Ads Area

दक्षिण अमेरिका के प्रमुख मैदान (Major Plains of South America)

दक्षिण अमेरिका के मैदान (Plains of South America)-

  • 1. पश्चिमी तटवर्ती मैदान (Western Coastal Plains)
  • 2. मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश (Central Plain Region)


1. पश्चिमी तटवर्ती मैदान (Western Coastal Plains)-

  • दक्षिणी अमेरिका का पश्चिमी तटवर्ती मैदान एंडीज पर्वत के पश्चिम में स्थित है।
  • पश्चिमी तटवर्ती मैदान विश्व के सबसे लम्बे तटवर्ती मैदान (Longest Coastal Plains in World) है।
  • पश्चिमी तटवर्ती मैदान संकड़े मैदान (Narrow Plains) है।
  • पश्चिमी तटवर्ती मैदान में ताँबे (Copper) के भण्डार उपस्थित है।
  • पश्चिमी तटवर्ती मैदान में समुद्री पक्षिय 'गुआनो पक्षी' (Guano Bird) पाया जाता है।
  • गुआनो पक्षी की बीट को गुआनो (Guano) कहा जाता है।
  • गुआनो पक्षी की बीट गुआनो में 'नाइट्रेट फास्फेट" (Nitrate Phosphate) की मात्रा पायी जाती है जिसके कारण पश्चिमी तटवर्ती मैदान में मृदा में नाइट्रेट फास्फेट की मात्रा अधिक पायी जाती है।
  • पश्चिमी तटवर्ती मैदान के मध्यवर्ती भाग में अटाकामा मरुस्थल (Atacama Desert) स्थित है।


अटाकामा मरुस्थल (Atacama Desert)-

  • अटाकामा मरुस्थल मुख्यतः पेरु (Peru) तथा चिली (Chile) में स्थित है।
  • अटाकामा मरुस्थल विश्व का शुष्कतम मरुस्थल (Driest Desert in the World) है।
  • विश्व का शुष्कतम स्थान (Driest Place) 'अरिका' (Arika) अटाकामा मरुस्थल में ही स्थित है।


2. मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश (Central Plain Region)-

  • निर्माण (Formation)- मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश का निर्माण ओरिनोको नदी (Orinoco River), अमेजन नदी (Amazon River) तथा पराना नदी (Parana River) जैसी नदियों के द्वारा जमा किए गए अवसादों से हुआ है।
  • वर्षावन (Rainforests)- मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश में सेलवास (Selvas) नामक वर्षावन पाये जाते हैं।
  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश में उष्णकटिबंधीय घास के मैदान (Tropical Grasslands) पाये जाते हैं। जैसे-
    • (I) लानोस (Llanos)- ओरिनोको बेसिन
    • (II) ग्रान चाको (Gran Chaco)- पराना बेसिन
    • (III) कैंपोस (Campos)- अमेजन बेसिन
    • (IV) सैराडोस (Cerrados)- अमेजन बेसिन
    • (V) कटिंगस (Catingas)- अमेजन बेसिन
  • मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश में शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान (Temperate Grasslands) पाये जाते हैं। जैसे-
    • (I) पम्पास (Pampas)


सेलवास (Selvas)-

  • सेलवास वर्षावन अमेजन नदी के बेसिन (Amazon River Basin) में स्थित है।
  • सेलवास को विश्व के फेंफड़े (Lungs of The World) कहा जाता है।
  • सेलवास वर्षावन में बालसा (Balsa) नामक वृक्ष उपस्थित है
  • बालसा वृक्ष विश्व की सबसे हल्की लकड़ी वाले वृक्ष (Lightest Wooded Tree) माने जाते हैं।


पम्पास घास के मैदान (Pampas Grassland)-

  • पम्पास घास के मैदान मुख्यतः अर्जेंटीना (Argentina) और ब्राजील (Brazil), उरुग्वे (Uruguay) के कुछ भाग में स्थित शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान (Temperate Grassland) है।
  • मृदा (Soil)- पम्पास घास के मैदान में चरनोजम मृदा (Chernozem Soil) पायी जाती है।
  • चरनोजम मृदा में ह्यूमस की मात्रा अधिक (High Quantity of Humus) पायी जाती है।
  • चरनोजम मृदा काले रंग की उपजाऊ मृदा (Fertile Soil of Black Color) होती है।
  • पौष्टिक घास (Nutritious Grass)- चरनोजम मृदा के कारण पम्पास घास के मैदान में अल्फा-अल्फा घास (Alfalfa Grass) नामक पौष्टिक घास पायी जाती है।
  • उपयोग (Use)- पम्पास घास के मैदान का उपयोग कृषि (Agriculture) एवं पशुपालन (Animal Husbandry) में किया जाता है।
  • पम्पास घास के मैदान में मुख्यतः गेहूं का उत्पादन होता है।
  • पम्पास घास के मैदान का कुछ भाग अंगूर की खेती (Grape Cultivation) के लिए उपयोग में लिया जाता है।
  • अर्जेंटीना (Argentina) का मेंडोसा शहर (Mendosa City) वाइन उत्पादन (Wine Production) के लिए विख्यात है।
  • मवेशी फार्म (Cattel Farm)- पम्पास घास के मैदान में मवेशी फार्म को 'एस्टेंशिया' (Estancia) कहा जाता है।
  • पम्पास घास के मैदान में एस्टेंशिया मवेशी फार्मों की देखरेख करने वाले को ग्वाचो (Guacho) कहा जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad