उत्तरी अमेरिका की झीलें (Lakes of North America)-
- 1. ग्रेट बियर झील (Great Bear Lake)
- 2. ग्रेट स्लेव झील (Great Slave Lake)
- 3. अथाबास्का झील (Athabasca Lake)
- 4. रेनडियर झील (Reindeer Lake)
- 5. विनिपेग झील (Winnipeg Lake)
- 6. महान झीलें (Great Lakes)
- 7. ग्रेट साल्ट लेक (Great Salt Lake)
1. ग्रेट बियर झील (Great Bear Lake)-
- ग्रेट बियर झील या ग्रेट बेयर झील कनाडा (Canada) में स्थित है।
- 'ग्रेट बियर झील' पूर्ण रूप से कनाडा में स्थित सबसे बड़ी मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) है।
- ग्रेट बियर झील के किनारे पोर्ट रेडियम (Port Radium) नामक शहर स्थित है।
- पोर्ट रेडियम शहर में रेडियम (Radium), युरेनियम (Uranium) तथा सोने के भण्डार (Gold Reserves) मिलते हैं।
2. ग्रेट स्लेव झील (Great Slave Lake)-
- ग्रेट स्लेव झील कनाडा (Canada) में स्थित है।
- ग्रेट स्लेव झील मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) है।
- ग्रेट स्लेव झील उत्तरी अमेरिका (North America) की सबसे गहरी झील (Deepest Lake) है।
- ग्रेट स्लेव झील से मैकेन्जी नदी का उद्गम (Mackenzie River Originates) होता है।
- ग्रेट स्लेव झील के किनारे येलोनाइफ शहर (Yellowknife City) स्थित है।
- येलोनाइफ शहर सोने (Gold) तथा हीरे के भण्डार (Diamond Reserves) के लिए प्रसिद्ध है।
3. अथाबास्का झील (Athabasca Lake)-
- अथाबास्का झील कनाडा (Canada) में स्थित है।
- अथाबास्का झील मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) है।
- अथाबास्का झील के किनारे युरेनियम सिटी (Uranium City) स्थित है।
- युरेनियम सिटी में युरेनियम (Uranium), सोने (Gold), तथा पेट्रोलियम के भण्डार (Petroleum Reserves) मिलते हैं।
4. रेनडियर झील (Reindeer Lake)-
- रेनडियर झील कनाडा (Canada) में स्थित है।
- रेनडियर झील मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) झील है।
- चर्चिल नदी (Churchill River) रेनडियर झील को हडसन की खाड़ी (Hudson Bay) से जोड़ती है।
5. विनिपेग झील (Winnipeg Lake)-
- विनिपेग झील कनाडा के मैनिटोबा प्रांत (Manitoba, Canada) में स्थित है।
- विनिपेग झील मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) झील है।
- नेल्सन नदी (Nelson River) विनिपेग झील को हडसन की खाड़ी (Hudson Bay) से जोड़ती है।
6. महान झीलें (Great Lakes)-
- महान झीलों में निम्नलिखित झीलें शामिल है।-
- (I) सुपीरियर झील (Superior Lake)
- (II) मिशिगन झील (Michigan Lake)
- (III) इरी झील या ईरी झील (Erie Lake)
- (IV) ओंटेरियो झील (Ontario Lake)
- (V) ह्यूरन झील या हुरॉन झील (Huron Lake)
- महान झीलें अमेरिका (USA) व कनाडा (Canada) के सीमा क्षेत्र पर स्थित है।
- महान झीलों के द्वारा उत्तरी अमेरिका के व्यस्ततम नौकायन तंत्र (Busiest Navigation Route) का निर्माण किया जाता है।
(I) सुपीरियर झील (Superior Lake)-
- सुपीरियर झील अमेरिका (America) तथा कनाडा (Canada) के सीमा क्षेत्र पर स्थित है।
- सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील (World's Largest Fresh Water Lake) है।
- सुपीरियर झील के किनारे मेसाबी श्रेणी (Mesabi Range) व मारक्वेत श्रेणी (Marquette Range) स्थित है।
- मेसाबी श्रेणी तथा मारक्वेत श्रेणी में लौह अयस्क के भण्डार (Iron Ore Reserves) मिलते हैं।
(II) मिशिगन झील (Michigan Lake)-
- मिशिगन झील पूर्ण रूप से अमेरिका (America) में स्थित है।
- मिशिगन झील मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) है।
(III) इरी झील या ईरी झील (Erie Lake)-
- इरी झील या ईरी झील मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) है।
(IV) ओंटेरियो झील (Ontario Lake)-
- ओंटेरियो झील मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) है।
- ओंटेरियो झील से सेंट लॉरेंस नदी (Saint Lawrence River) का उद्गम होता है।
(V) ह्यूरन झील या हुरॉन झील (Huron Lake)-
- ह्यूरन झील या हुरॉन झील मीठे पानी की झील (Fresh Water Lake) है।
आकार (क्षेत्रफल) के अनुसार महान झीलों का क्रम (Order of the Great Lakes by Size)-
- आकार या क्षेत्रफल (Area) के अनुसार महान झीलों का क्रम निम्नलिखित है।-
- (I) सुपीरियर झील (Superior Lake)- सबसे बड़ी झील
- (II) ह्यूरन झील या हुरॉन झील (Huron Lake
- (III) मिशिगन झील (Michigan Lake)
- (IV) इरी झील या ईरी झील (Erie Lake)
- (V) ओंटेरियो झील (Ontario Lake)- सबसे छोटी झील
- क्रम (हिन्दी) = सुपीरियर झील > ह्यूरन झील या हुरॉन झील > मिशिगन झील > इरी झील या ईरी झील > ओंटेरियो झील
- Order (English) = (Superior Lake) > (Huron Lake) > (Michigan Lake) > (Erie Lake) > (Ontario Lake)
सू नहर (Soo Canal/ Soo Locks)-
- सू नहर सुपीरियर झील (Superior Lake) तथा ह्यूरन झील (Huron Lake) के मध्य में स्थित है।
वेलैंड नहर या वैल्लैंड कनाल (Welland Canal)-
- वेलैंड नहर कनाडा (Canada) में स्थित है।
- वेलैंड नहर ईरी झील (Erie Lake) तथा ओंटेरियो झील (Ontario Lake) के मध्य में स्थित है।
नियाग्रा जलप्रपात (Niagara Falls)-
- नियाग्रा जलप्रपात अमेरिका (America) व कनाडा (Canada) की सीमा पर स्थित है।
- नियाग्रा जलप्रपात ईरी झील (Erie Lake) तथा ओंटेरियो झील (Ontario Lake) के मध्य नियाग्रा नदी (Niagara River) पर स्थित है।
विशेष- अंगुली झील (Finger Lake)-
- अंगुली झीलें न्यूयॉर्क, अमेरिका (New York, America) में स्थित है।
- महान झीलों के दक्षिण की ओर 11 झीलें स्थित है जिनका आकार अंगुलीनुमा है।
7. ग्रेट साल्ट लेक (Great Salt Lake)-
- ग्रेट साल्ट लेक या ग्रेट सॉल्ट झील अमेरिका के ऊटाह राज्य (Utah State) में ग्रेट बेसिन पठार (Great Basin Plateau) पर स्थित है।
- ग्रेट साल्ट लेक उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी लवणीय झील (Largest Saline Lake) है।
- ग्रेट साल्ट लेक अंतः स्थलीय अपवाह तंत्र (Inland Drainage System) का निर्माण करती है।