Ads Area

उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of North America)

उत्तरी अमेरिका की नदियाँ (Rivers of North America)-

  • 1. मैकेंजी नदी (Mackenzie River)
  • 2. यूकॉन नदी (Yukon River)
  • 3. कोलंबिया नदी (Columbia River)
  • 4. कोलोरैडो नदी या कोलोराडो नदी (Colorado River)
  • 5. रियो ग्रांदे नदी या रियो ग्रांडे नदी या रियो ग्रेन्ड नदी (Rio Grande River)
  • 6. मिसीसिपी-मिसौरी नदी (Mississippi-Missouri River)
  • 7. हडसन नदी (Hudson River)
  • 8. सेंट लारेंस नदी या सेंट लॉरेंस नदी (Saint Lawrence River)


1. मैकेंजी नदी (Mackenzie River)-

  • उद्गम (Origin)- मैकेंजी नदी का उद्गम ग्रेट स्लेव झील (Great Slave Lake) से होता है।
  • संगम (Falls in)- मैकेंजी नदी का संगम ब्यूफोर्ट सागर (Beaufort Sea) में होता है। अर्थात् मैकेंजी नदी ब्यूफोर्ट सागर में जाकर गिरती है।
  • स्थित (Located)- मैकेंजी नदी कनाडा (Canada) में स्थित है।
  • विशेषता-
  • मैकेंजी नदी कनाडा की सबसे लम्बी नदी (Longest River) है।
  • मैकेंजी नदी के डेल्टा (Delta) क्षेत्र में पेट्रोलियम के भण्डार (Petroleum Reserves) मिलते हैं।


2. यूकॉन नदी या युकोन नदी (Yukon River)-

  • उद्गम (Origin)- यूकॉन नदी या युकोन नदी का उद्गम मैकेन्जी पर्वत (Mackenzie Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- यूकॉन नदी या युकोन नदी का संगम बेरिंग सागर (Bering Sea) में होता है। अर्थात् यूकॉन नदी बेरिंग सागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषता-
  • यूकॉन नदी अलास्का राज्य (Alaska State) की प्रमुख नदी (Major River) है।
  • अलास्का राज्य अमेरिका (America) में स्थित है।
  • यूकॉन नदी के बेसिन में सोने के प्लेसर निक्षेप (Placer Deposits of Gold) है।


3. कोलंबिया नदी (Columbia River)-

  • उद्गम (Origin)- कोलंबिया नदी का उद्गम रॉकी पर्वत (Rocky Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- कोलंबिया नदी का संगम प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में होता है। अर्थात् कोलंबिया नदी प्रशांत महासागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • कोलंबिया नदी अमेरिका (America) के वाशिंगटन राज्य (Washington State) की प्रमुख नदी है।
  • स्नेक नदी (Snake River) कोलंबिया नदी की प्रमुख सहायक नदी (Major Tributary) है।
  • कोलंबिया नदी पर ग्रैंड कुली बाँध (Grand Coulee Dam) बनाया गया है। अर्थात् अमेरिका के वाशिंगटन राज्य की कोलंबिया नदी पर ग्रैंड कुली बाँध बनाया गया है।
  • ग्रैंड कुली बाँध पर रूजवेल्ट झील (Roosevelt Lake) या जलाशय (Reservoir) स्थित है।
  • रूज़वेल्ट झील एक कृत्रिम झील (Artificial Lake) है।


4. कोलोरैडो नदी या कोलोराडो नदी (Colorado River)-

  • उद्गम (Origin)- कोलोराडो नदी का उद्गम रॉकी पर्वत (Rocky Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- कोलोराडो नदी का संगम कैलिफोर्निया की खाड़ी (Gulf of California) में होता है। अर्थात् कोलोराडो नदी कैलिफोर्निया की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • कैलिफोर्निया की खाड़ी प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में अवस्थित है।
  • कोलोराडो नदी पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश (Western Desert Region) की प्रमुख नदी (Major River) है।
  • कोलोराडो नदी कोलोराडो पठार (Colorado Plateau) पर बहती है।
  • कोलोराडो नदी कोलोराडो पठार पर ग्रैंड कैनियन (Grand Canyon) का निर्माण करती है।
  • कोलोराडो नदी पर हूवर बाँध (Hoover Dam) स्थित है।
  • हूवर बाँध कोलोराडो नदी पर अमेरिका के नेवादा राज्य (Nevada State) में स्थित है।
  • हूवर बाँध पर मीड झील (Mead Lake) या जलाशय स्थित है।
  • मीड झील अमेरिका के नेवादा राज्य में स्थित है।
  • मीड झील एक कृत्रिम झील (Artificial Lake) है।


5. रियो ग्रेन्ड नदी (Rio Grande River)-

  • उद्गम (Origin)- रियो ग्रैंड नदी का उद्गम रॉकी पर्वत (Rocky Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- रियो ग्रैंड नदी का संगम मे मेक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में होता है। अर्थात् रियो ग्रेंड नदी मेक्सिको की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • रियो ग्रेंड नदी को रियो ग्रांदे नदी या रियो ग्रांडे नदी के नाम से भी जाना जाता है।
  • रियो ग्रैंड नदी अमेरिका (America) तथा मैक्सिको (Mexico) के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा (International Border) का निर्माण करती है।
  • रियो ग्रेंड नदी की प्रमुख सहायक नदी (Major Tributary) 'पेकोस नदी' (Pecos River) है।


मिसीसिपी नदी (Mississippi River)-

  • उद्गम (Origin)- मिसीसिपी नदी का उद्गम इटास्का झील (Itasca Lake) से होता है।
  • संगम (Falls in)- मिसीसिपी नदी सेंट लुईस नामक स्थान पर मिसौरी नदी से मिलती है तथा आगे जाकर मैक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • सुपिरिय झील के पास अमेरिका का एक राज्य है मिन्नेसोटा राज्य स्थित है
  • मिन्नेसोटा राज्य की झील इटस्का से मिसीसिपी नदी का उद्गम होता है।


मिसौरी नदी (Missouri River)-

  • उद्गम (Origin)- मिसोरी नदी का उद्गम रॉकी पर्वत (Rocky Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- मिसौरी नदी सेंट लुईस नामक स्थान पर मिसीसिपी नदी से मिलती है तथा आगे जाकर मैक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में जाकर गिरती है।


6. मिसीसिपी-मिसौरी नदी (Mississippi-Missouri River)-

  • मिसीसिपी नदी का उद्गम (Origin of Mississippi River)- मिसीसिपी नदी का उद्गम इटास्का झील (Itasca Lake) से होता है।
  • मिसौरी नदी का उद्गम (Origin of Missouri River)- मिसौरी नदी का उद्गम रॉकी पर्वत (Rocky Mountain) से होता है।
  • संगम (Fall in)- मिसीसिपी-मिसौरी नदी सेंट लुईस नामक स्थान से आगे दक्षिण की ओर प्रवाहित होती हुई लूसियाना राज्य (Louisiana State, America) के न्यूर्लियंस के पास अपने मुहाने पर पक्षी के पैर के समान डेल्टा (पंजाकार डेल्टा या पक्षीपात डेल्टा) का निर्माण करती हुई मैक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • इटास्का झील सुपीरियर झील के पास मिनेसोटा राज्य (Minnesota State) में स्थित है।
  • मिनेसोटा राज्य अमेरिका का एक राज्य है।
  • रॉकी पर्वत अमेरिका के मोंटाना राज्य (Montana State) में स्थित है।
  • मिसीसिपी नदी व मिसौरी नदी अमेरिका के सेंट लुईस (Saint Louis) नामस स्थान पर आकर मिलती है।
  • सेंट लुईस नामस स्थान से आगे दोनों नदियां मिसीसिपी-मिसौरीन नदी के नाम से जानी जाती हैं।
  • मिसीसिपी नदी की प्रमुख सहायक नदी (Major Tributary) मिसौरी नदी है।
  • सेंट लुईस नगर को विश्व की मक्के की मंडी कहा जाता है।
  • मिसीसिपी नदी की सहायक नदियाँ- 
    • (I) टेनेसी नदी (Tennessee River)
    • (II) ओहियो नदी आ ओहायो नदी (Ohio River)
    • (III) अरकानसास या अरकंसास नदी (Arkansas River)
    • (IV) रेड नदी (Red River)
  • टेनेसी नदी घाटी परियोजना (Tennessee River Valley Project) के आधार पर भारत में दामोदर नदी घाटी परियोजना (Damodar River Valley Project) बनायी गई है।
  • मिसीसिपी नदी व उसकी सहायक नदियाँ उत्तरी अमेरिका के सबसे लम्बे नदी तंत्र (Longest River System in North America) का निर्माण करती है।
  • मिसीसिपी नदी व उसकी सहायक नदियाँ विश्व के चौथे सबसे लम्बे नदी तंत्र (4th Longest River System in World) का निर्माण करती है।
  • मिसीसिपी-मिसौरी नदी अपने मुहाने पर पक्षी के आकार का डेल्टा (Bird Foot Shaped Delta) बनाती है।


7. हडसन नदी (Hudson River)-

  • उद्गम (Origin)- हडसन नदी का उद्गम अमेरिका के एडिरॉन्डेक पर्वतीय (Adirondack Mountain) क्षेत्र में स्थित हेन्ड्रसन झील (Henderson Lake) से होता है।
  • संगम (Falls in)- हडसन नदी का संगम अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में होता है। अर्थात् हडसन नदी अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है।
  • सहायक नदी (Tributary)- हडसन की प्रमुख सहायक नदी मौहोक नदी या मोहॉक नदी (Mohawk River) है।
  • विशेषताएं-
  • एडिरॉन्डेक पर्वत कनाडियन शील्ड में स्थित है।
  • हडसन नदी के किनारे न्यूयॉर्क शहर (New York City) स्थित है।
  • न्यूयॉर्क शहर अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य (New York State) का एक शहर है।
  • हडसन नदी व मौहोक नदी जहाँ मिलती है अर्थात् दोनों नदियों के संगम क्षेत्र में अल्बनी शहर (Albany) स्थित है।
  • अल्बनी शहर लौह-इस्पात (Iron and Steel) उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
  • अल्बनी शहर (Albany City) अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के एक शहर है।
  • हडसन नदी को ईरी नहर ईरी झील के द्वारा जोड़ा गया है। (ईरी झील से जोड़ने के लिए ईरी नहर भी बनायी गयी है।)
  • हडसन नदी को ईरी नहर (Erie Canal) के द्वारा ईरी झील (Erie Lake) से जोड़ा गया है।
  • ईरी नहर (Erie Canal) अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में स्थित है।


8. सेंट लॉरेंस नदी (Saint Lawrence River)-

  • उद्गम (Origin)- सेंट लारेंस नदी या सेंट लॉरेंस नदी का उद्गम ओंटारियो झील या ऑटेंरियो झील (Ontario Lake) से होता है।
  • संगम (Falls in)- सेंट लॉरेंस नदी का संगम सेंट लॉरेंस की खाड़ी (Gulf of Saint Lawrence) में होता है। अर्थात् सेंट लारेंस नदी लॉरेंस की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • विशेषताँ-
  • सेंट लॉरेंस नदी महान झीलों (Great Lakes) के साथ मिलकर उत्तरी अमेरिका के सबसे बड़े एवं व्यस्ततम नौकायन तंत्र (Busiest and Largest Navigation System) का निर्माण करती है।
  • सेंट लॉरेंस नदी अमेरिका व कनाडा के सीमा क्षेत्र (USA-Canada Border) में बहती है। अर्थात् सेंट लॉरेंस नदी अमेरिका व कनाडा के बीच सीमा बनाती है।
  • सेंट लॉरेंस नदी विश्व के सबसे बड़े नदमुख (Largest Estuary of the World) का निर्माण करती है।


9. पोटोमैक नदी (Potomac River)-

  • पोटोमैक नदी के किनारे वाशिंगटन डी. सी. (Washington D.C.) स्थित है।

  • वाशिंगटन डी. सी. अमेरिका (USA) की राजधानी है।


10. नेल्सन नदी (Nelson River)-

  • नेल्सन नदी विनिपेग झील (Winnipeg Lake) को हडसन की खाड़ी (Hudson Bay) से जोड़ती है।


महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)-

  • मिसीसिपी मिसोरी नदी तंत्र उत्तरी अमेरिका का सबसे लम्बा नदी तंत्र है
  • मिसीसिपी मिसौरी नदी उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बी नदी है।
  • मिसीसिपी मिसौरी नदी विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है।
  • विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी (Nile River) है।
  • नील नदी अफ्रीका में स्थित है
  • विश्व की दूसरी सबसे लम्बी नदी अमेजन नदी (Amazon River) है।
  • अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका में स्थित है
  • विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी यांगसी नदी (Yangtze River) है।
  • यांगसी नदी चीन में स्थित (एशिया) है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad