Ads Area

आनासागर झील (अजमेर, राजस्थान)

आनासागर झील (अजमेर, राजस्थान) या आणा सागर झील या आना सागर झील-
➧आनासागर झील राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में स्थित है।
➧आनासागर झील का निर्माण सन् 1137 में किया गया था।
➧आनासागर झील का निर्माण पृथ्वीराज चौहान के दादाजी आना जी चौहान या आणाजी चौहान (अर्णोराज चौहान) ने करवाया था।
➧आनासागर झील का निर्माण चन्द्रा नदी को रोक कर करवाया गया था।
➧आनासागर झील मीठे पानी की झील है।

दौलत बाग या सुभाष उद्यान (अजमेर, राजस्थान)-
➧जहांगीर ने आनासागर झील के पास दौलत बाग बनवाया था।
➧दौलत बाग को ही वर्तमान में सुभाष उद्यान के नाम से जाना जाता है।

बारादरी-
➧शाहजहां ने आनासागर झील के पास संगमरमर के 12 दरवाजों का निर्माण करवाया था तथा इन्ही 12 दरवाजों को बारादरी कहते है।

अस्मत बेगम-
➧अस्मत बेगम नूरजहां की माॅं का नाम है।
➧अस्मत बेगम ने आनासागर झील के पास ही गुलाब के रस से इत्र बनया था।
➧भारत में सर्वप्रथम इत्र अस्मत बेगम ने ही बनाया था।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad