Ads Area

उत्तरी अमेरिका के प्रमुख मैदान (Major Plains of North America)

मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश (Central Plain Region)-

  • मध्यवर्ती मैदानी प्रेदश का निर्माण मिसिसीपी तथा उसकी सहायक नदियों के द्वारा हुआ है।

  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश के तीन प्रमुख भाग है। जैसे-

    • 1. मैकेंजी नदी बेसिन (Mackenzie River Basin)
    • 2. प्रेयरीज घास के मैदान (Prairies Grassland)
    • 3. मिसीसिपी बेसिन (Mississippi River Basin)


उत्तरी भाग (Northern Part)-

  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश के उत्तरी भाग में शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान पाये जाते हैं जिन्हें प्रेयरीज (Prairies) कहते हैं।
  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश के उत्तरी भाग को गेंहू की खेती (Wheat Cultivation) तथा पशुपालन (Animal Husbandry) के उपयोग में लिया जाता है।


दक्षिणी भाग (Southern Part)-

  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश के दक्षिणी भाग में मिसीसिपी नदी (Mississippi River) तथा मिसीसिपी की सहायक नदियों का बेसिन क्षेत्र स्थित है।
  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश के दक्षिणी भाग को चावल (Rice), कपास (Cotton), तम्बाकू की कृषि (Cultivation of Tobacco) करने के लिए उपयोग में लिया जाता है।
  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश का दक्षिणी भाग बहुत उपजाऊ (Fertile) है।
  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश का दक्षिणी भाग खाद्यान सुरक्षा (Food Security) की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।


2. प्रेयरीज (Prairies) या प्रेयरीज घास के मैदान (Prairies Grassland)-

  • प्रेयरीज कनाडा (Canada) व अमेरिका (USA) में विस्तृत शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश का उत्तरी भाग है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान में ह्यूमसयुक्त उपजाऊ चरनोजम मृदा (Chernozem Soil) पायी जाती है।
  • चरनोजम मृदा में हयूमस की मात्रा अधिक (Excessive amount of humus) होती है।
  • चरनोजम मृदा काले रंग (Black Colour) की होती है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान अत्यधिक उपजाऊ मैदान (Fertile Plains) पाये जाते हैं।
  • प्रेयरीज घास के मैदान में पाये जाने वाले उपजाऊ मैदान में पौष्टिक घास (Nutritious Grass) पायी जाती है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान का उपयोग कृषि (Agriculture) एवं पशुपालन (Animal Rearing) में किया जाता है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान में मुख्यतः गेंहू (Wheat) व मक्का की खेती (Cultivation of Wheat) की जाती है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान में अमेरिका (USA) की मक्का पेटी (Corn Belt) स्थित है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान में विश्व की सबसे बड़ी गेंहू की मंडी 'विनिपेग' (Winnipeg) स्थित है।
  • विनिपेग (Winnipeg) गेंहू की मंडी कनाडा में स्थित है।
  • शिकागो (Chicago) मांस प्रसंस्करण (Meat Processing) के लिए प्रसिद्ध है।
  • शिकागो प्रेयरीज घास के मैदान में स्थित है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान कनाडा (Canada) व अमेरिका (USA) को विश्व के अग्रणी गेंहू निर्यातक देश बनाते हैं।
  • प्रेयरीज घास के मैदान में बड़े मवेशी फार्म (Large Cattle Farm) पाये जाते हैं जिन्हें 'रैंच' (Ranch) कहा जाता है।
  • रैंच मवेशी फार्मों के देखरेख काऊबॉय (Cowboys) द्वारा की जाती है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान में पाये जाने वाले प्रमुख पशु (Major Animal) निम्नलिखित है।-
    • (I) बायसन (Bison)
    • (II) कोयोट (Coyote)
    • (III) गोफर (Gopher)
    • (IV) प्रेयरीज कुत्ता (Prairies Dog)
  • प्रेयरीज घास के मैदान में पायी जाने वाली जनजातियाँ (Tribes) निम्नलिखित है।-
    • (I) अपाचे (Apache)
    • (II) क्रो (Crow)
    • (III) क्री (Cree)
    • (IV) पॉनी (Pawnee)
  • प्रेयरीज घास के मैदान में रहने वाले मूल निवासी (Native) को रेड इंडियन (Red Indian) कहा जाता है।
  • प्रेयरीज घास के मैदान में पाये जाने वाले मुख्य वृक्ष (Major Trees)-
    • (I) ओल्डर (Alder)
    • (II) पोप्लर (Polper)
    • (III) विल्लो (Willow)


(III) मिसीसिपी बेसिन (Mississippi River Basin)-

  • मिसीसिपी बेसिन में चावल (Rice), कपास (Cotton), तम्बाकू की कृषि (Cultivation of Tobacco) की जाती है।
  • मिसीसिपी बेसिन उपजाऊ मैदान (Fertile Land) है।
  • मिसीसिपी बेसिन खाद्य सुरक्षा (Food Security) की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad