Ads Area

अफ्रीका के प्रमुख पठार (Major Plateau of Africa)

अफ्रीका के प्रमुख पठार (Major Plateau of Africa)-

  • 1. गिनी उच्च भूमि (Guinea Highland) 
  • 2. फाउटा जालौन पठार (Fouta Djallon Plateau)
  • 3. जोस का पठार (Jos Plateau)
  • 4. कतांगा पठार (Katanga Plateau)
  • 5. बी का पठार (Bie Plateau)
  • 6. वृहत् कारू पठार (Great Karoo Plateau)
  • 7. पूर्वी अफ्रीकी पठार (East African Plateau)
  • 8. इथोपियन उच्च भूमि (Ethiopian Plateau)


1. गिनी उच्च भूमि (Guinea Highland)-

  • स्थित (Located)- गिनी उच्च भूमि अफ्रीका के पश्चिम (Western Africa) में स्थित पर्वतीय पठारी क्षेत्र (Mountainous Plateau Area) है।
  • नदियां (Rivers)- गिनी उच्च भूमि से नाइजर नदी (Niger River), सेनेगल नदी (Senegal River) तथा गैम्बिया नदी (Gambia River) का उद्गम होता है।
  • विशेषताएं-
  • फाउटा जालौन पठार (Fouta Djallon Plateau) तथा लोमा पर्वत (Loma Mountains) गिनी उच्च भूमि का ही भाग है।


2. फाउटा जालौन पठार (Fouta Djallon Plateau)-

  • स्थित (Located)- फाउटा जालौन पठार मुख्यतः गिनी (Guinea) में स्थित है।
  • विशेषताएं-
  • फाउटा जालौन पठार पश्चिमी अफ्रीका (West Africa) में जल विभाजन (Watershed) का कार्य करता है।

  • फाउटा जालौन पठार को पश्चिमी अफ्रीका (West Africa) का जल स्तंभ (Water Tower) कहा जाता है।


3. जोस का पठार (Jos Plateau)-

  • स्थित (Located)- जोस का पठार 'नाइजर' (Niger) तथा 'नाइजीरिया' (Nigeria) में स्थित है।
  • विशेषताएं-
  • नाइजीरिया की राजधानी 'अबुजा' (Abuja) जोस के पठार पर स्थित है।
  • जोस के पठार में 'टिन' के भण्डार (Tin Reserves) पाए जाते हैं।


4. कतांगा पठार (Katanga Plateau)-

  • स्थित (Located)- कतांगा का पठार कांगो प्रजातंत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of Cango- D.R.C.) तथा 'जांबिया' (Zambia) में स्थित है।
  • भण्डार (Reserves)- कतांगा पठार पर 'तांबे' (Copper) तथा 'कोबाल्ट' (Cobalt) के भण्डार पाए जाते हैं।
  • नदी (River)- कतंगा के पठार से 'लुआलाबा नदी' (Lualaba River) का उद्गम (Origin) होता है।
  • लूआलाबा नदी अन्य धाराओं के साथ मिलकर 'कांगो नदी' (Congo River) का निर्माण करती है।


5. बी का पठार (Bie Plateau)-

  • स्थित (Located)- बी का पठार 'अंगोला' (Angola) में स्थित है।
  • भण्डार (Reserves)- बी के पठार पर 'बॉक्साइट' (Bauxite) के भण्डार पाए जाते हैं।

  • नदी (River)- बी के पठार से 'जाम्बेजी नदी' (Zambezi River) का उद्गम (Origin) होता है।


6. वृहत् कारू पठार (Great Karoo Plateau)-

  • स्थित (Located)- वृहत् कारू का पठार दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में स्थित है।

  • खनिज (Minerals)- वृहत कारू के पठार पर सोना (Gold), हीरा (Diamond), प्लेटिनम (Platinum), कोयला (Coal) आदि खनिज पाए जाते हैं।
  • विशेषताएं-
  • वृहत् कारू पठार पर लावा की परत (Layer of Lava) उपस्थित है।


7. पूर्वी अफ्रीकी पठार (East African Plateau)-

  • स्थित (Located)- पूर्वी अफ्रीकी पठार अफ्रीका के पूर्वी भाग (Eastern Part of Africa) में विषुवत रेखीय क्षेत्र (Equatorial Region) में स्थित है।
  • विशेषताएं-
  • पूर्वी अफ्रीकी पठार अफ्रीका का सबसे बड़ा पठार है। (Largest Plateau in Africa)
  • पूर्वी अफ्रीकी पठार पर 'विक्टोरिया झील' (Victoria Lake) स्थित है।
  • पूर्वी अफ्रीकी पठार पर 'मसाई' (Masai) नाम 'जनजाति' (Tribe) निवास करती है।
  • पूर्वी अफ्रीकी पठार पर 'केन्या' (Kenya) में 'चाय की रोपण कृषि' (Planting Agriculture of Tea) की जाती है।
  • पूर्वी अफ्रीकी पठार पर 'किलिमंजारो' (Kilimanjaro) स्थित है।


8. इथोपियन उच्च भूमि (Ethiopian Plateau)-

  • इथोपियन उच्च भूमि को इथोपियन पठार (Ethiopian Plateau) या अबेसीनियन पठार (Abyssinian Plateau) भी कहते हैं।
  • स्थित (Located)- इथोपियन पठार मुख्यतः 'इथियोपिया' (Ethiopia) में स्थित है।
  • विशेषताएं-
  • इथोपियन पठार पर गर्म तथा शुष्क परिस्थितियाँ (Hot and Dry Conditions) पाई जाती है।
  • झील (Lake)- इथोपियन पठार पर लवणीय झीलें स्थित है। जैसे- अस्सल झील (Assal Lake)
  • अस्सल झील एक लवणीय झील (Saline Lake) है।
  • इथोपियन पठार पर 'ताना झील' (Tana Lake) भी स्थित है।
  • ताना झील मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) है।
  • ताना झील से 'ब्लू नील नदी' (Blue Nile River) का उद्गम (Origin) होता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad