • न्यू साउथ वेल्स (New South Wales)- कोयला (Coal)
  • ब्रोकन हिल्स व माउंट ईसा (Broken hills and mount Isa)- सीसा (Lead), जस्ता (Zine), चांदी (Silver)
  • एलिस स्प्रिंग्स (Alice spring)- तेल एवं प्राकृतिक गैस (Oil and Natural Gas)
  • वाइपा क्षेत्र केप यॉर्क प्रायद्वीप (Weipa region Cape York Peninsular)- बॉक्साइट (Bauxite)


बास जलसंधि (Bass Strait)-

  • बास जलसंधि दक्षिणी महासागर को तस्मान सागर से जोड़ती है।
  • बास जलसंधि तस्मानिया द्वीप को ऑस्ट्रेलिया से अलग करती है।
  • बास जलसंधि वाले क्षेत्र में पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के भंडार पाए जाते हैं।


वृहद बैरियर भित्ति (Great Barrier Reef)-

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के पास कोरल सागर में स्थित प्रवाल भित्ति। (Coral Reef located near the eastern coast of Australia in coral sea)
  • विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति वाला क्षेत्र है। (World's largest coral reef region)
  • जैव विविधता (Biodiversity) + पर्यटन (Tourism)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad