Ads Area

एशिया के प्रमुख मरुस्थल (Major Deserts of Asia)

एशिया के प्रमुख मरुस्थल (Major Deserts of Asia)-

  • 1. रुब-अल-खाली मरुस्थल (Rub Al Khali Desert)
  • 2. तकला मकान मरुस्थल या टकलामकान मरुस्थल (Takla Makan Desert)
  • 3. गोबी मरुस्थल (Gobi Desert)


1. रुब-अल-खाली मरुस्थल (Rub Al Khali Desert)-

  • स्थित (Located)- रुब-अल-खाली मरुस्थल सऊदी अरब (Saudi Arabia) में स्थित है।
  • प्रकार (Type)- रुब-अल-खाली मरुस्थल एक गर्म मरुस्थल (Hot Desert) है।
  • विशेषताएं-
  • रुब-अल-खाली मरुस्थल विश्व का सबसे बड़ा अर्ग मरुस्थल है। (Largest erg desert of the world)
  • अर्ग मरुस्थल = रेतिला मरुस्थल
  • रुब-अल-खाली मरुस्थल अरब मरुस्थल (Arab Desert) का ही भाग है।
  • रुब-अल-खाली मरुस्थल में जीवाश्म ईंधन (Fossil fuels) पाया जाते हैं।


2. तकला मकान मरुस्थल या टकलामकान मरुस्थल (Takla Makan Desert)-

  • स्थित (Located)- तकला मकान मरुस्थल कुनलुन शान पर्वत (Kunlun Shan Mountain) तथा तियनशान पर्वत (Tien Shan Mountain) के बीच चीन के तारिम बेसिन (Tarim Basin) में स्थित है।
  • प्रकार (Type)- तकला मकान मरुस्थल एक ठंडा मरुस्थल (Cold Desert) है।
  • विशेषताएं-
  • वृष्टि छाया क्षेत्र (Rain Shadow Region) में स्थित होने के कारण तकला मकान मरुस्थल का निर्माण हुआ है।
  • तकला मकान मरुस्थल विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अर्ग मरुस्थल है। (Second largest erg desert of the world)
  • तकला मकान मरुस्थल में लोप नूर झील (Lop Nur Lake) स्थित है।
  • लोप नूर झील क्षेत्र में चीन का परमाणु केंद्र (Nuclear Testing Centre) स्थित है।


3. गोबी मरुस्थल (Gobi Desert)-

  • स्थित (Located)- गोबी मरुस्थल उत्तरी चीन (Northern China) व दक्षिणी मंगोलिया (Southern Mongolia) में स्थित है।
  • प्रकार (Type)- गोबी मरुस्थल एक ठंडा मरुस्थल (Cold Desert) है।
  • विशेषताएं-
  • वृष्टि छाया क्षेत्र (Rain Shadow Region) में स्थित होने के कारण गोबी मरुस्थल का निर्माण हुआ है।
  • गोबी मरुस्थल पथरीला मरुस्थल (Rocky Desert) है। अर्थात् गोबी मरुस्थल हमादा (Hamada) का उदाहरण है।
  • गोबी मरुस्थल में जीवाश्म (Fossils) व खनिज (Minerals) पाये जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad