Ads Area

जिला प्रशासन (District Administration)

जिला प्रशासन (District Administration)-

  • परिभाषा (Definition)- एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यों का प्रबंधन ही जिला प्रशासन कहलाता है।


जिला प्रशासन की विशेषताएं (Features of District Administration)-

  • 1. जिला प्रशासन गाँव व राज्य के मध्य कड़ी है। (राज्य > संभाग > जिला > उपखंड > तहसील (खंड) > उपतहसील > गाँव)
  • 2. जिला प्रशासन का प्रशासनिक मुखिया (Administrative Head) जिला कलेक्टर (Collector) होता है।
  • 3. जिला प्रशासन में विभिन्न इकाइयां कार्य करती है। जैसे-
    • (I) उपखंड (Subdivision)
    • (II) तहसील (Tehsil)
    • (III) खंड (Block)
  • 4. प्रत्येक जिले की विशिष्ट सामाजिक सांस्कृतिक पहचान होता है। जो निश्चित रूप से जिला प्रशासन को प्रभावित करती है।
  • 5. प्रत्येक जिला सामान्यतः एक सांसद (Member of Parliament) का निर्वाचन क्षेत्र होता है।


जिला प्रशासन की संरचना (Structure of District Administration)-

  • संभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner) वरिष्ठ IAS अधिकारी होता है।



संभागीय आयुक्त
(Divisional Commissioner)
IAS Officer



जिला कलेक्टर
(District Collector)

DLO,
DIO,
CMHO,
DEO,
DEO,
DSO

SP
(Superintendent of Police)
पुलिस अधीक्षक
ADM
(Additional District Magistrate)
अतिरिक्त जिला कलेक्टर
CEO
(Chief Executive Officer)
मुख्य कार्यकारी अधिकारी

ASP
(Assistant Superintendent of Police)
सहायक पुलिस अधीक्षक
SDO/SDM
(Sub Divisional Officer)
उपखंड अधिकारी
ACEO
(Additional Chief Executive Officer)
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी

DySP
(Deputy Superintendent of Police)
उप पुलिस अधीक्षक
TDR
(Tehsildar)
तहसीलदार
BDO
(Block Development Officer)
खंड विकास अधिकारी

CI
(Circle Inspector)
क्षेत्र निरीक्षक
NTDR
(Nayab Tehsildar)
नायब तहसीलदार
ADO
(Additional Development Officer)
अतिरिक्त विकास अधिकारी

SI
(Sub Inspector)
उप निरीक्षक
RI
(Revenue Inspector)
राजस्व निरीक्षक या गिरदावर
ADO
(Assistant Development Officer)
सहायक विकास अधिकारी

ASI
(Assistant Sub Inspector)
सहायक उप निरीक्षक
Patwari
(पटवारी)
VDO
(Village Development Officer)
ग्राम विकास अधिकारी


Head Constable
हवलदार



Constable
सिपाही



Full Form-

  • DLO- District Level Officer (जिला स्तरीय अधिकारी)
  • DIO- District Industries Officer (जिला उद्योग अधिकारी)
  • CMHO- Chief Medical and Health Office (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी)
  • DEO- District Excise Officer (जिला आबकारी अधिकारी)
  • DEO- District Education Officer (जिला शिक्षा अधिकारी)
  • DSO- District Supply Officer (जिला रसद अधिकारी)
  • SP- Superintendent of Police (पुलिस अधीक्षक)
  • ASP- Assistant Superintendent of Police (सहायक पुलिस अधीक्षक)
  • DySP- Deputy Superintendent of Police (उप पुलिस अधीक्षक)
  • CI- Circle Inspector (क्षेत्र निरीक्षक)
  • SI- Sub Inspector (उप निरीक्षक)
  • ASI- Assistant Sub Inspector (सहायक उप निरीक्षक)
  • ADM- Additional District Magistrate (अतिरिक्त जिला कलेक्टर)
  • SDO- Sub Divisional Officer (उपखंड अधिकारी)
  • TDR- Tehsildar (तहसीलदार)
  • NTDR- Nayab Tehsildar (नायब तहसीलदार)
  • RI- Revenue Inspector (राजस्व निरीक्षक या गिरदावर)
  • CEO- Chief Executive Officer (मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
  • ACEO- Additional Chief Executive Officer (अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
  • BDO- Block Development Officer (खंड विकास अधिकारी)
  • ADO- Additional Development Officer (अतिरिक्त विकास अधिकारी)
  • ADO- Assistant Development Officer (सहायक विकास अधिकारी)
  • VDO- Village Development Officer (ग्राम विकास अधिकारी)


जिला प्रशासन के कार्य एवं भूमिका (Function and Role of District Administration)-

  • 1. जिले में कानून व शांति व्यवस्था (Law and Order) बनाये रखना जैसे-
    • (I) कर्फ्यू (Curfew) लगाना
    • (II) जमानत (Bail) प्रदान करना
    • (III) विभिन्न कानूनों का क्रियान्वयन
  • 2. जिले में राजस्व प्रशासन (Revenue Administration) को सुनिश्चित करना। जैसे-
    • (I) राजस्व संग्रहण (Revenue Collection)
    • (II) सीमा ज्ञान (Seema Gyan)/ Land Remark
    • (III) तकासमा (Takasma)- Land डिवाइडेशन भूमि का बटवारा (Land Dividation)
  • 3. जिले में विकास प्रशासन (Development Administration) को सुनिश्चित करना जैसे-
    • (I) लाभार्थियों की पहचान करना (Identification of Beneficiaries)
    • (II) सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करना। (Implementation of Government Schemes)
  • 4. विभिन्न चुनावों का आयोजन करवाना (Conducting Various Elections) जैसे-
    • (I) सांसद (Member of Parliament- MP)
    • (II) विधायक (Member of Legislative Assembly- MLA)
    • (III) पंचायती राज संस्थाएं (Panchayati Raj Institution- PRI)
    • (IV) शहरी स्थानीय निकाय (Urban Local Bodies- ULB)
  • 5. आपदा प्रबंधन (Disaster Management) जैसे-
    • (I) पुनर्वास (Rehabilitation)
    • (II) मुआवजा या छतिपूर्ति (Compensation)
    • (III) स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना (Providing Health and Medical Facilities)
  • 6. जिले में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सुनिश्चित करना। (उचित मूल्य की दुकान द्वारा)
  • 7. जन शिकायतों का निस्तारण करना। (विभिन्न समितियों द्वारा) जैसे-
    • (I) उपखंड स्तरीय जन शिकायत एवं सतर्कता समिति- अध्यक्ष उपखंड अधिकारी
    • (II) जिला स्तरीय जन शिकायत एवं सतर्कता समिति- अध्यक्ष जिला कलेक्टर
  • 8. विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करना (Issuance of Various Certificates) जैसे-
    • (I) मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
    • (II) जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
    • (III) आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
    • (IV) हेसियत प्रमाण पत्र (Solvency Certificate)
    • (V) जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
    • (VI) मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad