Ads Area

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची

👉 भारत के राष्ट्रपतियों की सूची (List of Presidents of India)

1. डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद-
✍ पदग्रहण- 26 जनवरी 1950
✍ पदमुक्त- 13 मई 1962
✍ उपराष्ट्रपति- डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
✍ विशेषता-
✍ डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मूल रूप से बिहार के निवासी थे।
✍ डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद को बिहार का गांधी भी कहते है।
✍ डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा भारत विभाजन नामक पुस्तक लिखी गई थी।
✍ यह भारत के प्रथम राष्ट्रपति है।
✍ डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्रता सेनानी भी थे।
✍ यह भारत के एकमात्र राष्ट्रपति है जो दो बार (लगातार) भारत के राष्ट्रपति बने।
✍ ये राष्ट्रपति बनने से पहले संविधान सभा के सदस्य थे।
✍ पंडित जवाहर लाल नेहरू की अंतरिम सरकार में डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद कृषि एवं खाद्य मंत्री थे।
✍ यह भारत के सबसे लम्बे कार्यकाल वाले राष्ट्रपति है।
✍ यह भारत के प्रथम वकिल राष्ट्रपति भी है।
✍ यह एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति है जो मनोनित व निर्वाचित दोनों है।

2. डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन-
✍ पदग्रहण- 13 मई 1962
✍ पदमुक्त- 13 मई 1967
✍ उपराष्ट्रपति- डाॅ. जाकिर हुसैन
✍ विशेषता-
✍ यह भारत के दुसरे राष्ट्रपति थे।
✍ यह राष्ट्रपति बनने से पहले भारत के उपराष्ट्रपति थे।
✍ भारत के प्रथम भारत रत्न प्राप्त राष्ट्रपति।
✍ इनको भारत रत्न सन् 1954 में मिला था।
✍ इनके कार्यकाल में 1962 में भारत-चीन युद्ध हुआ।
✍ यह एक अच्छे दर्शनशास्त्री और लेखक थे इसीलिए इनकी स्मृति में भारत में प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
✍ डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के द्वारा हिन्दू की जीवन दृष्टि नामक पुस्तक लिखी गई थी।

3. डाॅ. जाकिर हुसैन-
✍ पदग्रहण- 13 मई 1967
✍ पदमुक्त- 3 मई 2969
✍ उपराष्ट्रपति- वराहगिरि वेंकट गिरि (वी.वी.गिरि)
✍ विशेषता-
✍ भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति।
✍ भारत में सबसे कम कार्यकाल वाला राष्ट्रपति।
✍ पद पर रहते हुए या कार्यकाल के दौरान मरने वाला भारत का प्रथम राष्ट्रपति।
✍ राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल तीनों पदों पर कार्य किया।
✍ डाॅ. जाकिर हुसैन की मृत्यु के समय उपराष्ट्रपति वी.वी. गिरि थे इसीलिए इनकी मृत्यु के बाद प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति वी.वी.गिरि को बनाया गया।
✍ पद्म विभूषण और भारत रत्न से सम्मानित।

4. वराहगिरि वेंकट गिरि (वी.वी.गिरि)-
✍ पदग्रहण- 3 मई 1969
✍ पदमुक्त- 20 जुलाई 1969
✍ उपराष्ट्रपति- पद रिक्त
✍ विशेषता-
✍ वी.वी.गिरि इस समय भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे।

5. मुहम्मद हिदायतुल्लाह-
✍ पदग्रहण- 20 जुलाई 1969
✍ पदमुक्त- 24 अगस्त 1969
✍ उपराष्ट्रपति- पद रिक्त
✍ विशेषता-
✍ भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति जो राष्ट्रपति बनने से पहले भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
✍ इस समय इनको भारत का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया।

6. वराहगिरि वेंकट गिरि (वी.वी.गिरि)-
✍ पदग्रहण- 24 अगस्त 1969
✍ पदमुक्त- 24 अगस्त 1974
✍ उपराष्ट्रपति- गोपाल स्वरूप पाठक
✍ विशेषता-
✍ भारत के प्रथम कार्यवाहक तथा निर्दलिय राष्ट्रपति।
✍ भारत के एकमात्र उपराष्ट्रपति जो उपराष्ट्रपति पद से त्याग-पत्र देकर राष्ट्रपति बने।
✍ इनके कार्यकाल में भारत-पाक युद्ध (1972) हुआ।
✍ ये भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति है जो कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा राष्ट्रपति दोनों बने थे।

7. फखरुद्दीन अली अहमद-
✍ पदग्रहण- 24 अगस्त 1974
✍ पदमुक्त- 11 फरवरी 1977
✍ उपराष्ट्रपति- बासप्पा दनप्पा जत्ती (बी.डी.जत्ती)
✍ विशेषता-
✍ भारत के दुसरे मुस्लिम राष्ट्रपति।
✍ यह राष्ट्रपति बनने से पहले मंत्री पद पर थे।
✍ भारत में सबसे कम कार्यकाल वाले दुसरे राष्ट्रपति।
✍ भारत के दुसरे राष्ट्रपति है जो कार्यकाल पुरा न कर सके।
✍ भारत में सर्वाधिक अध्यादेश (23) जारी करने वाला राष्ट्रपति।
✍ इनकी मृत्यु के बाद भारत का कार्यवाहक राष्ट्रपति बासप्पा दनप्पा जत्ती को बनाया गया।

8. बासप्पा दनप्पा जत्ती (बी.डी.जत्ती)-
✍ पदग्रहण- 11 फरवरी 1977
✍ पदमुक्त- 25 जुलाई 1977
✍ उपराष्ट्रपति- पद रिक्त
✍ विशेषता-
✍ बी.डी.जत्ती फखरुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।
✍ यह भारत के दूसरे कार्यवाहक राष्ट्रपति है।
✍ यह भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले मैसूर राज्य के मुख्यमंत्री पद पर थे।

9. नीलम संजीव रेड्डी-
✍ पदग्रहण- 25 जुलाई 1977
✍ पदमुक्त- 25 जुलाई 1982
✍ उपराष्ट्रपति- मुहम्मद हिदायतुल्लाह
✍ विशेषता-
✍ भारत के सबसे कम आयु वाले राष्ट्रपति।
✍ भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति जो निर्विरोध राष्ट्रपति बने थे।
✍ इन्होने पहली बार वी.वी.गिरि के समक्ष राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा व हार गये तथा जमानत राशी जप्त हुई जब दूसरी बार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा तब राष्ट्रपति बने।
✍ भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले लोकसभा के अध्यक्ष पद पर थे।
✍ ये आन्द्रप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भी थे। 

10. ज्ञानी जैल सिंह-
✍ पदग्रहण- 25 जुलाई 1982
✍ पदमुक्त- 25 जुलाई 1987
✍ उपराष्ट्रपति- रामास्वामी वेंकटरमण
✍ विशेषता-
✍ भारत के प्रथम सिक्ख राष्ट्रपति।
✍ भारत के सबसे कम शिक्षित राष्ट्रपति।
✍ ये भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री थे।
✍ ये सन् 1980 में गृहमंत्री बने थे।
✍ सन् 1986 में भारत के राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने डाॅक घर संसोधन विधेयक पर अपना जे.बी.विटो का प्रयोग किया।

11. रामास्वामी वेंकटरमण-
✍ पदग्रहण- 25 जुलाई 1987
✍ पदमुक्त- 25 जुलाई 1992
✍ उपराष्ट्रपति- शंकर दयाल शर्मा
✍ विशेषता-
✍ ये भारत के सबसे अधिक आयु वाले राष्ट्रपति थे।
✍ ये भारत के वित्त मंत्री, औद्योगिक मंत्री तथा रक्षा मंत्री भी रहे।

12. शंकर दयाल शर्मा-
✍ पदग्रहण- 25 जुलाई 1992
✍ पदमुक्त- 25 जुलाई 1997
✍ उपराष्ट्रपति- के.आर. नारायणन
✍ विशेषता-
✍ यह मूल रूप से भौपाल के निवासी थे।
✍ भारत के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति जिन्होने 4 प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया जैसे-
1. पी.वी. नरसिम्हा राव
2. अटल बिहारी वाजपेयी
3. एच.डी. देवगौड़ा
4. आई.के.गुजराल
✍ ये भारत के ऐसे राष्ट्रपति है जो राष्ट्रपति बनने से पहले 3 राज्यों के राज्यपाल बन चुके थे।

13. के. आर. नारायणन (कोचेरिल रमन नारायणन)-
✍ पदग्रहण- 25 जुलाई 1996
✍ पदमुक्त- 25 जुलाई 2002
✍ उपराष्ट्रपति- कृष्ण कान्त
✍ विशेषता-
✍ भारत के प्रथम दलित राष्ट्रपति।
✍ ये भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले चीन, तुर्की, थाईलैंड और अमेरिका में भारत के राजदूत पद पर रह चुके है।

14. एपीजे अब्दुल कलाम-
✍ पदग्रहण- 25 जुलाई 2002
✍ पदमुक्त- 25 जुलाई 2007
✍ उपराष्ट्रपति- भैरोंसिंह शेखावत
✍ विशेषता-
✍ इनको सन् 1981 में पद्म भूषण पुरस्कार मिला।
✍ सन् 1990 में पद्म विभूषण पुरस्कार मिला।
✍ सन् 1997 में भारत रत्न पुरस्कार मिला।
✍ ये एक वैज्ञानिक थे।
✍ भारत में इन्होंने मिसाइल और परमाणु हथियार बनाने में मुख्य योगदान दिया इसीलिए इन्हे मिसाइल मैन भी कहा जाता है।
✍ ये भारत के तीसरे मुस्लिम राष्ट्रपति है।

15. प्रतिभा पाटिल-
✍ पदग्रहण- 25 जुलाई 2007
✍ पदमुक्त- 25 जुलाई 2012
✍ उपराष्ट्रपति- मोहम्मद हामिद अंसारी
✍ विशेषता-
✍ भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति।
✍ ये राजस्थान की भी प्रथम महिला राज्यपाल बनी।
✍ ये राष्ट्रपति बनने से पहले राजस्थान राज्य की राज्यपाल थी।

16. प्रणब मुखर्जी-
✍ पदग्रहण- 25 जुलाई 2012
✍ पदमुक्त- 24 जुलाई 2017
✍ उपराष्ट्रपति- मोहम्मद हामिद अंसारी
✍ विशेषता-
✍ ये भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले भारत सरकार में वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

17. रामनाथ कोविन्द-
✍ पदग्रहण- 25 जुलाई 2017
✍ पदमुक्त- 24 जुलाई 2022
✍ उपराष्ट्रपति- वैंकेया नायडू
✍ विशेषता-
✍ ये भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल पद पर भी रह चुके है।
➠रामनाथ कोविन्द भारत के 14वें राष्ट्रपति है।

18. द्रौपदी मुर्मू-
➠द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिसा राज्य के मयूरभंज में हुआ है।
➠पदग्रहण- 25 जुलाई 2022
➠पदमुक्त- पदस्थ
➠विशेषताएं-
➠द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी है।
➠द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी है।
➠द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी है।
➠द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है।
➠द्रौपदी मुर्मू झारखंड राज्य की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल भी रही है।
➠द्रौपदी मुर्मू 2015 से 2021 तक झारखंड राज्य की राज्य रही है।
➠द्रौपदी मुर्मू ने अपनी विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad