Ads Area

भारतीय संविधान के स्रोत (Sources of Indian Constitution)

भारतीय संविधान के स्रोत (Sources of Indian Constitution)-

  • भारत के संविधान निर्माताओं ने लगभग 60 देशों के संविधान का अध्ययन किया तथा उनके बेहतर प्रावधानों को लेकर भारतीय संविधान का प्रारुप तैयार किया गया है।


भारतीय संविधान के प्रमुख स्रोत (Major Sources of Indian Constitution)-

    • 1. भारत सरकार अधिनियम, 1935
    • 2. ब्रिटेन का संविधान
    • 3. अमेरिका का संविधान
    • 4. कनाडा का संविधान
    • 5. आयरलैण्ड का संविधान
    • 6. दक्षिण अफ्रीका का संविधान
    • 7. ऑस्ट्रेलिया का संविधान
    • 8. फ्रांस का संविधान
    • 9. जर्मनी का संविधान
    • 10. रूस का संविधान
    • 11. जापान का संविधान


                        1. भारत सरकार अधिनियम, 1935-

                        • 1935 का भारत सरकार अधिनियम भारत के संविधान का सबसे प्रमुख स्रोत है।
                        • भारत के संविधान में लगभग 2/3 प्रावधान भारत सरकार अधिनियम, 1935 से लिये गये है।
                        • भारतीय संविधान के 395 अनुच्छेदों में से 250 अनुच्छेद भारत सरकार अधिनियम से ही लिये गये है।
                        • (I) प्रशासनिक ढांचा
                        • (II) परिसंघीय ढांचा (राज्यों की स्वायत्तता)
                        • (III) राज्यपाल का पद
                        • (IV) न्यायिक प्रणाली
                        • (V) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC/SPSC/JPSC)
                        • (VI) आपातकालीन प्रावधान
                        • (VII) समवर्ती सूची
                        • (VIII) अनुसूचित एवं जनजातिय क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान
                        • (IX) द्विसदनीय शासन व्यवस्था
                        • (X) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)
                        • (XI) अध्यादेश जारी करना


                        2. ब्रिटेन का संविधान-

                        • भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्रोत ब्रिटेन के संविधान से लिये गए है।-
                        • (I) संसदीय शासन व्यवस्था
                        • (II) संसदीय विशेषाधिकार (अनुच्छेद 105)
                        • (III) द्विसदनीय व्यवस्था
                        • (IV) मंत्रिमंडलीय व्यवस्था
                        • (V) मंत्रिपरिषद का निम्न सदन के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व
                        • (VI) विधि के समक्ष समता (अनुच्छेद 14)
                        • (VII) एकल नागरिकता
                        • (VIII) रिट जारी करना (अनुच्छेद 32)
                        • (IX) विधायी प्रक्रिया (अनुच्छेद 107)
                        • (X) नियंत्रक एवं महालेख परीक्षक (CAG)
                        • (XI) विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया (अनुच्छेद 21)


                        3. अमेरिका का संविधान-

                        • भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्रोत अमेरिका के संविधान से लिये गए है।
                        • (I) मूल अधिकार
                        • (II) स्वतंत्र न्यायपालिका
                        • (III) न्यायिक पुनरावलोकन
                        • (IV) न्यायाधीशों को हटाने की प्रक्रिया
                        • (V) जनहित याचिका (PIL)
                        • (VI) राष्ट्रपति पर महाभियोग कि प्रक्रिया (अनुच्छेद 61)
                        • (VII) उपराष्ट्रपति का पद
                        • (VIII) प्रस्तावना की प्रथम पंक्ति (हम भारत के लोग)
                        • (IX) विधि की सम्यक प्रक्रिया (अनुच्छेद 21)
                        • (X) विधि का समान संरक्षण (अनुच्छेद 14)


                        4. कनाडा का संविधान-

                        • भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्रोत कनाडा के संविधान से लिये गए है।
                        • (I) केंद्र सरकार द्वारा राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति
                        • (II) परिसंघीय (संघात्मक) व्यवस्था जिसमें अवशिष्ट शक्तियां केंद्र सरकार में निहित होगी।
                        • (III) सर्वोच्च न्यायालय की परामर्शी अधिकारिता (राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट से परामर्श ले सकता है।- अनुच्छेद 143)


                        5. आयरलैण्ड का संविधान-

                        • भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्रोत आयरलैंड के संविधान से लिये गए है।
                        • (I) राज्य के नीति निदेशक तत्व
                        • (II) राष्ट्रपति की निर्वाचन पद्धति
                        • (III) राज्यसभा में 12 सदस्यों का मनोयन


                        6. दक्षिण अफ्रीका का संविधान-

                        • भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्रोत दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिये गए है।
                        • (I) संविधान में संशोधन की प्रक्रिया
                        • (II) राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन


                        7. ऑस्ट्रेलिया का संविधान-

                        • भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्रोत ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिये गए है।
                        • (I) प्रस्तावना का प्रारूप
                        • (II) समवर्ती सूची
                        • (III) संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक (अनुच्छेद 108)
                        • (IV) अंतर्राज्य व्यापार-वाणिज्य एवं समागम (भाग-13, अनुच्छेद 301-307)
                        • (V) अंतर्राष्ट्रीय समझौतों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार राज्य सूची के विषय पर कानून बना सकती है। (अनुच्छेद 253)


                        8. फ्रांस का संविधान-

                        • भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्रोत फ्रांस के संविधान से लिये गए है।
                        • (I) गणतंत्र
                        • (II) स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्श


                        9. जर्मनी का संविधान-

                        • भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्रोत जर्मनी के संविधान से लिये गए है।
                        • (I) केवल केंद्र सरकार आपातकाल लगा सकती है।
                        • (II) राष्ट्रीय आपातकाल के समय मूल अधिकारों का निलम्बन


                        10. रूस का संविधान-

                        • भारतीय संविधान में निम्नलिखित स्रोत रूस के संविधान से लिये गए है।
                        • (I) प्रस्तावना में न्याय (सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक) का आदर्श
                        • (II) आयोजन (आयोजना आयोग)
                        • (III) मूल कर्तव्य


                        11. जापान का संविधान-

                        • विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया जापान के संविधान से ली गई है। (अनुच्छेद 21)

                        Post a Comment

                        0 Comments

                        Top Post Ad

                        Below Post Ad