Ads Area

एशिया के प्रमुख पठार (Major Plateaus of Asia)

एशिया के प्रमुख पठार (Major Plateaus of Asia)-

  • 1. अनातोलिया पठार (Anatolia Plateau)
  • 2. ईरान का पठार (Iran Plateau)
  • 3. पोटवार का पठार (Potwar Plateau)
  • 4. तिब्बत का पठार (Tibetan Plateau)
  • 5. शान का पठार (Shan Plateau)
  • 6. लोयस पठार या लोएस का पठार (Loess Plateau)
  • 7. अस्तयुर्त पठार (UST-URT Plateau)


1. अनातोलिया पठार (Anatolia Plateau)-

  • स्थित (Located)- अनातोलिया का पठार तुर्की में पॉन्टीन (Pontine Mountain) तथा टॉरस पर्वत श्रेणियों (Taurus Mountain Ranges) के बीच स्थित है।
  • प्रकार (Type)- अनातोलिया का पठार एक अंतः पर्वतीय पठार (Inter-Mountain Plateau) है।
  • विशेषताएं-
  • परिस्थितियाँ (Conditions)- अनातोलिया के पठार पर शुष्क परिस्थितियाँ (Arid Conditions) पायी जाती है।
  • अनातोलिया के पठार पर तुर्की की राजधानी अंकारा स्थित है। (Turkey's capital Ankara is located)
  • अनातोलिया के पठार को एशिया माइनर भी कहा जाता है। (It is also known as Asia minor)


2. ईरान का पठार (Iran Plateau)-

  • स्थित (Located)- ईरान का पठार एलबुर्ज (Elburz Mountain) तथा जागरोस पर्वत श्रेणियों (Zagros Mountain Range) के बीच स्थित है।
  • प्रकार (Type)- ईरान का पठार एक अंतः पर्वतीय पठार (Inter-Mountain Plateau) है।
  • परिस्थितियाँ (Conditions)- ईरान के पठार पर शुष्क परिस्थितियाँ (Arid Conditions) पायी जाती है।
  • मरुस्थल (Deserts)- ईरान के पठार पर दश्त-ए-लूट मरुस्थल (Dasht-e-Lut Desert) व दश्त-ए-काविर मरुस्थल (Dasht-e-Kavir Desert) पाये जाते हैं।
  • जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels)- ईरान के पठार पर जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) पाया जाता है।


3. पोटवार का पठार (Potwar Plateau)-

  • स्थित (Located)- पोटवार का पठार पाकिस्तान में स्थित है। (Located in Pakistan)
  • विशेषताएं-
  • पोटवार के पठार पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) व पाकिस्तान का रावलपिंडी (Rawalpindi) स्थित है।

  • रावलपिंडी में पाकिस्तान का सैन्य अड्डा (Army Base) स्थित है।

  • जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels)- पोटवार के पठार पर जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) पाया जाता है।


4. तिब्बत का पठार (Tibetan Plateau)-

  • स्थित (Located)- तिब्बत का पठार हिमालय पर्वत तथा कुनलुन शान पर्वत के बीच स्थित है।
  • विशेषताएं-
  • तिब्बत का पठार विश्व का सबसे बड़ा पठार है। (World's Largest Plateau)
  • तिब्बत का पठार विश्व का सबसे ऊँचा पठार है। (World's Highest Plateau)
  • तिब्बत के पठार की ऊँचाई 4500 मीटर है।
  • तिब्बत के पठार को विश्व की छत (Roof of the World) भी कहा जाता है।
  • हिमनद (Glaciers)- तिब्बत के पठार पर हिमनद पाये जाते हैं।
  • नदियां (Rivers)- तिब्बत के पठार से ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River), सिंधु नदी (Indus River), सतलज नदी (Satluj River) व यांग्त्सी नदी (Yangtze River) का उद्गम होता है।


5. शान का पठार (Shan Plateau)-

  • स्थित (Located)- शान का पठार म्यांमार में स्थित है। (Located in Myanmar)
  • खनिज (Minerals)- शान के पठार पर सीसा (Lead), जस्ता (Zinc) व चाँदी (Silver) जैसे खनिज पाये जाते हैं।
  • नदी (River)- शान के पठार से साल्वीन नदी (Salween River) का उद्गम (Origin) होता है।


6. लोयस पठार या लोएस का पठार (Loess Plateau)-

  • स्थित (Located)- लोयस का पठार चीन (China) में स्थित है।


7. अस्तयुर्त पठार (UST-URT Plateau/ Ustyurt Plateau)-

  • स्थित (Located)- अस्तयुर्त का पठार मध्य एशिया में स्थित है। (Located in Central Asia)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad