Ads Area

शुष्क मरुस्थल (Arid Desert)

शुष्क मरुस्थल (Arid Desert) या राठी प्रदेश (Rathi Region)-

  • शुष्क मरुस्थल को राठी प्रदेश (Rathi Region) भी कहा जाता है।

  • 25 सेंटीमीटर से कम वर्षा वाले भौतिक प्रदेश या क्षेत्र को शुष्क मरुस्थल कहते हैं।


शुष्क मरुस्थल का अध्ययन (Study of Arid Desert)-

  • अध्ययन की दृष्टि से शुष्क मरुस्थल (100%) को दो भागों में बांटा जाता है। जैसे-
  • 1. बालुका स्तूप मुक्त प्रदेश (Without Sand Dune Region)- 41.5%
  • 2. बालुका स्तूप युक्त प्रदेश (With Sand Dune Region)- 58.5%


1. बालुका स्तूप मुक्त प्रदेश (Without Sand Dune Region)-

  • बालुका स्तूप मुक्त प्रदेश, शुष्क मरुस्थल के कुल क्षेत्रफल का 41.5% क्षेत्रफल घेरता है।
  • बालुका स्तूप मुक्त प्रदेश में बालुका स्तूप नहीं पाये जाते हैं क्योंकि यहाँ पथरीला मरुस्थल (Rocky Desert) पाया जाता है।
  • बालुका स्तूप मुक्त प्रदेश में पाये जाने वाले पथरीले मरुस्थल को हमादा (Hamada) कहा जाता है।
  • बालुका स्तूप मुक्त प्रदेश या हमादा का विस्तार-
  • (I) जैसलमेर (सर्वाधिक)- पोकरण, रामगढ़, लोद्रवा
  • (II) जोधपुर- फलौदी
  • (III) बाड़मेर


2. बालुका स्तूप युक्त प्रदेश (With Sand Dune Region)-

  • बालुका स्तूप युक्त प्रदेश, शुष्क मरुस्थल के कुल क्षेत्रफल का 58.5% क्षेत्रफल घेरता है।
  • जब पवन के द्वारा मिट्टी का निक्षेपण किया जाता है या जमाव किया जाता है तो निर्मित संरचना को बालुका स्तूप कहते हैं।
  • राजस्थान में सर्वाधिक बालुका स्तूप जैसलमेर जिले में पाये जाते हैं।
  • राजस्थान में सभी प्रकार के बालुका स्तूप जोधपुर जिले में पाये जाते हैं।


👉बालुका स्तूप (Sand Dune) की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad