Ads Area

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख परिवहन गलियारे (National Highways & Major Transport Corridors)

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रमुख परिवहन गलियारे (National Highways & Major Transport Corridors)-

  • 1988 ई. में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण (NHAI) की स्थापना की गई।
  • NHAI = National Highways Authority of India
  • NHAI का पूरा नाम = भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण
  • 1998 ई. में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम (NHDP) की स्थापना की गई।
  • NHDP Full Form = National Highway Development Program
  • NHDP का पूरा नाम = राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम

  • भारत का कुल सड़क तंत्र 62.16 लाख किलोमीटर है।

  • भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की कुल लम्बाई 1.36 लाख किलोमीटर है।
  • भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) कुल सड़क तंत्र के 2.07% क्षेत्र में विस्तृत है।


विश्व में सड़क तंत्र-

  • विश्व में कुल सड़क तंत्र में पहला स्थान अमेरिका का है।

  • विश्व में कुल सड़क तंत्र में दूसरा स्थान भारत का है।


भारत में सड़क तंत्र-

  • भारत के राज्यों में सर्वाधिक सड़क तंत्र महाराष्ट्र (Maharashtra) का है।

  • भारत के राज्यों में न्यूनतम सड़क तंत्र सिक्किम (Sikkim) का है।


भारत में कुल सड़क तंत्र-

  • राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway- NH)- 2.07%
  • राज्य राजमार्ग (State Highway- SH)- 3%
  • जिला सड़के (District Roads)- 10.17%
  • शहरी सड़के (Urban Roads)- 8.76%
  • ग्रामीण सड़के (Village Roads)- 72.97%


भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project)-

  • सन् 2015 में भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) की शुरुआत की गई।
  • भारतमाला परियोजना के प्रथम चरण में वर्ष 2021-22 तक 34,800 किलोमीटर सड़क निर्माण जैसे-
  • (I) 24,800 किलोमीटर नयी सड़क
  • (II) 10,000 किलोमीटर NHDP कार्यक्रम के तहत बची हुई पूरी करना।


स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrilateral)-

  • सन् 1999 में स्वर्णिम चतुर्भुज का निर्माण शुरू किया गया था।
  • सन् 2012 में स्वर्णिम चतुर्भुज का निर्माण समाप्त हुआ था।
  • स्वर्णिम चतुर्भुज की कुल लम्बाई 5846 किलोमीटर (3633 मील) है।
  • स्वर्णिम चतुर्भुज भारत के कुल 13 राज्यों से होकर गुजरता है।
  • स्वर्णिम चतुर्भुज भारत के 4 बड़े महानगरों को जोड़ने के लिए बनाया गया है। जैसे-
    • (I) दिल्ली (Delhi)
    • (II) मुम्बई (Mumbai)
    • (III) चेन्नई (Chennai)
    • (IV) कोलकाता (Kolkata)
  • स्वर्णिम चतुर्भुज को निम्नलिखित राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा गया है।-
  • (I) राष्ट्रीय राजमार्ग 16 (National Highway/ NH 16)
  • (II) राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (National Highway/ NH 19)
  • (III) राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (National Highway/ NH 48)


(I) राष्ट्रीय राजमार्ग 16 (National Highway/ NH 16)-

  • चेन्नई तथा कोलकाता को राष्ट्रीय राजमार्ग 16 (NH 16) से जोड़ा गया है।
  • चेन्नई तथा कोलकाता के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 16 की कुल लम्बाई 1684 किलोमीटर (1046 मील) है।
  • स्वर्णिम चतुर्भुज में सबसे अधिक लम्बाई चेन्नई कोलकात के बीच है।


(II) राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (National Highway/ NH 19)-

  • दिल्ली तथा कोलकाता को राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (NH 19) से जोड़ा गया है।
  • दिल्ली तथा कोलकाता के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 19 की कुल लम्बाई 1453 किलोमीटर (903 मील) है।
  • स्वर्णिम चतुर्भुज में दूसरे स्थान पर सबसे अधिक लम्बाई दिल्ली कोलकाता के बीच है।


(III) राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (National Highway/ NH 48)-

  • दिल्ली तथा मुम्बई को राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (NH 48) से जोड़ा गया है।
  • दिल्ली तथा मुम्बई के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 48 की कुल लम्बाई 1419 किलोमीटर (882 मील) है।
  • स्वर्णिम चतुर्भुज में तीसरे स्थान पर सबसे अधिक लम्बाई दिल्ली मुम्बई के बीच है।
  • मुम्बई तथा चेन्नई को राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (NH 48) से जोड़ा गया है।
  • मुम्बई तथा चेन्नई के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 48 की कुल लम्बाई 1290 किलोमीटर (800 मील) है।
  • स्वर्णिम चतुर्भुज में सबसे कम लम्बाई मुम्बई तथा चेन्नई के बीच है।


उत्तर-दक्षिण गलियारा (North-South Corridor)-

  • उत्तर-दक्षिण गलियारा श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) से कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक विस्तृत है।
  • उत्तर-दक्षिण गलियारे की कुल लम्बाई 3717 किलोमीटर है। अर्थात् श्रीगर से कन्याकुमारी तक उत्तरी दक्षिण गलियारे की कुल लम्बाई 3717 किलोमीटर है।
  • उत्तरी दक्षिण गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH 44) पर स्थित है।
  • उत्तरी दक्षिण गलियारा भारत के कुल 13 राज्यों से गुजरता है। जैसे-
  • 1. जम्मू कश्मीर- 541 किलोमीटर
  • 2. हिमालय प्रदेश- 11.08 किलोमीटर
  • 3. पंजाब- 279.42 किलोमीटर
  • 4. हरियाणा- 257.80 किलोमीटर
  • 5. दिल्ली- 15 किलोमीटर
  • 6. राजस्थान- 28.29 किलोमीटर
  • 7. उत्तर प्रदेश- 209.10 किलोमीटर
  • 8. मध्य प्रदेश- 571.90 किलोमीटर
  • 9. महाराष्ट्र- 268.36 किलोमीटर
  • 10. तेलंगाना- 492.80 किलोमीटर
  • 11. आंध्रप्रदेश- 260.99 किलोमीटर
  • 12. कर्नाटक- 94.67 किलोमीटर
  • 13. तमिलनाडु- 627.18 किलोमीटर
  • उत्तर दक्षिण गलियारे के प्रमुख शहर (Major Cities)-
  • 1. जम्मू कश्मीर- श्रीनगर, अनंतनाग, उधमपुर, जम्मू, सांबा, कठुआ
  • 2. हिमालय प्रदेश
  • 3. पंजाब- पठानकोट, जलंधर, लुधियाना, राजपुरा
  • 4. हरियाणा- फरीदाबाद, पलवल, होडल, अम्बाला, करनाल, पानीपत
  • 5. दिल्ली
  • 6. राजस्थान- धौलपुर
  • 7. उत्तर प्रदेश- मथुरा, आगरा, झांसी, ललितपुर
  • 8. मध्य प्रदेश- मुनैरा, ग्वालियर, सागर, सीवनी
  • 9. महाराष्ट्र- नागपुर
  • 10. तेलंगाना- निर्मल, आदिलाबाद, निजामाबाद, हैदराबाद
  • 11. आंध्रप्रदेश- कुर्नूल, गूटी, अनंतपुर
  • 12. कर्नाटक- बेंगलूरु
  • 13. तमिलनाडु- कृष्णगिरी, सेलम, मदुरई, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी
  • उत्तर-दक्षिण गलियारे में दूरी (किलोमीटर) के अनुसार बड़े से छोटे के क्रम में राज्य-
  • (I) तमिलनाडु > मध्य प्रदेश > जम्मू-कश्मीर > तेलंगाना > पंजाब > महाराष्ट्र > आंध्रप्रदेश > हरियाणा > उत्तर प्रदेश > कर्नाटक > राजस्थान > दिल्ली > हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर-दक्षिण गलियारे में दूरी (किलोमीटर) के अनुसार छोटे से बड़े के क्रम में राज्य-
  • (I) हिमाचल प्रदेश < दिल्ली < राजस्थान < कर्नाटक < उत्तर प्रदेश < हरियाणा < आंध्रप्रदेश < महाराष्ट्र < पंजाब < तेलंगाना < जम्मू-कश्मीर < मध्य प्रदेश < तमिलनाडु


पूर्व-पश्चिम गलियारा (East-West Corridor)-

  • पूर्व पश्चिम गलियारा पोरबंदर (गुजरात) से सिल्चर (असम) तक विस्तृत है।
  • पूर्व पश्चिम गलियारे की कुल लम्बाई 4112 किलोमीटर है।
  • पूर्व पश्चिम गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (NH 27) पर स्थित है।
  • पूर्व पश्चिम गलियारा भारत के कुल 7 राज्यों से गुजरात है। जैसे-
  • 1. गुजरात- 974.62 किलोमीटर
  • 2. राजस्थान- 640.90 किलोमीटर
  • 3. मध्यप्रदेश- 121.90 किलोमीटर
  • 4. उत्तर प्रदेश- 581 किलोमीटर
  • 5. बिहार- 487 किलोमीटर
  • 6. पश्चिम बंगाल- 582.38 किलोमीटर
  • 7. असम- 724.82 किलोमीटर
  • पूर्व पश्चिम गलियारे के प्रमुख शहर (Major Cities)-
  • 1. गुजरात- पोरबंदर, राजकोट, मोरबी, राधनपुर, पालनपुर
  • 2. राजस्थान- उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, सिरोही, भिलवाड़ा
  • 3. मध्यप्रदेश- शिवपुरी, गंज
  • 4. उत्तर प्रदेश- झांसी, कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्या, गोरखपुर
  • 5. बिहार- गोपालगंज, मुजफ्फपुर, दरभंगा, अररिया, पूर्णिया
  • 6. पश्चिम बंगाल- सिलिगुड़ी, जलपाईगुड़ी, सलसाबारी
  • 7. असम- बोंगईगाँव, नलबाड़ी, दिसपुर, नौगाँव, लूमडिंग, हाफलौंग, सिल्चर
  • पूर्व-पश्चिम गलियारे में दूरी (किलोमीटर) के अनुसार बड़े से छोटे के क्रम में राज्य-
  • (I) गुजरात > असम > राजस्थान > पश्चिम बंगाल > उत्तर प्रदेश > बिहार > मध्य प्रदेश
  • पूर्व-पश्चिम गलियारे में दूरी (किलोमीटर) के अनुसार छोटे से बड़े के क्रम में राज्य- 
  • (I) मध्य प्रदेश < बिहार < उत्तर प्रदेश < पश्चिम बंगाल < राजस्थान < असम < गुजरात


झांसी (उत्तर प्रदेश)-

  • उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व पश्चिम गलियारे उत्तर प्रदेश के झांसी में मिलते हैं।


भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग-

  • सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग- NH 27 (2020-21)

  • 2020 तक भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 ही था।


भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग-

  • सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH 327 B है।
  • NH 327 B पश्चिम बंगाल में पानीटंकी से नेपाल के काकरभित्ता के ओर है।
  • NH 327 B की कुल लम्बाई 1.2 किलोमीटर है।
  • सबसे दूसरा सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH 548  है।
  • NH 548 की कुल लम्बाई 5 किलोमीटर है।
  • NH 548 महाराष्ट्र में कालम्बोलि से NH 348 तक है।


स्वर्णिम चतुर्भुज, उत्तर दक्षिण तथा पूर्व पश्चिम गलियारे में संयुक्त भाग (Common)-

  • दिल्ली-आगरा = स्वर्णिम चतुर्भुज तथा उत्तर दक्षिण गलियारा
  • बेगलुरु-कृष्णगिरी = स्वर्णिम चतुर्भुज तथा उत्तर दक्षिण गलियारा
  • अकबरपुर-कानपुर = स्वर्णिम चतुर्भुज तथा पूर्व पश्चिम गलियारा
  • उदयपुर-चित्तौड़गढ़ = स्वर्णिम चतुर्भुज तथा पूर्व पश्चिम गलियारा

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad