Ads Area

हड्डियां (Bones)

 हड्डियां

(Bones)


हड्डियां (Bones)-

  • मनुष्य के शरीर में दो हड्डियां आपस में लिगामेंट (Ligament) के द्वारा जुड़ी होती है।
  • लिगामेंट को स्नायु भी कहते हैं।
  • नवजात शिशु में लगभग 300 हड्डियां पायी जाती है।
  • बाल्यावस्था में लगभग 350 हड्डियां पायी जाती है।
  • किशोरावस्था तथा प्रौढ़ावस्था में कुल 206 हड्डियां पायी जाती है।
  • एक व्यस्क मनुष्य के शरीर में कुल 206 हड्डियां पायी जाती है।


कपाल (Cranium)-

  • मनुष्य के मस्तिष्क के चारों ओर एक हड्डी का आवरण पाया जाता है जिसे कपाल कहते हैं।
  • मनुष्य के मस्तिष्क के चारों ओर पाये जाने वाला हड्डी के कपाल में कुल 8 हड्डियां पायी जाती है।
  • कपाल में पायी जानी वाली 8 प्लेटनुमां हड्डियां आपस में जुड़ी होती है।


चेहरा (Face)-

  • मनुष्य का चेहरा दो जबड़ों का बना होता है। जैसे-
  • (I) उपरी जबड़ा (Upper Jaw)
  • (II) निचला जबड़ा (Lower Jaw)
  • मनुष्य के चेहरे में कुल 14 हड्डियां होती है अर्थात् मनुष्य के चेहरे में उपस्थित दोनों जबड़ों में कुल 14 हड्डियां पायी जाती है।
  • मनुष्य के चेहरे में निचला जबड़ा केवल एक ही हड्डी का बना होता है जिसे मेन्डिबल (Mandible) कहते हैं।

  • मेन्डिबल हड्डी मनुष्य के शरीर में पायी जाने वाली सबसे मजबूत हड्डी (Strongest Bone) मानी जाती है।

  • मनुष्य के चेहरे में उपरी जबड़ा 13 हड्डियों से मिलकर बना होता है। अर्थात् मनुष्य के चेहरे में उपरी जबड़े में कुल 13 हड्डियां होती है।


खोपड़ी (Skull)-

  • मनुष्य के शरीर में पाये जाने वाली खोपड़ी चेहरे तथा कपाल से मिलकर बनी होती है।
  • मनुष्य की खोपड़ी में कुल 22 हड्डियां होती है। जैसे- 14 चेहरे की हड्डियां + 8 कपाल की पड्डियां = खोपड़ी में कुल 22 हड्डियां


कान (Ear)-

  • मनुष्य का कान को शारीरिक रूप से तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है। जैसे-
  • 1. बाह्य कान
  • 2. मध्य कान
  • 3. आंतरिक कान
  • मनुष्य के दोनों कानों में कुल 6 हड्डियां पायी जाती है।
  • मनुष्य के शरीर में पाये जाने वाले दो कान में से प्रत्येक कान में तीन छोटी-छोटी हड्डियां पायी जाती है। जैसे-
  • (I) मैलियस (Malleus)
  • (II) इन्कस (Incus)
  • (III) स्टेपीज (Stapes)
  • उपर्युक्त तीनों हड्डियां मनुष्य के कान के मध्य कान भाग में स्थित होती है।


(I) मैलियस (Malleus)-

  • मैलियस मनुष्य के कान में पाये जाने वाली एक हड्डी है।

  • मैलियस हड्डी मनुष्य के कान के मध्य कान भाग में स्थित होती है।

  • मनुष्य के कान में मैलियस हड्डी (Malleus Bone) सबसे बाहरी हड्डी तथा कान की सबसे बड़ी हड्डी है।
  • सामान्यतः वयस्क मनुष्य में मैलियस की औसत लम्बाई लगभग 8 मिलीमीटर (8mm) होती है।


(II) इन्कस (Incus)-

  • इन्कस मनुष्य के कान में पाये जाने वाली एक हड्डी है।

  • इन्कस हड्डी मनुष्य के कान के मध्य कान भाग में स्थित होती है।

  • मनुष्य के कान में इन्कस हड्डी (Incus Bone) मध्य कान की तीन हड्डियों में से सबसे मध्य में पायी जाती है।


(III) स्टेपीज (Stapes)-

  • स्टेपीज मनुष्य के कान में पाये जाने वाली एक हड्डी है।
  • स्टेपीज हड्डी (Stapes Bone) मनुष्य के कान के मध्य कान भाग में स्थित होती है।
  • स्टेपीज हड्डी मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी हड्डी होती है। अर्थात् मनुष्य के शरीर में पाये जाने वाली सबसे छोटी हड्डी स्टेपीज होती है।


जीभ (Tongue)-

  • मनुष्य के शरीर में जीभ का अन्तिम सिरा एक हड्डी से जुड़ा रहता है जिसे कंठिका हड्डी या कष्ठिका हड्डी (Hyoid Bone) कहते हैं।

  • कंठिका हड्डी (Hyoid Bone) एक जीभ की हड्डी (Tongue Bone) है।

  • मनुष्य के शरीर में जीभ की हड्डी को कष्ठिका अस्थि भी कहा जाता है।
  • कंठिका हड्डी घोड़े की नाल के आकार की होती है।
  • कंठिका हड्डी जीभ के लिए एक स्थिर संरचना के रूप में कार्य करती है।
  • कंठिका हड्डी मनुष्य के शरीर की एकमात्र ऐसी हड्डी है जो पूरे शरीर में एक मुक्त तैरने वाली हड्डी है।
  • कंठिका हड्डी को तैरने वाली हड्डी भी कहा जाता है।
  • कंठिका हड्डी लिगामेंट और मांसपेशियों के माध्यम से जुड़ी होती है। अर्थात् कंठिका हड्डी या कष्ठिका हड्डी सीधे किसी अन्य हड्डी से नहीं जुड़ी होती है।


सिर (Head)-

  • मनुष्य का सिर कुल 29 हड्डियों का बना होता है।

  • सिर की हड्डियों में निम्नलिखित शामिल है।

  • कपाल + चेहरा + कान + जीभ = सिर

  • कपाल की हड्डी (Cranium Bone)- 8 हड्डियां
  • चेहरे की हड्डी (Face Bone)- 14 हड्डियां
  • कान की हड्डी (Ear Bone)- 6 हड्डियां
  • जीभ की हड्डी (Tongue Bone)- 1 हड्डी
  • सिर की कुल हड्डी (Head Bone)- 29 हड्डियां (8 + 14 + 6 + 1)


कशेरुक दण्ड (Vertebral Column) या रीढ़ की हड्डी-

  • मनुष्य के शरीर में मेरु रज्जु (Spinal Cord) की रक्षा के लिए एक लम्बी हड्डी पायी जाती है जिसे कशेरुक दण्ड कहते हैं।
  • कशेरुक दण्ड को मेरु दण्ड भी कहा जाता है।
  • कशेरुक दण्ड को रीढ़ की हड्डी (Spine) भी कहा जाता है।
  • कशेरुक दण्ड अनेक छोटी-छोटी हड्डियों की बनी होती है।
  • कशेरुक दण्ड जिन छोटी-छोटी हड्डियों का बना होता है उन हड्डियों को कशेरुका (Vertebra) कहते हैं।
  • जन्म के समय मनुष्य के शरीर में कुल 33 कशेरुका पायी जाती है। अर्थात् रीढ़ की हड्डी में कुल 33 छोटी-छोटी हड्डियां पायी जाती है।
  • जन्म के कुछ वर्ष बाद मनुष्य के शरीर में कुल 26 कशेरुका रह जाती है। क्योंकि अन्तिम कुछ कशेरुकाएं आपस में जुड़ जाती है। अर्थात् जन्म के कुछ साल बाद रीढ़ की हड्डी में कुल 26 छोटी-छोटी हड्डियां शेष रह जाती है। क्योंकि अन्तिम कुछ हड्डियां जुड़कर एक हड्डी का निर्माण कर लेती है।
  • कशेरुक दण्ड में स्थित कशेरुकाओं में सबसे पहली (सबसे ऊपरी) कशेरुका को एटलस कशेरुका (Atlas Vertebra) कहते हैं।
  • कशेरुक दण्ड में स्थित कशेरुकाओं में सबसे अन्तिम (सबसे निचली) कशेरुका को कोक्सीक्स कशेरुका (Coccyx Vertebra) कहते हैं।
  • कोक्सीक्स कशेरुका मनुष्य के शरीर में अवशेषी हड्डी (Vestigial Bone) होती है।


स्टर्नम हड्डी (Sternum Bone)-

  • मनुष्य के शरीर में एक स्टर्नम हड्डी पायी जाती है जिसे ब्रैस्ट बोन (Breast Bone) भी कहते हैं।
  • स्टर्नम हड्डी को छाती की हड्डी भी कहते हैं।
  • स्टर्नम हड्डी मनुष्य के शरीर में सीने में आगे की ओर स्थित होती है।
  • मनुष्य के स्तन (Breast) स्टर्नम हड्डी या Breast Bone से जुड़े होते हैं।
  • मनुष्य के शरीर में स्टर्मन हड्डी की संख्या 1 होती है।


पसलियां (Ribs)-

  • मनुष्य के शरीर में 12 जोड़ी पसलियां पायी जाती है। अर्थात् मनुष्य के शरीर में पसलियों की संख्या 24 होती है।
  • मनुष्य के शरीर में कुल 24 पसलियां पायी जाती है। जैसे 12 पसलियां दायीं तरफ तथा 12 पसलियां बायीं तरफ होती है।
  • मनुष्य के शरीर में पसलियां आगे की ओर स्टर्नम हड्डी से जुड़ी होती है तथा पीछे से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी होती है।

 मेखला (Girdle)-

  • मनुष्य के शरीर में पाये जाने वाली वह हड्डी जो गोलाकार होती है तथा उसमें ऐसे गर्त (Cavity) पाये जाते हैं जिसमें अन्य किसी हड्डी को लगाया जा सकते उसे मेखला कहते हैं।
  • मनुष्य के शरीर में 2 मेखला हड्डियां पायी जाती है। जैसे-
  • 1. अंश मेखला (Pectoral Girdle)
  • 2. श्रोणी मेखला (Pelvic Girdle)


1. अंश मेखला (Pectoral Girdle)-

  • मनुष्य के शरीर में अंश मेखला 4 हड्डियों की बनी होती है।
  • अंश मेखला में 2 क्लेविकल हड्डी (Clavicle Bone) तथा 2 स्केपुला हड्डी (Scapula Bone) होती है। अर्थात् अंश मेखला में कुल 4 हड्डियों होती है। 
  • क्लेविकल हड्डी को कॉलर बोन (Collar bone) या हँसुली की हड्डी (हंसली) भी कहते हैं।
  • क्लेविकल हड्डी को सुंदरता की हड्डी (Beauty Bone) भी कहते हैं।
  • स्केपुला हड्डी को शोल्डर बोन (Shoulder Bone) या कंधे की हड्डी भी कहते हैं।


अग्रपाद (Upper Limb)-

  • मनुष्य के शरीर में अग्रपाद अंश मेखला से जुड़े होते हैं। अर्थात् कंधे से लेकर अंगुलियों तक का भाग या हाथ अंश मेखला से जुड़ा होता है।
  • मनुष्य के पूरे दोनों हाथों में कुल 60 हड्डियां पायी जाती है।
  • कंधे से लेकर अंगुलियों तक के एक पूरे हाथ में कुल 30 हड्डियां पायी जाती है। जैसे-
  • (I) ह्यूमरस हड्डी (Humerus Bone)- 1 हड्डी
  • (II) रेडियस हड्डी व अल्ना हड्डी (Radius Bone and Ulna Bone)- 2 हड्डियां
  • (III) कार्पल हड्डी (Carpal Bone)- 8 हड्डियां
  • (IV) मेटाकार्पल हड्डी (Metacarpal Bone)- 5 हड्डियां
  • (V) अंगुलास्थियां (Phalanges Bone)- 14 हड्डियां
  • कुल 30 हड्डियां (1 + 2 + 8 + 5 + 14)


(I) ह्यूमरस हड्डी (Humerus Bone)-

  • मनुष्य का शरीर में ह्यूमरस हड्डी की संख्या 2 होती है। जैसे- दोनों बाजू में 2 हड्डियां।
  • मनुष्य के शरीर में ह्यूमरस हड्डी कंधे से लेकर कोहनी (Elbow) तक की हड्डी होती है।
  • मनुष्य के शरीर में कंधे से लेकर कोहनी तक के भाग को भुजा या बाजू (Arm) कहते हैं।


(II) रेडियस हड्डी व अल्ना हड्डी (Radius Bone and Ulna Bone)-

  • मनुष्य के शरीर में 2 रेडियस हड्डियां तथा 2 अल्ना हड्डियां पायी जाती है।
  • मनुष्य के शरीर में एक बांह की कलाई (Forearm) कुल 2 हड्डियां होती है। जैसे- 1 रेडियस हड्डी (Radius Bone) व 1 अल्ना हड्डी (Ulna Bone)
  • मनुष्य के शरीर में रेडियस हड्डी तथा अल्ना हड्डी का आकार लगभग समान होता है।


(III) कार्पल हड्डी (Carpal Bone)- 8 हड्डियां-

  • मनुष्य के शरीर में कुल 16 कार्पल हड्डियां या कलाई की हड्डियां (Wrist Bone) पायी जाती है। जैसे- 8 कार्पल हड्डियां दायीं कलाई में तथा 8 कार्पल हड्डियां बायीं कलाई में।
  • मनुष्य के शरीर में एक कलाई (Wrist) में 8 हड्डियां होती है जिसमें से 4 हड्डियां ऊपर की तरफ होती है तथा 8 हड्डियां नीचे की तरफ होती है।
  • मनुष्य के शरीर में कलाई की हड्डियां या कार्पल हड्डियां आकार में बहुत छोटी होती है।


(IV) मेटाकार्पल हड्डी (Metacarpal Bone)-

  • मनुष्य के शरीर में कुल 10 मेटाकार्पल हड्डियां पायी जाती है। जैसे- दायें हाथ में 5 मेटाकार्पल हड्डियां तथा बायें हाथ में 5 मेटाकार्पल हड्डियां।
  • मेटाकार्पल हड्डियां मनुष्य के हाथ में हथेली वाले भाग में पायी जाती है।


(V) अंगुलास्थियां (Phalanges Bone)-

  • मनुष्य के शरीर में कुल 28 अंगुलास्थियां पायी जाती है। जैसे- दायें हाथ में 14 अंगुलास्थियां तथा बायें हाथ में 14 अंगुलास्थियां पायी जाती है।
  • मनुष्य के हाथ में प्रत्येक अंगुली में 3 छोटी-छोटी हड्डियां पायी जाती है तथा प्रत्येक अंगुठे में 2 छोटी-छोटी हड्डियां पायी जाती है।
  • मनुष्य के एक हाथ में अंगुलियों तथा अंगुठे को मिलाकर कुल 14 हड्डियां पायी जाती है। तथा दोनों हाथों की अंगुलियों तथा अंगुठे में कुल 28 हड्डियां पायी जाती है।


हाथ (Hand)-

  • मनुष्य के शरीर में कार्पल्स हड्डी से लेकर अंगुलास्थियों तक के भाग को हाथ कहा जाता है।

  • मनुष्य के एक हाथ में कुल 27 हड्डियां पायी जाती है।
  • मनुष्य के दोनों हाथों में कुल 54 हड्डियां पायी जाती है।


2. श्रोणी मेखला (Pelvic Girdle)-

  • मनुष्य के शरीर में श्रोणी मेखला केवल 2 हड्डियों की बनी होती है।
  • श्रोणी मेखला में 2 कूल्हे की हड्डियां (Pelvic Bone) होती है।
  • कूल्हे की हड्डी (Pelvic Bone) को कमर की हड्डी (Hip Bone) भी कहते हैं।


पश्चपाद (Lower Limb)-

  • मनुष्य के शरीर में पश्चपाद श्रोणी मेखला से जुड़े होते हैं। अर्थात् कूल्हे से लेकर पैर की अंगुलियों तक का भाग या पैर श्रोणी मेखला से जुड़ा होता है।
  • मनुष्य के पूरे दोनों पैरों में कुल 60 हड्डियां पायी जाती है।
  • कूल्हे से लेकर पैर की अंगुलियों तक के एक पूरे पैर में कुल 30 हड्डियां पायी जाती है। जैसे-
  • (I) फीमर हड्डी (Femur Bone) - 1 हड्डी
  • (II) पटेला हड्डी (Patella Bone)- 1 हड्डी
  • (III) टिबिया हड्डी (Tibia Bone) व फिबुला हड्डी (Fibula Bone)- 2 हड्डियां
  • (IV) टार्सल्स हड्डी (Tarsal Bone)- 7 हड्डियां
  • (V) मेटाटार्सल्स हड्डी (Metatarsal Bone)- 5 हड्डियां
  • (VI) अंगुलास्थियां (Phalanges Bone)- 14 हड्डियां


(I) फीमर हड्डी (Femur Bone)-

  • मनुष्य के शरीर में फीमर हड्डी की संख्या 2 होती है। जैसे- दायीं थाई (जाँघ) में 1 हड्डी तथा बायीं थाई (जाँघ) में 1 हड्डी।
  • फीमर हड्डी मनुष्य के शरीर में श्रोणी मेखला से लेकर घुटने तक होती है।
  • मनुष्य के शरीर में श्रोणी मेखला से लेकर घुटने तक के भाग को थाई या जाँघ (Thigh) कहते हैं।

  • फीमर हड्डी (Femur Bone) मनुष्य के शरीर की सबसे लम्बी (Largest Bone) हड्डी मानी जाती है।


(II) पटेला हड्डी (Patella Bone)-

  • मनुष्य के शरीर में पटेला हड्डी की कुल संख्या 2 होती है। जैसे- दायें पैर में 1 पटेला हड्डी तथा बायें पैर में 1 पटेला हड्डी।
  • मनुष्य के शरीर में पटेला हड्डी घुटने में पायी जाती है।
  • मनुष्य के शरीर में पटेला हड्डी फीमर हड्डी तथा टिबिया व फिबुला हड्डी को जोड़ती है।
  • पटेला हड्डी को घुटने की टोपी (Knee Cap) भी कहते हैं।


(III) टिबिया हड्डी (Tibia Bone) व फिबुला हड्डी (Fibula Bone)

  • मनुष्य के शरीर में टिबिया व फिबुला हड्डियों की कुल संख्या 4 होती है। जैसे-
  • दायें पैर में 1 टिबिया हड्डी व 1 फिबुला हड्डी होती है।
  • बायें पैर में 1 टिबिया हड्डी तथा 1 फिबुला हड्डी होती है।
  • मनुष्य के शरीर में टिबिया व फिबुला हड्डी पैर में पायी जाती है।
  • टिबिया हड्डी आकार में मोटी होती है तथा फिबुला हड्डी आकार में पतली होती है।
  • टिबिया व फिबुला हड्डियां एक साथ घुटने की हड्डी पटेला से तथा टार्सल्स हड्डी से जुड़ी रहती है।

  • टिबिया हड्डी (Tibia Bone) ही मनुष्य के शरीर की सबसे भारी हड्डी (Heaviest Bone) मानी जाती है।


(IV) टार्सल्स हड्डी (Tarsal Bone)-

  • मनुष्य के शरीर में टार्सल्स हड्डी की कुल संख्या 14 होती है। जैसे-
  • दायें पैर में टार्सल्स हड्डी की संख्या 7 होती है।
  • बायें पैर में टार्सल्स हड्डी की संख्या 7 होती है।


(V) मेटाटार्सल्स हड्डी (Metatarsal Bone)-

  • मनुष्य के शरीर में मेटाटार्सल्स हड्डी की कुल संख्या 10 होती है। जैसे
  • दायें पैर में मेटाटार्सल्स हड्डी की संख्या 5 होती है।
  • बायें पैर में मेटाटार्सल्स हड्डी की संख्या 5 होती है।


(VI) अंगुलास्थियां (Phalanges Bone)-

  • मनुष्य के शरीर में अंगुलास्थियों की कुल संख्या 28 होती है। जैसे-
  • दायें पैर में अंगुलास्थियों की संख्या 14 होती है।
  • बायें पैर में अंगुलास्थियों की संख्या 14 होती है।


पैर (Leg)-

  • मनुष्य के शरीर में घुटने (पटेला हड्डी) से लेकर अंगुलास्थियों तक के भाग को पैर कहते हैं।

  • मनुष्य के एक पैर में कुल 29 हड्डियां पायी जाती है।
  • मनुष्य के दोनों पैरों में कुल 58 हड्डियां पायी जाती है।


व्यस्क मनुष्य में कुल हड्डियों की संख्या-

  • कपाल में हड्डियों की संख्या- 8 हड्डियां
  • चहरे पर हड्डियों की संख्या- 14 हड्डियां (ऊपरी व निचले जबड़े में)
  • कान में हड्डियों की संख्या- 6 हड्डियां (दायें व बायें कान में)
  • जीभ में हड्डियों की संख्या- 1 हड्डी
  • कशेरुक दण्ड में हड्डियों की संख्या- 26 हड्डियां
  • सीने में हड्डियों की संख्या- 1 हड्डी
  • पसलियों की हड्डियां- 24 हड्डियां (12 जोड़ी)
  • अंश मेखला में हड्डियों की संख्या- 4 हड्डियां
  • श्रोणी मेखला में हड्डियों की संख्या- 2
  • पूरे दायें हाथ में हड्डियों की संख्या- 30 (दायें हाथ में- 27)
  • पूरे बायें हाथ में हड्डियों की संख्या- 30 (बायें हाथ में- 27)
  • पूरे दायें पैर में हड्डियों की संख्या- 30 (दायें पैर में- 29)
  • पूरे बायें पैर में हड्डियों की संख्या- 30 (बायें पैर में - 29)
  • कुल हड्डियों- 206 (8 + 14 + 6 + 1 + 26 +1 + 24 + 4 + 2 + 30 + 30 + 30 + 30 + 30)


विशेष- नई अवधारणा के अनुसार मनुष्य के शरीर की सबसे लम्बी हड्डी, सबसे मजबूत हड्डी तथा सबसे भारी हड्डी फीमर हड्डी (Femur Bone) को माना जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad