Ads Area

4 August 2024 Current Affairs Questions

4 अगस्त 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न (4 August 2024 Current Affairs Questions)


प्रश्न 1. हाल ही में पंजाब राज्य के नये राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के नये प्रशासक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  • (अ) संतोष कुमार गंगवार
  • (ब) वी.पी. सिंह बदनौर
  • (स) गुलाब चंद कटारिया
  • (द) हरिभाऊ किसनराव बागड़े

उत्तर- (स) गुलाब चंद कटारिया

व्याख्या-

  • गुलाब चंद कटारिया ने 31 जुलाई, 2024 को पंजाब के नये राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के नये प्रशासक के रूप में शपथ ली।
  • यह शपथ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री शील नागू द्वारा दिलाई गई।
  • गुलाब चंद कटारिया पंजाब के 37वें राज्यपाल बने।

  • प्रश्न 2. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मुख्यालय कहां स्थित है?

    • (अ) तिरुवनंतपुरम (केरल)
    • (ब) बेंगलूरु (कर्नाटक)
    • (स) मुम्बई (महाराष्ट्र)
    • (द) बालासोर (ओडिशा)

    उत्तर- (ब) बेंगलूरु (कर्नाटक)


    प्रश्न 3. पंजाब का राज्यपाल एवं चंडीगढ़ का प्रशासक बनने से पहले गुलाब चंद कटारिया किस राज्य के राज्यपाल थे?

    • (अ) राजस्थान
    • (ब) बिहार
    • (स) पश्चिम बंगाल
    • (द) असम

    उत्तर- (द) असम

    व्याख्या-

  • गुलाब चंद कटारिया 22 फरवरी 2023 से 30 जुलाई, 2024 तक असम के 31वें राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे।

  • प्रश्न 4. वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष कौन है?

    • (अ) डॉ. कै. सिवन
    • (ब) डॉ. के. राधाकृष्णन
    • (स) डॉ. एस. सोमनाथ
    • (द) श्री आ.सी. किरण कुमार

    उत्तर- (स) डॉ. एस. सोमनाथ

    व्याख्या-

  • डॉ. एस. सोमनाथ 14 जनवरी, 2022 से अंतरिक्ष विभाग के सचिव, अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष एवं इसरो के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
  • डॉ. एस. सोमनाथ से पहले (2018-2022) डॉ. कै. सिवन इसरो के अध्यक्ष थे।

  • प्रश्न 5. हाल ही में इसरो (ISRO) और नासा (NASA) के संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए भारत से मुख्य अंतरिक्ष यात्रा के रूप में किसे चुना गया है?

    • (अ) ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
    • (ब) ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर
    • (स) राजा चारी
    • (द) सिरिशा बंडला

    उत्तर- (अ) ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

    व्याख्या-

  • इसरो ने 2 अगस्त, 2024 को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इसरो और नासा के संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए प्रमुख अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया है।

  • प्रश्न 6. हाल ही में इसरो (ISRO) और नासा (NASA) के संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए भारत से बैकअप अंतरिक्ष यात्रा के रूप में किसे चुना गया है?

    • (अ) अंगद प्रताप
    • (ब) ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर
    • (स) ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
    • (द) सिरिशा बंडला

    उत्तर- (ब) ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर

    व्याख्या-

  • इसरो ने 2 अगस्त, 2024 को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इसरो और नासा के संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए प्रमुख अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया है।

  • प्रश्न 7. भारत का दूसरा अंतरिक्ष यात्री होगा?

    • (अ) राकेश शर्मा
    • (ब) ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर
    • (स) ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
    • (द) सुनीता विलियम्स

    उत्तर- (स) ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

    व्याख्या-

  • इसरो ने 2 अगस्त, 2024 को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इसरो और नासा के संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए मुख्य अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया है।
  • यदि शुभांशु शुक्ला इस संयुक्त मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाते हैं तो वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री होंगे। अर्थात् शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री होंगे।

  • प्रश्न 8. भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री कौन है?

    • (अ) राकेश शर्मा
    • (ब) कल्पना चावला
    • (स) ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
    • (द) सुनीता विलियम्स

    उत्तर- (अ) राकेश शर्मा

    व्याख्या-

  • राकेश शर्मा भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं जो 1984 में सोवियत मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे।

  • प्रश्न 9. विश्व के अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का स्थान है?

    • (अ) 86वाँ
    • (ब) 97वाँ
    • (स) 118वाँ
    • (द) 138वाँ

    उत्तर- (द) 138वाँ

    व्याख्या-

  • राकेश शर्मा भारत के पहले तथा विश्व के 138वें अंतरिक्ष यात्री हैं।

  • प्रश्न 10. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का 'संस्थापक पिता' (जनक) किसे कहा जाता है?

    • (अ) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
    • (ब) डॉ. विक्रम ए साराभाई
    • (स) डॉ. होमी जहांगीर भाभा
    • (द) जगदीश चंद्र बोस

    उत्तर- (ब) डॉ. विक्रम ए साराभाई

    व्याख्या-

  • डॉ. विक्रम ए साराभाई को भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रमों का जनक (संस्थापक पिता) माना जाता है।

  • प्रश्न 11. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना कब हुई थी?

    • (अ) 15 अगस्त, 1947
    • (ब) 15 अगस्त, 1969
    • (स) 26 जनवरी, 1972
    • (द) 31 जुलाई, 1962

    उत्तर- (ब) 15 अगस्त, 1969

    व्याख्या-

  • ISRO Full Form = Indian Space Research Organisation (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन)
  • इसरो एक भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी है।

  • प्रश्न 12. भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम कहाँ शुरू हुआ?

    • (अ) थुंबा, तिरुवनंतपुरम (केरल)
    • (ब) श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)
    • (स) नई दिल्ली
    • (द) बालासोर (ओडिशा)

    उत्तर- (अ) थुंबा, तिरुवनंतपुरम (केरल)

    व्याख्या-

  • भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत केरल में तिरुवनंतपुरम के पास थुम्बा में स्थित 'थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन' (TERLS) से हुई।
  • TERLS Full Form = Thumba Equatorial Rocket Launching Station (थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन)

  • प्रश्न 13. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को अंतरिक्ष विभाग (DOS) के तहत कब लाया गया था?

    • (अ) 1972
    • (ब) 1969
    • (स) 1978
    • (द) 1962

    उत्तर- (अ) 1972

    व्याख्या-

  • DOS Full Form = Department of Space (अंतरिक्ष विभाग)

  • 4 अगस्त 2024 करंट अफेयर्स के लिए यहाँ क्लिक करें

    Post a Comment

    0 Comments

    Top Post Ad

    Android App Download Now

    Below Post Ad

    Latest Post Down Ads