Ads Area

अफ्रीका के प्रमुख पर्वत (Major Mountains of Africa)

अफ्रीका के प्रमुख पर्वत (Major Mountains of Africa)-

  • 1. एटलस पर्वत (Atlas Mountain)
  • 2. लोमा पर्वत (Loma Mountain)
  • 3. ड्रेकन्सबर्ग पर्वत (Drakensberg Mountain)
  • 4. किलिमंजारो पर्वत (Kilimanjaro Mountain)
  • 5. केन्या पर्वत (Kenya Mountain)
  • 6. रुवेनजोरी पर्वत (Ruwenzori Mountain)


1. एटलस पर्वत (Atlas Mountain)-

  • स्थित (Located)- एटलस पर्वत अल्जीरिया (Algeria), ट्यूनीशिया (Tunisia) व मोरक्को (Morocco) में स्थित है।

  • प्रकार (Type)- एटलस पर्वत नवीन वलित पर्वत (Young Fold Mountain- YFM) है।

  • निर्माण (Formation)- एटलस पर्वत का निर्माण यूरेशिया प्लेट (Eurasian Plate) तथा अफ्रीकन प्लेट (African Plate) के अभिसरण (Convergence) से हुआ है।
  • चोटी (Peak)- एटलस पर्वत की सबसे ऊँची (Highest Peak) चोटी 'टौब्कल' (Toubkal) है।
  • एटलस पर्वत की सर्वोच्च चोटी 'टौब्कल' की ऊँचाई 4165 मीटर है।
  • धात्विक खनिज (Metallic Minerals)- एटलस पर्वत पर लौह अयस्क (Iron Ore), ताँबा (Copper), सीसा (Lead), जस्ता (Zinc), चाँदी (Silver) व सोना (Gold) जैसे धात्विक खनिज पाये जाते हैं।


2. लोमा पर्वत (Loma Mountain)-

  • स्थित (Located)- लोमा पर्वत सियरा लियोन (Sierra Leone) तथा गिनी (Guinea) में स्थित है।
  • चोटी (Peak)- लोमा पर्वत की सबसे ऊँची चोटी (Highest Peak) 'बिनतुमानी' (Bintumani) है।
  • नदी (River)- लोमा पर्वत से 'नाइजर नदी' (Niger River) का उद्गम (Origin) होता है।


3. ड्रेकन्सबर्ग पर्वत (Drakensberg Mountain)-

  • स्थित (Located)- ड्रेकन्सबर्ग पर्वत दक्षिण अफ्रीका (South Africa) तथा लेसोथो (Lesotho) में स्थित है।
  • प्रकार (Type)- ड्रेकन्सबर्ग पर्वत प्राचीन वलित पर्वत (Old Fold Mountain- OFM) है।
  • चोटी (Peak)- ड्रेकन्सबर्ग पर्वत की सबसे ऊँची चोटी (Highest Peak) 'लेनियाना' (Ntlenyana) है।
  • नदी (River)- ड्रेकन्सबर्ग पर्वत से 'ऑरेंज नदी' (Orange River) का उद्गम (Origin) होता है।


4. किलिमंजारो पर्वत (Kilimanjaro Mountain)-

  • स्थित (Located)- किलिमंजारो पर्वत तंजानिया (Tanzania) में पूर्वी अफ्रीकी भ्रंश घाटी (East African Rift Valley) के पास स्थित है।
  • प्रकार (Type)- किलिमंजारो पर्वत एक 'ज्वालामुखी पर्वत' (Volcanic Mountain) है।
  • चोटी (Peak)- किलिमंजारो पर्वत की सबसे ऊँची चोटी (Highest Peak) 'उहुरु' (Uhuru) है।
  • विशेषताएं-
  • किलिमंजारो पर्वत अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत (Highest Mountain in Africa) है।
  • किलिमंजारो पर्वत की ऊँचाई 5895 मीटर है।
  • किलिमंजारो पर्वत पर पाए जाने वाले हिमनद (Glaciers) निरंतर पिघलते (Constantly Melting) जा रहे हैं।


5. केन्या पर्वत (Kenya Mountain)-

  • स्थित (Located)- केन्या पर्वत 'केन्या' (Kenya) में स्थित है।
  • प्रकार (Type)- केन्या पर्वत एक 'ज्वालामुखी पर्वत' (Volcanic Mountain) है।
  • चोटी (Peak)- केन्या पर्वत के सबसे ऊँची चोटी 'बातीआन' (Batian) है।
  • विशेषताएं-
  • केन्या पर्वत अफ्रीका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत (Second Highest Mountain in Africa) है।


6. रुवेनजोरी पर्वत (Ruwenzori Mountain)-

  • स्थित (Located)- रुवेनजोरी पर्वत कांगो प्रजातंत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of Cango- D.R.C.) तथा युगांडा (Uganda) के विषुवत रेखीय क्षेत्र (Equatorial Region) में स्थित है।
  • प्रकार (Type)- रुवेनजोरी पर्वत एक 'खंड पर्वत' (Block Mountain) है।
  • चोटी (Peak)- रुवेनजोरी पर्वत की सबसे ऊँची चोटी (Highest Peak) 'मार्गरिटा' (Margherita) है।

  • रुवेनजोरी पर्वत की सर्वोच्च चोटी 'मार्गरिटा' माउंट स्टैनली (Mount Stanley) में स्थित है।

  • अन्य नाम या उपनाम (Other Name)-
  • (I) चंद्रमा के पर्वत (Mountains of the Moon)
  • (II) अफ्रीका के आल्पस पर्वत (Alps Mountains of Africa)
  • विशेषताएं-
  • रुवेनजोरी पर्वत अफ्रीका का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत (Third Highest Mountain in Africa) है।
  • रुवेनजोरी पर्वत पर ताँबे (Copper) तथा कोबाल्ट (Cobalt) के भण्डार पाए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad