Ads Area

उत्तरी अमेरिका के प्रमुख पर्वत (Major Mountains of North America)

उत्तरी अमेरिका के पर्वत (Mountains of North America)-

    • पश्चिमी कॉर्डिलेरा प्रदेश (Western Cordillera Region)-
    • 1. अलास्का श्रेणी (Alaska Range)
    • 2. प्रशांत तटीय श्रेणीयाँ (Pacific Coast Ranges)
    • 3. रॉकी पर्वत (Rocky Mountain)
    • 4. सिएरा नेवादा (Sierra Nevada)
    • 5. सिएरा माद्रे ऑक्सिडेंटल (Sierra Madre Occidental)
    • 6. सिएरा माद्रे ओरिएंटल (Sierra Madre Oriental)
    • 7. ट्रांस मैक्सिकन ज्वालामुखी बेल्ट (Trans Mexican Volcanic Belt)
    • 8. अप्लेशियन पर्वत (Appalachian Mountain Region)

    • 9. मोनाकिया ज्वालामुखी पर्वत (Mauna Kea Volcanic Mountain)


                पश्चिमी कॉर्डिलेरा प्रदेश (Western Cordillera Region)-

                • पश्चिमी कॉर्डिलेरा प्रदेश उत्तरी अमेरिका (North America) के पश्चिम में स्थित एक पर्वत श्रेणियों का समूह (Group of Mountain Ranges) है।
                • निर्माण (Formation)- पश्चिमी कॉर्डिलेरा का निर्माण उत्तरी अमेरिका महाद्वीपीय (North America Continental) व प्रशांत महासागरीय प्लेटों (Pacific Oceanic Plate) के अभिसरण (Convergence) से हुआ है।
                • पर्वत (Mountain)- पश्चिमी कॉर्डिलेरा प्रदेश में नवीन वलित पर्वत (Young Fold Mountain) श्रेणियाँ स्थित है। जैसे- अलास्का पर्वत (Alaska Mountain), रॉकी पर्वत (Rocky Mountain) आदि।
                • नदियाँ (River)- पश्चिमी कॉर्डिलेरा प्रदेश में स्थित पर्वत श्रेणियों से उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियों का उद्गम होता है। जैसे- कोलंबिया नदी (Columbia River), कोलोराडो नदी (Colorado River) आदि।
                • पठार (Plateau)- पश्चिमी कॉर्डिलेरा प्रदेश में स्थित पर्वत श्रेणियों के बीच अंतः पर्वतीय पठार (Inter-Mountane Plateaus) भी स्थित है। जैसे- ग्रेट बेसिन पठार (Great Basin Plateau)
                • ज्वालामुखी चोटियाँ (Volcanic Peaks)- पश्चिमी कॉर्डिलेरा प्रदेश में स्थित पर्वत श्रेणियों के बीच कई ज्वालामुखी चोटियाँ भी स्थित है। जैसे- माउंट हुड (Mount Hood), माउंट रेनियर (Mount Rainier), माउंट शास्ता (Mount Shasta)
                • पश्चिमी कॉर्डिलेरा प्रदेश वनस्पति (Vegetation), जैवविविधता (Biodiversity), पर्यटन (Tourism) तथा खनिजों (Minerals) की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

                • 1. अलास्का श्रेणी (Alaska Range)


                1. अलास्का श्रेणी (Alaska Range)- पश्चिमी कॉर्डिलेरा प्रदेश की श्रेणी

                • अलास्का श्रेणी अमेरिका (USA) के अलास्का राज्य में स्थित नवीन वलित पर्वत श्रेणी है।
                • उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी 'माउंट मैकिनले' (Mount McKinley) अलास्का श्रेणी में ही स्थित है।
                • माउंट मैकिनले चोटी की ऊँचाई 6196 मीटर (20,328 फीट) है।
                • माउंट मैकिन्ले चोटी का नया नाम देनाली (Denali) है।
                • अलास्का श्रेणी में मैकिन्ले राष्ट्रीय उद्यान (McKinley National Park) भी स्थित है।


                2. प्रशांत तटीय श्रेणीयाँ (Pacific Coast Ranges)-

                • प्रशांत तटीय श्रेणी में तीन श्रेणियाँ शामिल है। जैसे-
                  • (I) सेंट इलियास श्रेणी (Saint Elias Range)
                  • (II) तटीय पर्वत (Coast Mountain)
                  • (III) कैस्केड श्रेणी (Cascade Range)


                (I) सेंट इलियास श्रेणी (Saint Elias Range)-

                • सेंट इलियास श्रेणी की सर्वोच्च चोटी माउंट लोगान या माउंट लोगन (Mount Logan) है।
                • माउंट मैकिनले के बाद उत्तरी अमेरिका की दूसरी सबसे ऊँची चोटी माउंट लोगान है।
                • कनाडा की सर्वोच्च चोटी माउंट लोगान है जो तटीय श्रेणी में स्थित है।
                • माउंट लोगान चोटी की ऊँचाई 5959 मीटर (19,550 फीट) है।
                • माउंट लोगन चोटी कनाडा (Canada) में स्थित है।


                (II) तटीय पर्वत (Coast Mountain)-

                • तटीय पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउंट वैडिंगटन या माउंट वाडिंगटन (Mount Waddington) है।

                • माउंट वेडिंगटन चोटी या माउंट वाडिंगटन चोटी कनाडा में स्थित है।

                • माउंट वैडिंगटन चोटी की ऊँचाई 4019 मीटर है।


                (III) कैस्केड श्रेणी (Cascade Range)-

                • कैस्केड श्रेणी की सर्वोच्च चोटी माउंट रेनियर (Mount Rainier) है।
                • माउंट रेनियर चोटी की ऊँचाई 4392 मीटर है।
                • कैस्केड श्रेणी की दूसरी सर्वोच्च चोटी माउंट शास्ता (Mount Shasta) है।
                • माउंट शास्ता चोटी की ऊँचाई 4322 मीटर है।
                • कैस्केड श्रेणी की तीसरी सर्वोच्च चोटी माउंट हुड (Mount Hood) है।
                • माउंट हुड चोटी की ऊँचाई 3429 मीटर है।


                3. रॉकी पर्वत (Rocky Mountain)-

                • रॉकी पर्वत उत्तरी अमेरिका के पश्चिम में स्थित नवीन वलित पर्वत (Young Fold Mountain) है।
                • विस्तार- रॉकी पर्वत ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) से न्यू मैक्सिको (USA) तक विस्तृत है।
                • रॉकी पर्वत विश्व की दूसरी सबसे लम्बी पर्वत श्रेणी है।
                • रॉकी पर्वत की सर्वोच्च चोटी 'माउंट एल्बर्ट' (Mount Elbert) है।
                • माउंट एल्बर्ट चोटी की ऊँचाई 4399 मीटर (14,433 फीट) है।
                • माउंट एल्बर्ट चोटी अमेरिका में स्थित है।
                • अमेरिक रॉकी की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्बर्ट है।
                • कैनेडियन रॉकी की सर्वोच्च चोटी माउंट रॉबसन (Mount Robson) है।
                • माउंट रॉबसन चोटी की ऊँचाई 3954 मीटर है।
                • माउंट रॉबसन चोटी कनाडा में स्थित है।
                • रॉकी पर्वतमाला की कुल लम्बाई 4800 किलोमीटर है।
                • रॉकी पर्वतमाला दो देशों को जोड़ती है। जैसे- अमेरिका और कनाडा
                • नदियाँ (River)- उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियों का उद्गम रॉकी पर्वत से होता है। जैसे- कोलंबिया नदी (Columbia River), कोलोराडो नदी (Colorado River), रियो ग्रेंड नदी (Rio Grande River) आदि।
                • पठार (Plateau)- रॉकी पर्वतमाला तथा पश्चिम में स्थित पर्वत श्रेणियों के बीच कई अंतः पर्वतीय पठार स्थित है। जैसे- कोलंबिया पठार (Columbia Plateau), ग्रेट बेसिन पठार (Great Basin Plateau), कोलोराडो पठार (Colorado Plateau) आदि।
                • खनिज (Minerals)- रॉकी पर्वतमाला में तांबा (Copper), सीसा (Lead), जस्ता (Zinc), चाँदी (Silver) जैसे खनिज पाये जाते हैं।
                • कनाडा में रॉकी पर्वतमाला में योहो राष्ट्रीय उद्यान स्थित (Yoho National Park) है।
                • अमेरिका में रॉकी पर्वतमाला में यैलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान (Yellowstone National Park) स्थित है।
                • अमेरिका के यैलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान में 'ओल्ड फैथफुल गीजर' (Old Faithful Geyser) भी स्थित है।


                विशेष- एंडीज पर्वतमाला-

                • एंडीज पर्वतमाला विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला है।
                • एंडीज पर्वतमाला का विस्तार 7 देशों में है। जैसे- अर्जेंटीना, चिली, बोलिविया, पेरु, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला
                • एंडीज पर्वतमाला की कुल लम्बाई 7000 किलोमीटर है।


                4. सिएरा नेवादा (Sierra Nevada)-

                • सियेरा नेवादा अमेरिका के पश्चिमी भाग में स्थित पर्वत श्रेणी है।
                • सिएरा नेवादा विश्व का सबसे बड़ा खण्ड पर्वत (Block Mountain) है। अर्थात् विश्व का सबसे अधिक विस्तृत ब्लॉक पर्वत है।
                • सिएरा नेवादा की सर्वोच्च चोटी माउंट विटनी (Mount Whitney) है।
                • सिएरा नेवादा पर्वत श्रेणी में 'ताहो झील' (Tahoe Lake) स्थित है।
                • ताहो झील (Tahoe Lake) उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी अलपाइन झील (Alpine Lake) है।
                • सिएरा नेवादा पर्वत श्रेणी में सिकोइया वृक्ष (Sequoia Tree) स्थित है।
                • सिकोइया वृक्ष विश्व का सबसे बड़ा वृक्ष माना जाता है।
                • सिकोइया वृक्ष को जनरल शेरमैन (General Sherman) के नाम से भी जाना जाता है।
                • सिकोइया राष्ट्रीय उद्यान (Sequoia National Park) सिएरा नेवाद पर्वत श्रेणी में स्थित है।
                • योसेमाइट राष्ट्रीय उद्यान (Yosemite National Park) सिएरा नेवाद पर्वत श्रेणी में स्थित है।


                5. सिएरा माद्रे ऑक्सिडेंटल (Sierra Madre Occidental)-

                • सिएरा माद्रे ऑक्सिडेंटल मेंकसिको के पश्चिम (West) में स्थित है।


                6. सिएरा माद्रे ओरिएंटल (Sierra Madre Oriental)-

                • सिएरा माद्रे ओरिएंटल मेंकसिको के पूर्व (East) में स्थित है।


                7. ट्रांस मैक्सिकन ज्वालामुखी बेल्ट (Trans Mexican Volcanic Belt)-

                • (I) सिटलल्टेपेट्ल (Citlaltepetl)
                • (II) पोपोकोटपेटल (Popocatepetl)


                (I) सिटलल्टेपेट्ल (Citlaltepetl)-

                • माउंट लोगान या माउंट लोगन (Mount Logan) के बाद उत्तरी अमेरिका की तीसरी सबसे ऊँची चोटी सिटल्लटेपेट्ल है।
                • सिटल्लटेपेट्ल चोटी मैक्सिको (Mexico) की सर्वोच्च चोटी है।
                • सिटलल्टेपेट्स चोटी को 'पिको डी ओरीज़ाबा' (Pico De Orizaba) के नाम से भी जाना जाता है।


                (II) पोपोकोटपेटल (Popocatepetl)-

                • पोपोकोटपेटल चोटी मैक्सिको की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।


                8. अप्लेशियन पर्वत (Appalachian Mountain Region)-

                • उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भाग (USA & Canada) में स्थित है।
                • OFM प्राचीन वलित पर्वत है।
                • अप्लेशियन पर्वत उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भाग में स्थित प्राचीन वलित पर्वत (Old Fold Mountain) है।
                • अप्लेशियन पर्वत कनाडा (Canada) तथा अमेरिका (USA) में स्थित है या विस्तृत है।
                • अप्लेशियन पर्वत के ऊँचाई 1000-2000 मीटर तक है।
                • अप्लेशियन पर्वत समूह में बहुत से पर्वत सम्मिलित है। जैसे-
                  • (I) नार्टे डैम पर्वत (Norte Dam Mountain)
                  • (II) ग्रीन पर्वत (Green Mountain)
                  • (III) व्हाइट पर्वत (White Mountain)- व्हाइट पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउंट वॉशिंगटन (Mount Washington)- 1917 मीटर ऊँचाई
                  • (IV) एलेघेनी पर्वत (Allegheny Mountain)
                  • (V) ब्लू रिज (Blue Ridge)
                • अप्लेशियन पर्वत की सबसे ऊँची चोटी माऊंट मिशेल (Mount Mitchell) है।
                • माउंट मिशेल चोटी की ऊँचाई 2037 मीटर है।

                • अप्लेशियन पर्वत में उच्च गुणवत्ता के कोयले (High Quality Coal) के भण्डार स्थित है।
                • अप्लेशियन पर्वत के पूर्वी ढाल के पास अपरदन के कारण पीड़मौंट पठार स्थित है।
                • अप्लेशियन पर्वत के पश्चिमी भाग में अप्लेशियन पठार (एलेघेनी पठार तथा कम्बरलैण्ड पठार) स्थित है।
                • अप्लेशियन पठार में लौह अयस्क के भण्डार पाये जाते हैं।


                9. मोनाकिया ज्वालामुखी पर्वत (Mauna Kea Volcanic Mountain)-

                • मोनाकिया ज्वालामुखी पर्वत एक समुद्री पर्वत है।
                • मोनाकिया ज्वालामुखी पर्वत तल से ऊँचाई में तो माउंट एवरेस्ट से भी ऊँचा पर्वत है।
                • मोनाकिया ज्वालामुखी पर्वत की इसके तल से ऊँचाई 10,205 मीटर है।
                • मोनाकिया ज्वालामुखी पर्वत की समुद्र तल से ऊँचाई 4205 मीटर है।
                • मोनाकिया ज्वालामुखी पर्वत हवाई द्वीप समूह का भाग है।

                Post a Comment

                0 Comments

                Top Post Ad

                Below Post Ad