विकास वित्त संस्थान
(Development Finance Institution-DFI)
विकास वित्त संस्थान (DFI) की स्थापना-
➠भारत में विकास वित्त संस्थान (DFI) की स्थापना विशिष्ठ क्षेत्रों के विकास के लिए की जाती है।
विकास वित्त संस्थान (DFI) के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं
➠विकास वित्त संस्थान (DFI) के द्वारा अपने ग्राहकों को निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाती है।
1. ऋण सुविधा
2. गारंटर की भुमिका निभाते है।
3. तकनिक, विपणन तथा प्रबंधन की सलाह देना।
4. व्यापार मेले आयोजित करना।
5. सेमिनार आयोजित करना।
भारत में महत्वपूर्ण विकास वित्त संस्थाएं (DFI)-
1. भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (Industrial Finance Corporation of India- IFCI)
2. भारतीय औद्योगिक ऋण और निवेश निगम (Industrial Credit and Investment Corporation of India- ICICI)
3. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India- IDBI)
4. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation- RIICO)
1. भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (Industrial Finance Corporation of India- IFCI)-
➠भारत में भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (IFCI) की स्थापना सन् 1948 में की गई थी।
➠भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (IFCI) भारत की पहली विकास वित्त संस्थान (DFI) है।
➠भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (IFCI) भारत सरकार का उपक्रम है।
2. भारतीय औद्योगिक ऋण और निवेश निगम (Industrial Credit and Investment Corporation of India- ICICI)-
➠भारत में भारतीय औद्योगिक ऋण और निवेश निगम (ICICI) की स्थापना सन् 1955 में की गई थी।
➠भारतीय औद्योगिक ऋण और निवेश निगम (ICICI) भारत की दूसरी विकास वित्त संस्थान (DFI) है।
➠भारतीय औद्योगिक ऋण और निवेश निगम (ICICI) को नरसिम्हन समिति-II की सिफारिश पर वर्ष 2002 में विकास वित्त संस्थान (DFI) से परिवर्तित कर ICICI बैंक बना दिया था।
3. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India- IDBI)-
➠भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) की स्थापना सन् 1964 में की गई थी।
➠भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) प्रारम्भ में के RBI स्वामित्व में था। (RBI के अधिन था)
➠RBI ने वर्ष 1976 में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) का स्वामित्व भारत सरकार को हस्तांतरित कर दिया था। अर्थात् RBI ने भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) को वर्ष 1976 में भारत सरकार को दे दिया था।
➠भारतीय औद्योगिक विकास बैक (IDBI) को वर्ष 2004 में विकास वित्त संस्थान (DFI) से परिवर्तित कर IDBI को बैंक बना दिया था।
➠वर्ष 2018 में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) को भारत सरकार से LIC ने खरीद लिया था।
➠वर्तमान में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) LIC के अधिन है।
4. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (Rajasthan State Industrial Development and Investment Corporation- RIICO)-
➠भारत में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी।
➠राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) का पुनर्गठन वर्ष 1979 में किया गया था।
➠राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने अपना कार्य वर्ष 1980 में प्रारम्भ किया था।
➠राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) का मुख्य कार्य राजस्थान में उद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।
➠राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) औद्योगिक आधारभूत डांचे को विकसित करता है।