Ads Area

29 July 2024 Current Affairs

29 जुलाई 2024 करंट अफेयर्स (29 July 2024 Current Affairs):-

  • एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NTPC Vidyut Vyapar Nigam Ltd- NVVN)
  • प्ले स्पोर्ट्स (Play Sports)
  • भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC)
  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2024 (Henley Passport Index, 2024)
  • विश्व धरोहर समिति (World Heritage Committee)
  • ग्रीन क्लाइमेट फंड (GCF)
  • केंद्रीय बजट 2024-2025 (Union Budget 2024-2025)


एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NTPC Vidyut Vyapar Nigam Ltd- NVVN) :-

NTPC Full Form = National Thermal Power Corporation

NTPC का पूरा नाम = राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन)

NVVN Full Form = NTPC Vidyut Vyapar Nigam Ltd

NVVN का पूरा नाम = एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री (CM) नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NVVN) के साथ एक समझौता हुआ है।

यह समझौता गुरुग्राम (गुड़गांव) और फरीदाबाद नगर निगम के साथ हुआ है।

इस समझौते के तहत गुरुग्राम (गुड़गांव) में कचरे से ग्रीन चारकोल बनाने वाले संयंत्र की स्थापना की जाएगी।

केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा राज्य में कचरे (सिलिकॉन) से चारकोल बनाने वाले प्लांट की स्थापना की जाएगी। जिन्हें ग्रीन कोल प्लांट भी कहते हैं।

गुरुग्राम (गुड़गांव) के बंधवाड़ी में करीब 20 एकड़ में लगने वाले प्लांट में 500 करोड़ा रुपये की लागत आयेगी।

यह प्लांट भारत का सबसे बड़ा प्लांट होगा।

इस प्लांट में प्रतिदिन 1500 टन कचरे से चारकोल बनाया जाएगा।

इन प्लांट में बने ग्रीन चारकोल का उपयोग खनिज कोयले और ईंधन के रूप में किया जाएगा। जिससे खनिज कोयले की खपत कम होगी।

यह ग्रीन हाऊस गैस को कम करने में भी उपयोगी है।

इसका उपयोग बिजली उत्पादन में किया जाएगा।


प्ले स्पोर्ट्स (Play Sports) :-

सानिया मिर्जा, एमसी मैरीकॉम और अभिनेता रणविजय सिंह ब्रांड एंबेसडर के रूप में 'प्ले स्पोर्ट्स' में शामिल हुए।

सानिजा मिर्जा- महिला युगल में पूर्व विश्व नम्बर एक एवं छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता

एमसी मैरीकॉम- छह बार की विश्व चैंपियन एवं ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता

रणविजय सिंह- अभिनेता

उद्देश्य (Object)- प्ले स्पोर्ट का उद्देश्य भारत में एक सतत खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। जिसके लिए स्कूलों के साथ मिलकर काम करना, खेलों का विकास करना, खेल अवसंरचना का प्रबंधन करना, अकादमियों का संचालन करना तथा जमीनी स्तर से प्रतिभाओं की खोज करना आदि काम किये जा रहे हैं।


भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) :-

IRCTC Full Form = Indian Railway Catering and Tourism Corporation

IRCTC का पूरा नाम = भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC)

IRCTC के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक- संजय कुमार जैन

वर्तमान (2024) में केंद्रीय रेल मंत्री- अश्विन वैष्णव (भारतीय जनता पार्टी- BJP)

भारत सरकार (रेल मंत्रालय) ने IRCTC को CPSE 'अनुसूची-A' में अपग्रेड किया।

भारत सरकार (रेल मंत्रालय) द्वारा 19 जुलाई 2024 के कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों की श्रेणी 'अनुसूची-B' से श्रेणी 'अनुसूची-A' में अपग्रेड करने की घोषणा की गई है।

CPSE Full Form = Central Public Sector Enterprises.

CPSE का पूरा नाम = केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम

IRCTC ने वित्तीय वर्ष 2022 से 2024 के बीच कुल आय में 50.63% का CAGR प्रदर्शित किया है।

IRCTC द्वारा घोषित लाभांश-

  • 2021-2022 = 280 करोड़ रुपये
  • 2022-2023 = 440 करोड़ रुपये
  • 2023-2024 = 520 करोड़ रुपये 

CAGR Full Form = Compound annual growth rate

CAGR का पूरा नाम = चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (कम्पाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट)


हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2024 (Henley Passport Index, 2024) :-

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में सिंगापुर का पासपोर्ट प्रथम स्थान पर है।

सिंगापुर का पासपोर्ट विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। अर्थात् सिंगापुर के नागरिक दुनिया के 227 में से 195 डेस्टिनेशन्स पर बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2024 द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है।

अब भारत के नागरिक दुनिया के 58 डेस्टिनेशन्स पर बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2023 द्वारा जारी रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 84वें स्थान पर था। अर्थात् 2024 में भारत की रैंक में 2 अंक का सुधार हुआ है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2024 में शीर्ष 5 देश-

प्रथम स्थान- सिंगापुर (195 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स)

दुसरा स्थान- फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन (192 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स)

तीसरा स्थान- ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया और स्वीडन (191 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स)

चौथा स्थान- बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन (190 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स)

पाँचवाँ स्थान- ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल (189 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स)

82वाँ स्थान- भारत (58 वीजा फ्री ट्रैवल डेस्टिनेशन्स)


विश्व धरोहर समिति (World Heritage Committee) :- 

विश्व धरोहर समिति की बैठक 21 से 31 जुलाई 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी।

भारत पहली बार विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेज़बानी कर रहा है।

विश्व धरोहर समिति की बैठक वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।

इस बैठक में विश्व धरोहर से संबंधित सभी मामलों के प्रबंधन और विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने वाले स्थानों का चयन किया जाता है।

इस बैठक में 150 से अधिक देशों के 2000 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 जुलाई 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन किया।

यूनेस्को (UNESCO) की महानिदेशक सुश्री ऑड्रे अज़ोले भी इस उद्घाटन समारोह में उपस्थित थी।

UNESCO Full Form = United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization

UNESCO का पूरा नाम = संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन


ग्रीन क्लाइमेट फंड (GCF) :-

GCF Full Form = Green Climate Fund

GCF का पूरा नाम = ग्रीन क्लाइमेट फंड

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक जिसे ग्रीन क्लाइमेट फंड से 215 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता की मंजूरी मिली है

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को ग्रीन क्लाइमेट फंड (GCF) से 215.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता की मंजूरी मिली।

इस धनराशि का उपयोग भारतीय लघु व्यवसायों में वित्तपोषण शमन और अनुकूलन परियोजनाओं (FMAP) को लागू करने के लिए है।

FMAP Full Form = Financing Mitigation and Adaptation Projects

FMAP का पूरा नाम = वित्तपोषण शमन और अनुकूलन परियोजनाएं


केंद्रीय बजट 2024-2025 (Union Budget 2024-2025) :-

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को संसद में केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-2025 में कुल 4820512.08 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

केंद्रीय बजट 2024-2025 में कुछ प्रमुख मंत्रालयों को आवंटित राशि निम्न है-

  • रक्षा मंत्रालय- 621940.85 करोड़ रुपये
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय- 278000.00 करोड़ रुपये
  • रेल मंत्रालय- 255393.00 करोड़ रुपये
  • उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय- 223323.36 करोड़ रुपये
  • गृह मंत्रालय- 219643.31 करोड़ रुपये
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय- 180233.43 करोड़ रुपये
  • रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय- 168499.87 करोड़ रुपये
  • संचार मंत्रालय- 137293.90 करोड़ रुपये
  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय- 132469.86 करोड़ रुपये
  • शिक्षा मंत्रालय- 120627.87 करोड़ रुपये
  • जल शक्ति मंत्रालय- 98713.78 करोड़ रुपये

वित्त वर्ष 2024-2025 के केंद्रीय बजट में रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) को 6,21,940.85 करोड़ रुपये का योगदान मिला है। यह योगदान अन्य सभी मंत्रालयों में सबसे अधिक है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Android App Download Now

Below Post Ad

Latest Post Down Ads