Ads Area

कोपेन के अनुसार राजस्थान की जलवायु का वर्गीकरण (Classification of Climate of Rajasthan According to Koppen)

कोपेन के अनुसार राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan According to Koppen)-

  • डॉ. ब्लादिमीर कोपेन के अनुसार राजस्थान की जलवायु को 4 भागों में बांटा गया है।
  • डॉ. ब्लादिमीर कोपेन के जलवायु वर्गीकरण का आधार वनस्पति (Vegetation), वर्षा (Rainfall) एवं तापमान (Temperature) है।
  • कोपेन का जलवायु वर्गीकरण (Koppen's Climate Classification)-
  • 1. A- उष्ण (Tropical)
  • 2. B (वर्षा)- BW-शुष्क मरु (W- Whole)
  • 3. B (वर्षा)- BS-अर्द्धशुष्क (S- Steppe)
  • 4. C- उपोष्ण (Sub Tropical)
  • 5. D- हिमतुल्य (Snow Type)
  • 6. E- ध्रुवीय तुल्य (Polar Type)
  • कोपेन के जलवायु वर्गीकरण में D व E प्रकार की जलवायु राजस्थान में नहीं पायी जाती है।
  • कोपेन के अनुसार राजस्थान का जलवायु वर्गीकरण (Climate Classification of Rajasthan According to Koppen)-
  • 1. Aw जलवायु प्रदेश (Aw Climate Region)
  • 2. BWhw जलवायु प्रदेश (BWhw Climate Region)
  • 3. BShw जलवायु प्रदेश (BShw Climate Region)
  • 4. Cwg जलवायु प्रदेश (Cwg Climate Region)
  • यहाँ-
  • A = Tropical (उष्ण)
  • BW = Arid Desert (शुष्क मरु)
  • BS = Semi Arid/Steppe  (अर्द्धशुष्क)
  • C = Sub Tropical (उपोष्ण)
  • h = Average Temperature 18℃ and More Than (औसत तापमान 18℃ या अधिक)
  • w = Winter Dry (शुष्क शीत)
  • g = Gangetic Plain Type Climate (गंगा मैदान तुल्य जलवायु)


कोपेन के अनुसार राजस्थान की जलवायु का वर्गीकरण (Classification of Climate of Rajasthan According to Koppen)-

  • डॉ. ब्लादिमीर कोपेन के अनुसार राजस्थान की जलवायु को 4 भागों में बांटा गया है। जैसे-
  • 1. Aw जलवायु प्रदेश (Aw Climate Region)
  • 2. BWhw जलवायु प्रदेश (BWhw Climate Region)
  • 3. BShw जलवायु प्रदेश (BShw Climate Region)
  • 4. Cwg जलवायु प्रदेश (Cwg Climate Region)


1. Aw जलवायु प्रदेश (Aw Climate Region)-

  • स्थित (Located)- राजस्थान के दक्षिण भाग में (अरावली के पूर्व में)
  • जलवायु (Climate)- Aw जलवायु प्रदेश में उष्ण-आर्द्र तुल्य (Tropical-Humid Type) जलवायु पायी जाती है।
  • वनस्पति (Vegetation)- Aw जलवायु प्रदेश में सवाना तुल्य (Savana Type) वनस्पति अधिक पायी जाती है। 
  • विसतार (Extension)-
  • (I) वागड़- बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़
  • (II) हाड़ौती- दक्षिणी कोटा, बारां, झालावाड़, आंशिक चित्तौड़गढ़
  • विशेषताएं (Features)-
  • (I) Aw जलवायु प्रदेश में वनस्पति सघनता (Vegetation Density) उच्च होती है।


2. BWhw जलवायु प्रदेश (BWhw Climate Region)-

  • स्थित (Located)- अरावली के पश्चिम में
  • जलवायु (Climate)- BWhw जलवायु प्रदेश में शुष्क उष्ण मरुस्थलीय तुल्य (Arid Hot Desert Type) जलवायु पायी जाती है।
  • वनस्पति (Vegetation)- BWhw जलवायु प्रदेश में मरुद्भिद (Xerophyte) वनस्पति पायी जाती है।
  • विस्तार (Extension)- बीकानेर, चूरू, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर
  • विशेषताएं (Features)-
  • (I) BWhw जलवायु प्रदेश में वनस्पति सघनता (Vegetation Density) कम पायी जाती है या विरल वनस्पति पायी जाती है क्योंकि BWhw जलवायु प्रदेश में वर्षा कम होती है।


3. BShw जलवायु प्रदेश (BShw Climate Region)-

  • स्थित (Located)- अरावली के पश्चिम में
  • जलवायु (Climate)- इस जलवायु प्रदेश में अर्द्धशुष्क या स्टेपी तुल्य (Semi-Arid or Steppe Type) जलवायु पायी जाती है।
  • वनस्पति (Vegetation)- इस जलवायु प्रदेश में स्टेपी या छोटी घास तुल्य (Steppe/Small Grass Type) वनस्पति पायी जाती है।
  • विस्तार (Extension)-
  • (I) लूनी बेसिन- पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर
  • (II) नागौर
  • (III) शेखावाटी- सीकर, झुंझुनूं, आंशिक चूरू
  • विशेषताएं (Extension)-
  • (I) कोपेन के BShw जलवायु प्रदेश में पशु सम्पदा (Livestock) अधिक पायी जाती है।
  • (II) कोपेन के अनुसार BShw जलवायु प्रदेश राजस्थान में सबसे बड़ा जलवायु प्रदेश है।


4. Cwg जलवायु प्रदेश (Cwg Climate Region)-

  • स्थित (Located)- अरावली के पूर्व में
  • जलवायु (Climate)- Cwg जलवायु प्रदेश में उपोष्ण-आर्द्र तुल्य (Sub Tropical Sub Humid Type) जलवायु पायी जाती है।
  • वनस्पति (Vegetation)- Cwg जलवायु प्रदेश में शुष्क मानसूनी तुल्य (Dry-Deciduous Type) वनस्पति पायी जाती है।
  • विस्तार (Extension)- अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, राजसमंद, सिरोही, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर, जयपुर
  • विशेषताएं (Features)-
  • (I) Cwg जलवायु प्रदेश में कृषि उत्पादकता अधिक होती है क्योंकि Cwg जलवायु प्रदेश सबसे अधिक उपजाऊ जलवायु प्रदेश या भौतिक प्रदेश है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad