Ads Area

सतलुज नदी

सतलुज नदी या सतलज नदी-

सतलुज नदी का उद्गम स्थल-
➧सतलुज नदी तिब्बत की मानसरोवर झील के पास स्थित राक्षसताल नामक जगह से निकलती है।

सतलुज नदी के उपनाम या अन्य नाम-
1. लोंग चैन ख्वाब नदी
2. शुतुद्री नदी

लोंग चैन ख्वाब नदी-
➧तिब्बत में सतलुज नदी को लोंग चैन ख्वाब नदी के नाम से जाना जाता है।

भारत में सतलुज नदी-
➧भारत में सतलुज नदी हिमाचल प्रदेश के शिपकीला दर्रा में प्रवेश करती है। तथा पंजाब में से बहते हुए पाकिस्तान की मिठनकोट नामक जगह पर सिंधु नदी में मिल जाती है।

शुतुद्री नदी-
➧सतलुज नदी का वेदिक या ऋग्वेदिक नाम शुतुद्री नदी है। अर्थात् सतलुज नदी को वेदों में (ऋग्वेद में) शुतुद्री नदी के नाम से जाना जाता है।

लुधियाना तथा फिरोजपुर-
➧पंजाब राज्य के लुधियाना तथा फिरोजपुर नामक दोनों शहर सतलुज नदी के किनारे स्थित है।

टिहरी बांध-
➧टिहरी बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध है।
➧टिहरी बांध की कुल ऊंचाई 260 मीटर है।

भाखड़ा बांध-
➧टिहरी बांध के बाद भारत का दूसरा सबसे ऊंचा बांध भाखड़ा बांध है।
➧भाखड़ा बांध की कुल ऊंचाई 226 मीटर है।
➧भाखड़ा बांध सतलुज नदी के उपर हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर नामक जगह पर स्थित है।

गोविंद सागर झील-
➧गोविंद सागर झील भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील मानी जाती है।
➧गोविंद सागर झील भाखड़ा बांध से निकाली गई है।
➧गोविंद सागर झील के द्वारा हिमाचल प्रदेश में जल आपूर्ती की जाती है।

भाखड़ा बांध परियोजना-
➧भाखड़ा बांध परियोजना भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय परियोजना है।
➧भाखड़ा बांध परियोजना राजस्थान, हरियाणा, पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश राज्यों में चल रही है।
➧भाखड़ा बांध परियोजना में राजस्थान का केवल विद्युत उत्पादन में 15.22 प्रतिशत हिस्सा है।

नाथपा झाकरी परियोजना-
➧नाथपा झाकरी परियोजना सतलुज नदी के उपर हिमाचल प्रदेश में चल रही है।

नांगल बांध-
➧नांगल बांध सतलुज नदी के उपर पंजाब राज्य में स्थित है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad