Ads Area

दक्षिण अमेरिका की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of South America)

दक्षिण अमेरिका की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of South America)-

  • 1. ओरिनोको नदी (Orinoco River)
  • 2. अमेजन नदी (Amazon River)
  • 3. साउ फ्रांसिस्को नदी (Sao Francisco)
  • 4. पराना नदी (Parana River)
  • 5. कोलोराडो नदी (Colorado River)


1. ओरिनोको नदी (Orinoco River)-

  • उद्गम (Origin)- ओरिनोको नदी का उद्गम गुयाना पठार (Guiana Plateau) से होता है।
  • संगम (Falls in)- ओरिनोको नदी का संगम अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में होता है। अर्थात् ओरिनोको नदी अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • ओरिनोको नदी वेनेजुएला की प्रमुख नदी (Main River of Venezuela) है।
  • ओरिनोको नदी क्षेत्र में लानोस (Llanos) व पेट्रोलियम (Petroleum) के भण्डार पाये जाते हैं।
  • प्रमुख सहायक नदी (Major Tributary)- ओरिनोको नदी की प्रमुख सहायक नदी 'कैरोनी नदी' (Caroni River) है।
  • कैरोनी नदी पर वेनेजुएला (Venezuela) देश में गुरी बाँध (Guri Dam) स्थित है।
  • कैरोनी नदी की प्रमुख सहायक नदी 'चुरून नदी' (Churun River) है।
  • चुरून नदी पर वेनेजुएला देश 'एंजिल जलप्रपात' (Angel Falls) स्थित है।
  • एंजिल जलप्रपात विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। (Highest Waterfall in the World)


2. अमेजन नदी (Amazon River)-

  • उद्गम (Origin)- अमेजन नदी का उद्गम एंडीज पर्वत (Andes Mountains) से होता है।
  • संगम (Falls in)- अमेजन नदी का संगम अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में होता है। अर्थात् अमेजन नदी अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • अमेजन नदी नील नदी (Nile River) के बाद विश्व की दूसरी सबसे लम्बी नदी है।

  • नील नदी अफ्रीका (Africa) की नदी है।

  • अमेजन नदी क्षेत्रफल में विश्व की सबसे बड़ी नदी है।

  • दक्षिण अमेरिका की सबसे लम्बी नदी अमेजन नदी है।

  • प्रमुख सहायक नदी (Major Tributaries)- अमेजन नदी की प्रमुख सहायक नदी नीग्रो नदी (Negro River) तथा मेडीरा नदी (Madeira River) है।
  • वर्षावन (Rainforests)- अमेजन नदी बेसिन में सेलवास (Selvas) नामक वर्षावन पाये जाते हैं। 
  • उष्णकटिबंधीय घास के मैदान (Tropical Grasslands)- अमेजन नदी क्षेत्र में कैंपोज (Campos), सेराडोज (Cerrados) व कैटिंगस (Catingas) आदि उष्णकटिबंधीय घास के मैदान पाये जाते हैं।


3. साउ फ्रांसिस्को नदी (Sao Francisco)-

  • उद्गम (Origin)- साउ फ्रांसिस्को नदी का उद्गम ब्राजील के पठार (Brazilian Highlands) से होता है।
  • संगम (Falls in)- साउ फ्रांसिस्को नदी का संगम अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में होता है। अर्थात् साउ फ्रांसिस्को नदी अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • साउ फ्रांसिस्को नदी पूर्णरूप से ब्राजील (Brazil) में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है। अर्थात् ब्राजील की सबसे लम्बी नदी है।
  • साउ फ्रांसिस्को नदी को राष्ट्रीय एकता की नदी (River of National Integration) भी कहा जाता है।


4. पराना नदी (Parana River)-

  • उद्गम (Origin)- पराना नदी का उद्गम ब्राजील के पठार (Brazilian Plateau) से होता है।
  • संगम (Falls in)- पराना नदी संगम रिओ डी ला प्लाटा (Rio De La Plata) में होता है। अर्थात् पराना नदी रिओ डी ला प्लाटा में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • प्रमुख सहायक नदी (Major Tributaries)- पराना नदी की प्रमुख सहायक नदी पराग्वे नदी या पारागुए नदी (Paraguay River) व उरुग्वे नदी (Uruguay River) है।
  • पराना नदी, पराग्वे नदी व उरुग्वे नदी को संयुक्त रूप से प्लाटा नदियां (Plata Rivers) कहा जाता है। अर्थात् पराना नदी, पराग्वे नदी व उरुग्वे नदी जहाँ मिलती है वहाँ से इन तीनों नदियों को संयुक्त रूप से प्लाटा नदियां कहा जाता है।
  • पराना नदी अमेजन नदी के बाद दक्षिण अमेरिका की दूसरी सबसे लम्बी नदी है।
  • उष्णकटिबंधीय घास के मैदान (tropical grasslands)- पराना नदी क्षेत्र में ग्रान चाको (Gran Chaco Grassland) नामक उष्णकटिबंधीय घास के मैदान पाये जाते हैं।
  • बाँध (Dam)- पराना नदी पर ब्राजील व पराग्वे के सीमा पर इताइपु बाँध (Itaipu Dam) स्थित है।
  • इताइपु बाँध विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जल विद्युत (Hydroelectricity) उत्पादन बाँध है।


थ्री गोर्जेस डैम (Three Gorges Dam)-

  • थ्री गोर्जेस डैम यांगसी नदी (Yangtze) पर चीन में स्थित है।
  • थ्री गोर्जेस डैम जल विद्युत (Hydroelectricity) उत्पादन करने वाला विश्व का सबसे बड़ा बाँध है।
  • नील नदी व अमेजन नदी के बाद विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी यांगसी नदी है।


इगुआजु जलप्रपात या इग्वाजू फॉल्स (Iguazu Falls)-

  • इगुआजु जलप्रपात या इग्वाजू फॉल्स ब्राजील व अर्जेंटीना की सीमा पर इगुआजू नदी पर स्थित है।
  • इगुआजू नदी (Iguazu River) पराना नदी की सहायक नदी है।


5. कोलोराडो नदी (Colorado River)-

  • उद्गम (Origin)- कोलोराडो नदी का उद्गम एंडीज पर्वत से होता है।
  • संगम (Falls in)- कोलोराडो नदी का संगम अटलांटिक महासागर में होता है। अर्थात् कोलोराडो नदी अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • कोलोराडो नदी का निर्माण ग्रांडे (Grande) व बारांकास (Barrancas) नामक दो धाराओं के मिलने से होता है।
  • कोलोराडो नदी पैटेगोनिया मरुस्थल (Patagonian Desert) की उत्तरी सीमा (Northern Boundary) का निर्धारण करती है।
  • कोलोराडो नदी पम्पास (Pampas) की दक्षिणी सीमा (Southern Boundary) का निर्धारण करती है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad