Ads Area

गागरोन का किला (प्रश्न उत्तर)

1. राजस्थान का गागरोन दुर्ग दुर्गों की कौनसी श्रेणी में शामिल है?
उत्तर- जल दुर्ग
2. गागरोन दुर्ग कहां स्थित है?
उत्तर- झालावाड़ जिला, राजस्थान
3. राजस्थान में स्थित गागरोन का किला किस पहाड़ी पर स्थित है?
उत्तर- मुकन्दरा पहाड़ी
4. राजस्थान में स्थित गागरोन का किला किन नदियों के संगम पर स्थित है?
उत्तर- आहू नदी तथा कालीसिंध नदी
5. राजस्थान के झालावाड़ जिले में आहू तथा कालीसिंध नदियों के संगम पर राजस्थान का कौनसा किला स्थित है?
उत्तर- गागरोन का किला
6. राजस्थान में स्थित गागरोन दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- राजा बिसल देव
7. राजा बिसल देव ने राजस्थान के झालावाड़ जिले में किस दुर्ग का निर्माण करवाया था?
उत्तर- गागरोन का किला
8. दक्षिणी पूर्वी सीमा का प्रहरी राजस्थान के किस दुर्ग को कहा जाता है?
उत्तर- गागरोन दुर्ग
9. धूलरगढ़ या डोडगढ़ राजस्थान के किस दुर्ग को कहा जाता है?
उत्तर- गागरोन दुर्ग
10. राजस्थान में जल दुर्गों की श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ दुर्ग राजस्थान के किस दुर्ग को माना जाता है?
उत्तर- गागरोन दुर्ग
11. संत पीपाजी का पूरा नाम क्या था?
उत्तर- संत नरेश पीपाजी
12. संत पीपाजी के गुरु का क्या नाम था?
उत्तर- रामानंद
13. संत पीपाजी की छतरी कहा स्थित है?
उत्तर- गागरोन दुर्ग (झालावाड़, राजस्थान)
14. मीठेशाह की दरगाह कहां स्थित है?
उत्तर- गागरोन दुर्ग (झालावाड़, राजस्थान)
15. मीठेशाह की दरगाह वास्तविक रूप से किस की समाधि है?
उत्तर- सूफी संत हमीदुद्दीन चिश्ती की समाधि
16. राजस्थान के गागरोन दुर्ग में स्थित सूफी संत महीदुद्दीन चिश्ती की दरगाह को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर- मीठेशाह की दरगाह
17. सूफी संत हमीदुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहां स्थित है?
उत्तर- गागरोन दुर्ग (झालावाड़, राजस्थान)
18. कोटा रियासत का सिक्के बनाने का कारखाना राजस्थान के किस दुर्ग में स्थित है?
उत्तर- गागरोन दुर्ग
19. कोटा रियासत के सिक्के ढालने की टकसाल कहां स्थित है?
उत्तर- गागरोन दुर्ग (झालावाड़, राजस्थान)
20. राजस्थान में स्थित गागरोन दुर्ग का परिवर्तित नाम क्या था?
उत्तर- मुस्तफाबाद
21. गागरोन दुर्ग का नाम बदलकर मुस्तफाबाद किसने रखा था?
उत्तर- सुल्तान महमूद खिलजी प्रथम
22. महमूद खिलजी प्रथम ने गागरोन दुर्ग पर आक्रमण कब किया था?उत्तर- 1444
23. 1444 ई. में महमूद खिलजी प्रथम तथा पाल्हणसी के मध्य हुए युद्ध में किसके जीत हुई थी?
उत्तर- महमूद खिलजी प्रथम
24. 1444 ई. में युद्ध जीतने के बाद महमूद खिलजी प्रथम ने गागरोन दुर्ग का नाम बदलकर क्या रखा था?
उत्तर- मुस्तफाबाद
25. राजस्थान के गागरोन दुर्ग में स्थित भगवान मधुसूदन का मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- राव दुर्जनसाल हाड़ा ने बनवाया
26. जालिमकोट क्या है?
उत्तर- परकोटा
27. राजस्थान के गागरोन दुर्ग में स्थित जालिमकोट परकोटा किसने बनवाया था?
उत्तर- कोटा के झाला जालिमसिंह
28. राजस्थान के गागरोन दुर्ग में स्थित बुलंद दरवाजे का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- औरंगजेब
29. गागरोन दुर्ग पर 1444 ई. में हुआ युद्ध किन किन के मध्य हुआ था?
उत्तर- सुल्तान महमूद खिलजी प्रथम तथा अचलदास खींची के पुत्र पाल्हणसी के मध्य

Post a Comment

2 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad