प्रश्न 251. किसी पदार्थ में किस की उपस्थिति उसे विद्युत का सुचालक बनाती है? |
---|
(अ) न्यूट्राॅन (ब) प्रोटाॅन (स) मुक्त इलेक्ट्राॅन (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं (उत्तर-स) |
प्रश्न 252. जिन एक परमाणु कणों में सामान्य उप-परमाणु कणों से विपरीत गुण पाये जाते है उसे किस नाम से जाना जाता है? |
(अ) मुक्त इलेक्ट्राॅन (ब) पोजिट्रान (स) प्रतिकण (द) न्यूट्राॅन (उत्तर-स) |
प्रश्न 253. किसी तत्व के एक परमाणु की द्रव्यमान संख्या 23 व परमाण्विक संख्या 11 हो तो उसमें प्रोटाॅन, न्यूट्राॅन तथा इलेक्ट्राॅन की संख्या क्या होगी? |
(अ) 12 प्रोटाॅन, 11 न्यूट्राॅन, 11 इलेक्ट्राॅन (ब) 11 प्रोटाॅन, 12 न्यूट्राॅन, 11 इलेक्ट्राॅन (स) 11 प्रोटाॅन, 11 न्यूट्राॅन, 12 इलेक्ट्राॅन (द) 12 प्रोटाॅन, 23 न्यूट्राॅन, 11 इलेक्ट्राॅन (उत्तर-ब) |
प्रश्न 254. एक परमाणु में 10 प्रोटाॅन व 11 न्यूट्राॅन हो तो उस परमाणु में परमाणु संख्या क्या होगी? |
(अ) 10 (ब) 11 (स) 12 (द) 13 (उत्तर-अ) |
प्रश्न 255. एक तत्व के समस्थानिकों के अणु के द्रव्यमान में अंतर का कारण क्या होता है? |
(अ) एक जैसी परमाण्विक क्रमांक, किन्तु भिन्न परमाण्विक संहति (ब) एक जैसी परमाण्विक कमांक तथा एक जैसा परमाण्विक संहति (स) अ तथा ब दोनों (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं (उत्तर-अ) |
प्रश्न 256. रेडियोसक्रियता की परिघटना के खोजकर्ता है? |
(अ) जे.के. थाॅमस (ब) जे.जे. थाॅमसन (स) मेरी क्यूरी (द) हेनरी बेकेरल (उत्तर-द) |
प्रश्न 257. निम्नलिखित में से कौन एक रेडियोसक्रिय तत्व है? |
(अ) सीसा (ब) प्लूटोनियम (स) पोटैशियम (द) उपर्युक्त सभी (उत्तर-ब) |
प्रश्न 258. परमाणु विखण्डन कैसी प्रक्रिया है? |
(अ) एक भारी परमाणु नाभिक के उपखंड (ब) परमाणु रूपांतरण की प्रक्रिया (स) अणुओं के उपखंड की प्रक्रिया (द) ब तथा स दोनों (उत्तर-अ) |
प्रश्न 259. निम्नलिखित में से कौनसा सौर ऊर्जा का स्त्रोत है? |
(अ) नाभिकिय संलयन (ब) नाभिकिय विखंडन (स) अणुओं के उपखंड (द) परमाणु रुपांतरण (उत्तर-अ) |
प्रश्न 260. आॅक्सीकरण प्रतिक्रिया में निम्नलिखित में से क्या होता है? |
(अ) इलेक्ट्राॅन में वृद्धि (ब) इलेक्ट्राॅन में कमी (स) न्यूट्राॅन में कमी (द) न्यूट्राॅन में वृद्धि (उत्तर-ब) |
प्रश्न 261. एक परमाणु रिएक्टर में नियंत्रण राॅड (कैडमियम राॅड) क्या काम करती है? |
(अ) विखंडन प्रतिक्रिया के दौरान उत्पन्न अत्यधिक ऊष्मा को अवशोषित करता है और इस प्रकार तापमान में अधिक वृद्धि को रोकता है। (ब) चेन विखंडन प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक इलेक्टाॅन उत्पन करता है। (स) चेन विखंडन प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक प्रोटाॅन उत्पन करता है। (द) चेन विखंडन प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक न्यूट्राॅन उत्पन करता है। (उत्तर-द) |
प्रश्न 262. परमाणु रिएक्टर में विखंडन प्रतिक्रिया की दर को नियंत्रित करने के लिए किस का उपयोग किया जाता है जो खुद में ही विखंडन के बिना न्यूट्राॅन अवशोषित करता है? |
(अ) भारी जल (ब) ग्रेफाइट (स) न्यूट्राॅन (द) कैडमियम (उत्तर-द) |
प्रश्न 263. किसी पदार्थ का pH मान 7 से कम हो तो उसे माना जायेगा? |
(अ) आयरन (ब) एसिड तेजाब (स) क्षार (द) अम्ल (उत्तर-ब) |
प्रश्न 264. अम्लीय वर्षा का pH कितना होता है? |
(अ) 5.5 या कम (ब) 6.5 या ज्यादा (स) 8.3 (द) 8.7 या ज्यादा (उत्तर-अ) |
प्रश्न 265. मानव रक्त के pH का अनुमानित मान क्या होता है? |
(अ) 6.7 (ब) 7.0 (स) 7.3 (द) 7.4 (उत्तर-द) |
प्रश्न 266. जब दो पदार्थ एक दुसरे में घुलते नहीं और सोल्यूशन नहीं बनाते तो उसे क्या कहा जाता है? |
(अ) सोल्यूट (ब) अभिश्रणीय (स) सोल्यूटरी (द) निलम्बन (उत्तर-ब) |
प्रश्न 267. शक्कर के घोल में शक्कर क्या है? |
(अ) विलायक (ब) घुला हुआ पदार्थ (स) अघुलनशिल पदार्थ (द) कोलाॅइड (उत्तर-ब) |
प्रश्न 268. निम्नलिखित में से कौनसा नियम गैस से संबंधित नहीं है? |
(अ) चार्ल्स का प्रथम नियम (ब) चार्ल्स का द्वितीय नियम (स) जूल का नियम (द) बाॅयल का नियम (उत्तर-स) |
प्रश्न 269. समान ताप तथा दबाव पर सभी गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या बराबर होती है यह नियम क्या कहलाता है? |
(अ) बाॅयल का नियम (ब) जूल का नियम (स) चार्ल्स का प्रथम नियम (द) एवोगाड्रो का नियम (उत्तर-द) |
प्रश्न 270. जिस रासायनिक अभिक्रिया से उष्मा निकलती है उसे क्या कहा जाता है? |
(अ) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (ब) ऊष्माशोषी अभिक्रिया (स) संयोजक अभिक्रिया (द) विजोक अभिक्रिया (उत्तर-अ) |
प्रश्न 271. निम्न में से कौनसी रासायनिक प्रतिक्रिया की प्रकृति हमेशा ऊष्माशोषी होती है? |
(अ) ऊष्माशोषी अभिक्रिया (ब) अपघटन प्रतिक्रिया (स) संयोजी प्रतिक्रिया (द) दहन प्रतिक्रिया (उत्तर-ब) |
प्रश्न 272. प्रकाश ऊर्जा से पानी के अणु के विखंडन की प्रक्रिया को क्या कहते है? |
(अ) प्रकाश अपघटन (ब) विद्युत अपघटन (स) ताप अपघटन (द) उपर्युक्त सभी (उत्तर-अ) |
प्रश्न 273. वर्तमान में हमारे द्वारा उपयोग किये जाने वाले रासायनिक प्रतिकों की उपयोग विधि किस वैज्ञानिक ने तैयार की थी? |
(अ) जे.जे. थाॅमसन (ब) लुई पाश्चर (स) जाॅन डाल्टन (द) बर्जिलियस (उत्तर-द) |
प्रश्न 274. निम्न में से कौनसा रासायनिक प्रतीकों को बारे में सत्य कथन नहीं है? |
(अ) यह प्रतीक एक या दो अक्षरों के होते है। (ब) क्लोरीन के लिए रासायनिक प्रतीक सीआई है। (स) अ तथा ब दोनों (द) ये जेम्स चाडविक और जे.जे. थाॅमसन द्वारा प्रस्तावित किये गए है। (उत्तर-द) |
प्रश्न 275. निम्न में से किसे आॅरम कहा जाता है? |
(अ) एल्युमीनियम (ब) ताम्बा (स) सोना (द) चांदी (उत्तर-स) |
प्रश्न 276. निम्नलिखित में से कौनसा जीवाश्म ईंधन नहीं है? |
(अ) बिजली (ब) कोयला (स) अ तथा ब दोनों (द) तेल (उत्तर-अ) |
प्रश्न 277. किसी भी स्थिर या गतिशील वस्तु की स्थिती और दिशा में तब तक कोई परिवर्तन नहीं होता जब तक उस पर कोई बाह्य बल सक्रिय न हो यह कथन किस नियम का है? |
(अ) चार्ल्स का प्रथम नियम (ब) चार्ल्स का द्वितीय नियम (स) न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम (द) न्यूटन का गति विषयर द्वितीय नियम (उत्तर-स) |
प्रश्न 278. जल के आयतन में क्या परिवर्तन होगा जब तापमान 9℃ से गिरा कर 3℃ कर दिया जाता है? |
(अ) आयतन में कोई परिवर्तन नहीं होगा (ब) आयतन घट जायेगा (स) आयतन बढ़ जायेगा (द) आयतन पहले घटेगा बाद में बढ़ेगा (उत्तर-द) |
प्रश्न 279. जब किसी बोतल में पानी भरा जाता है और उसे जमने दिया जाता है तो बोतल किस कारण से टूट जाती है? |
(अ) पानी जमने पर फैलता है। (ब) पानी जमने पर कम होता है। (स) बोतल हिमांक पर सिकुड़ती है। (द) बोतल हिमांक पर फैलती है। (उत्तर-अ) |
प्रश्न 280. किस कारण से सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन है? |
(अ) बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है। (ब) बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण अधिक होता है। (स) बर्फ सड़क से सख्त होती है। (द) सड़क बर्फ से सख्त होती है (उत्तर-अ) |
प्रश्न 281. एक नदी में चलता हुआ जहाज समुद्र में आता है तो क्या होगा? |
(अ) जहाज का स्तर पहले जितना होगा। (ब) जहाज थोड़ा नीचे आएगा (स) जहाज थोड़ा ऊपर आएगा (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं (उत्तर-स) |
प्रश्न 282. पानी का घनत्व अधिकतम होता है? |
(अ) 0℃ पर (ब) 1℃ पर (स) 100℃ पर (द) 4℃ (उत्तर-द) |
प्रश्न 283. वस्तु की मात्रा बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा? |
(अ) घनत्व (ब) आयतन (स) अायतन व घनत्व (द) द्रव्यमान (उत्तर-अ) |
प्रश्न 284. समुद्र में प्लवन करते आइसबर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर रहता है? |
(अ) 1/2 (ब) 2/9 (स) 1/7 (द) 1/9 (उत्तर-द) |
प्रश्न 285. हवाई जहाज में यात्रा करते समय पेन से स्याही किस कारण से निकलने लगती है? |
(अ) अत्यधिक भार के कारण (ब) न्युनतम भार के कारण (स) वायुदाब में कमी के कारण (द) वायुदाब में वृद्धि के कारण (उत्तर-स) |
प्रश्न 286. साबुन के बुलबुले के अन्दर का दाब कितना होता है? |
(अ) वायुमंडलीय दाब से कम (ब) वायुमंडलीय दाब से अधिक (स) वायुमंडलीय दाब के बराबर (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं (उत्तर-ब) |
प्रश्न 287. वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट किस बात का संकेत देता है? |
(अ) मौसम शांत होगा (ब) वर्षा होगी (स) मौसम ठंडा होगा (द) मौसम तूफानी होगा (उत्तर-द) |
प्रश्न 288. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी किस कारण से पकता है? |
(अ) पानी 100℃ पर उबलता है। (ब) पानी 70℃ पर उबलता है। (स) अधिक दाब पर पानी कम तापक्रम पर उबलने लगता है। (द) अधिक दाब पर पानी अधिक तापक्रम पर उबलने लगता है। (उत्तर-द) |
प्रश्न 289. सूर्य में निरन्तर ऊर्जा का सृजन होता रहता है किस कारण से? |
(अ) नाभिकीय विखण्डन (ब) नाभिकीय संलयन (स) अ तथा ब दोनों (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं (उत्तर-ब) |
प्रश्न 290. जब एक पत्थर को चांद की सतह से पृथ्वी पर लाया जाता है तो क्या होगा? |
(अ) पत्थर का द्रव्यमान घट जायेगा। (ब) पत्थर का द्रव्यमान अपरिवर्ती रहेगा। (स) पत्थर का भार बदल जाएगा (द) ब तथा स दोनों (उत्तर-द) |
प्रश्न 291. लिफ्ट में बैठे व्यक्ति को अपना भार कब बढ़ता हुआ प्रतीत होगा? |
(अ) जब लिफ्ट समान वेग से नीचे आ रही हो (ब) जब लिफ्ट समान वेग से ऊपर जा रही हो (स) अ तथा ब दोनों (द) जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर जो रही हो (उत्तर-द) |
प्रश्न 292. पराश्रव्य वे ध्वनियां है जिनकी अावृति होती है? |
(अ) 10,000 Hz अधिक (ब) 15,000 Hz से कम (स) 20,000 Hz से अधिक (द) 1000 Hz कम (उत्तर-स) |
प्रश्न 293. कितना तापमान होने पर पाठ्यांक सेल्सियस और फारेनहाइट तापमापियों में एक ही होगा? |
(अ) -10° (ब) -120° (स) +40° (द) -40° (उत्तर-द) |
प्रश्न 294. केल्विन मान से मानव शरीर का सामान्य ताप क्या है? |
(अ) 210 (ब) 270 (स) 290 (द) 310 (उत्तर-द) |
प्रश्न 295. स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप क्या होता है? |
(अ) 30℃ (ब) 34°F (स) 37℃ (द) 40°K (उत्तर-स) |
प्रश्न 296. माध्यम के तापमान में वृद्धि के साथ प्रकाश की गति पर क्या प्रभाव पड़ता है? |
(अ) घटती है। (ब) बढ़ती है। (स) नियत रहती है। (द) पहले बढ़ती है बाद में घटती है। (उत्तर-ब) |
प्रश्न 297. सूर्यग्रहण कब होता है? |
(अ) जब सूर्य चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच आ जाता है। (ब) जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है। (स) अ तथा ब दोनों (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं (उत्तर-ब) |
प्रश्न 298. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन कब होता है? |
(अ) जब प्रकाश हीरे से कांच में जाता है। (ब) जब प्रकाश जल से कांच में जाता है। (स) जब प्रकाश कांच से वायु में जाता है। (द) जब प्रकाश जल से वायु में जाता है। (उत्तर-अ) |
प्रश्न 299. वायुमण्डल में प्रकाश के विसरण का क्या कारण है? |
(अ) हीलियम (ब) जलवाष्प (स) अ तथा ब दोनों (द) धूलकण (उत्तर-द) |
प्रश्न 300. अस्त होते समय सूर्य लाल क्यो दिखाई देता है? |
(अ) परावर्तन के कारण (ब) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के कारण (स) प्रकीर्णन के कारण (द) अपवर्तन के कारण (उत्तर-स) |
सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न (251-300)
July 28, 2018
0