Ads Area

चम्बल बहुउद्देशीय परियोजना (Chambal Multipurpose Project)

चंबल बहुउद्देशीय परियोजना (Chambal Multipurpose Project)-

  • नदी- चम्बल
  • सहयोग- राजस्थान व मध्य प्रदेश (50 : 50)

  • इस परियोजना में कुल 386 MW (115 MW + 172 MW + 99 MW) जल विद्युत उत्पादित होती है। जिसमें 193 MW राजस्थान को तथा 193 MW मध्य प्रदेश को वितरित की जाती है।

  • चम्बल नदी पर सर्वाधिक बांध राजस्थान में स्थित है।

  • इस परियोजना का सबसे ऊंचा व सबसे बड़ा बांध गांधी सागर बांध है।

  • इस परियोजना में 3 चरणों में 4 बांधों का निर्माण किया गया। जैसे-
  • 1. पहला चरण- गांधी सागर बांध, कोटा बैराज
  • 2. दूसरा चरण- राणा प्रताप सागर बांध
  • 3. तीसरा चरण- जवाहर सागर बांध या कोटा बांध


1. पहला चरण-

  • चम्बल बहुउद्देशीय परियोजना के पहले चरण में 2 बांधों का निर्माण किया गया। जैसे-
  • (I) गांधी सागर बांध (Gandhi Sagar Dam)
  • (II) कोटा बैराज (Kota Barrage)


(I) गांधी सागर बांध (Gandhi Sagar Dam)-

  • स्थित- मंदसौर, मध्य प्रदेश
  • नदी- चम्बल
  • गांधी सागर बांध चम्बल बहुउद्देशीय परियोजना में सबसे ऊंचा एवं सबसे बड़ा बांध है।
  • गांधी सागर बांध से 115 MW (23 MW × 5 Unit) जल विद्युत उत्पादित होती है।


(II) कोटा बैराज (Kota Barrage)-

  • स्थित- कोटा, राजस्थान
  • नदी- चम्बल
  • कोटा बैराज चम्बल बहुउद्देशीय परियोजना का सिंचाई बांध है।
  • सिंचाई के लिए कोटा बैराज से दो नहरें निकाली गयी है। जैसे-
  • (A) दांयी नहर (Right Canal)- विस्तार- कोटा+बूंदी
  • (B) बांयी नहर (Left Canal)- विस्तार- कोटा+बारां+मध्य प्रदेश
  • दांयी नहर का विस्तार कोटा, बारां, मध्य प्रदेश में है।
  • बांयी नहर का विस्तार कोटा, बूंदी में है।
  • चंबल की दांयी नहर पर 14 लिफ्ट नहरें बनाई गयी है जिसमें 8 लिफ्ट नहरें राजस्थान में व 6 लिफ्ट नहरें मध्य प्रदेश में है।
  • चंबल की दांयी नहर पर राजस्थान में स्थित 8 लिफ्ट नहरें-
  • (A) दिगोद लिफ्ट- कोटा
  • (B) जालीपुर लिफ्ट- कोटा
  • (C) पचेल लिफ्ट- बारां
  • (D) कचारी या काचरी लिफ्ट- बारां
  • (E) गणेशगंज लिफ्ट- बारां
  • (F) अंता लिफ्ट स्कीम- बारां
  • (G) अंता माइनर स्कीम- बारां
  • (H) सोरखंड लिफ्ट- बारां


2. दूसरा चरण-

  • चम्बल बहुउद्देशीय परियोजना के दूसरे चरण में 1 बांध का निर्माण किया गया। जैसे-

  • (I) राणा प्रताप सागर बांध (Rana Pratap Sagar Dam)


(I) राणा प्रताप सागर बांध (Rana Pratap Sagar Dam)-

  • स्थित- चित्तौड़गढ़, राजस्थान
  • नदी- चम्बल
  • राणा प्रताप सागर बांध राजस्थान का सबसे बड़ा बांध है।
  • इस बांध से रावतभाटा परमाणु विद्युत गृह (Rawatbhata Atomic Power Station) को जलापूर्ति की जाती है।
  • राणा प्रताप सागर बांध से 172 MW (43 MW × 4 Unit) जल विद्युत उत्पादित होती है।


3. तीसरा चरण-

  • चम्बल बहुउद्देशीय परियोजना के तीसरे चरण में 1 बांध का निर्माण किया गया। जैसे-

  • (I) जवाहर सागर बांध (Jawahar Sagar Dam)


(I) जवाहर सागर बांध (Jawahar Sagar Dam)-

  • स्थित- कोटा, बूंदी (राजस्थान)
  • नदी- चम्बल
  • जवाहर सागर बांध को कोटा बांध भी कहा जाता है।
  • जवाहर सागर बांध को चम्बल नदी का पिकअप बांध भी कहा जाता है।
  • जवाहर सागर बांध से 99 MW (33 MW × 3 Unit) जल विद्युत उत्पादित होती है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad