Ads Area

अफ्रीका की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of Africa)

अफ्रीका की प्रमुख नदियाँ (Major Rivers of Africa)-

  • 1. वोल्टा नदी (Volta River)
  • 2. नाइजर नदी (Niger River) या जोलिबा नदी (Joliba River)
  • 3. कांगो नदी (Congo River) या जायरे नदी (Zaire River)
  • 4. जाम्बेजी नदी (Zambezi River)
  • 5. ऑरेंज नदी (Orange River)
  • 6. लिम्पोपो नदी (Limpopo River)
  • 7. नील नदी (Nile River)


1. वोल्टा नदी (Volta River)-

  • उद्गम (Origin)- वोल्टा नदी का उद्गम बुर्किना फासो के पठारी क्षेत्र (Burkina Faso Plateau Region) से होता है।
  • संगम (Falls in)- वोल्टा नदी का संगम 'गिनी की खाड़ी' (Gulf of Guinea) में होता है। अर्थात् वोल्टा नदी गिनी की खाड़ी में जोकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • वोल्टा नदी घाना (Ghana) की प्रमुख नदी है।
  • वोल्टा नदी पर 'अकोसॉम्बो बाँध' (Akosombo Dam) स्थित है।
  • अकोसॉम्बो बाँध से 'वोल्टा झील' (Volta Lake) का निर्माण होता है।
  • वोल्टा झील क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। (Volta is the World's largest man made lake in terms of area)


2. नाइजर नदी (Niger River) या जोलिबा नदी (Joliba River)-

  • उद्गम (Origin)- नाइजर नदी का उद्गम 'लोमा पर्वत' (Loma Mountains) से हुआ है।
  • संगम (Falls in)- नाइजर नदी का संगम 'गिनी की खाड़ी' (Gulf of Guinea) में होता है। अर्थात् नाइजर नदी गिनी की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • नाइजर नदी को 'जोलिबा नदी' (Joliba River) के नाम से भी जाना जाता है।
  • नाइजीरिया (Nigeria) में नाइजर नदी के डेल्टा क्षेत्र (Delta Region) में तेल के भंडार (Oil Reserves) पाए जाते हैं इसीलिए नाइजर नदी को तेल नदी (Oil River) भी कहा जाता है।
  • नाइजर नदी के किनारे माली (Mali) का प्रमुख शहर 'टिम्बक्टू' (Timbuktu) स्थित है।
  • नाइजर नदी को घुमाव वाली नदी (River of Bend) या मोड़ वाली नदी (River of Return) भी कहते हैं।


3. कांगो नदी (Congo River) या जायरे नदी (Zaire River)-

  • कांगो नदी को जायरे नदी (Zaire River) के नाम से भी जाना जाता है।
  • उद्गम (Origin)- कांगो नदी का उद्गम 'कतांगा पठार' (Katanga Plateau) से होता है।
  • संगम (Falls in)- कांगो नदी का संगम 'अटलांटिक महासागर' (Atlantic Ocean) में होता है। अर्थात् कांगो नदी अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • कांगो नदी विषुवत रेखा (Equator) को दो बार काटती है।
  • कांगो नदी विश्व की सबसे गहरी नदी है। (Deepest river in the World)
  • कांगो नदी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। (Second largest river in World)
  • कांगो नदी अफ्रीका की दूसरी सबसे लम्बी नदी है। (Second longest river in Africa)
  • कांगो नदी के बेसिन क्षेत्र (Basin Area) में पिग्मी जनजाति (Pygmy Tribe) निवास करती है।
  • कांगो नदी पर विश्व की सर्वाधिक जल विद्युत उत्पादन क्षमता उपस्थित है। (World's highest hydropower generation capacity)
  • कांगो नदी पर 'ग्रेट इंगा परियोजना' (Great Inga Project) के तहत एक बाँध (Dam) का निर्माण किया जा रहा है।
  • कांगो नदी पर 'स्टेन्ली जलप्रपात' (Stanley Waterfall) एवं 'लिविंगस्टोन जलप्रपात' (Livingstone Waterfall) स्थित है।


4. जाम्बेजी नदी (Zambezi River)-

  • उद्गम (Origin)- जाम्बेजी नदी का उद्गम 'बी के पठार' (Bie Plateau) से होता है।
  • संगम (Falls in)- जाम्बेजी नदी का संगम 'मोजांबिक चैनल' (Mozambique Channel) में होता है। अर्थात् जाम्बेजी नदी मोजांबिक चैनल में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • जाम्बेजी नदी पर 'करीबा बाँध' (Kariba Dam) स्थित है।
  • करीबा बाँध के लिए जाम्बेजी नदी पर 'करीबा झील' (Kariba Lake) का निर्माण किया गया है।
  • करीबा झील आयतन की दृष्टि के विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। (Kariba is the largest man made lake in the world in terms of volume)
  • जाम्बेजी नदी पर 'विक्टोरिया जलप्रपात' (Victoria Waterfall) स्थित है।
  • विक्टोरिया जलप्रपात विश्व के सबसे चौड़े जलप्रपातों में से एक है। (One of the widest waterfalls in the world)


5. ऑरेंज नदी (Orange River)-

  • उद्गम (Origin)- ऑरेंज नदी का उद्गम 'ड्रेकेंसबर्ग पर्वत' (Drakensberg Mountains) से होता है।
  • संगम (Falls in)- ऑरेंज नदी का संगम 'अटलांटिक महासागर' (Atlantic Ocean) में होता है। अर्थात् ऑरेंज नदी अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है।
  • सहायक नदी (Major Tributary)- ऑरेंज नदी की सहायक नदी 'वॉल नदी' (Vaal River) है।


6. लिम्पोपो नदी (Limpopo River)-

  • उद्गम (Origin)- लिम्पोपो नदी का उद्गम दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्वी उच्च प्रदेश (Eastern Highland) से होता है।
  • संगम (Falls in)- लिम्पोपो नदी का संगम 'डेलागोवा की खाड़ी' (Delagoa Bay) में होता है। अर्थात् लिम्पोपो नदी डेलागोवा की खाड़ी, हिन्द महासागर (Indian Ocean) में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • लिम्पोपो नदी 'मकर रेखा' (Tropic of Capricorn) को दो बार काटती है।


7. नील नदी (Nile River)-

  • उद्गम (Origin)- नील नदी का उद्गम सुडान (Sudan) की राजधानी खार्तूम (Khartom) में श्वेत नील नदी (White Nile River) तथा ब्लू नील नदियों (Blue Nile River) के मिलने से होता है।
  • संगम (Falls in)- नील नदी का संगम 'भूमध्य सागर' (Mediterranean Sea) में होता है। अर्थात् नील नदी भूमध्य सागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • नील नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है। (Longest river in the world)
  • नील नदी मिस्र के लिए उपहार (Gift of Egypt) है।
  • शहर (City)- नील नदी के किनारे काहिर (Cairo), अलेक्जेंड्रिया (Alexandria) या सिकंदरिया, एल गीजा (El Giza) आदि शहर स्थित है।
  • बाँध (Dam)- नील नदी पर मिस्र (Egypt) में 'अस्वान बाँध' (Aswan Dam) स्थित है।
  • नील नदी के बेसिन क्षेत्र में चावल एवं कपास की खेती की जाती है।
  • मिस्र के किसान (Egyptians farmers) को 'फेल्लाह' (Fellahs) कहा जाता है।
  • मिस्र में सूती वस्त्र उद्योग का केंद्र काहिरा (Cairo) और सिकंदरिया (Alexandria) है।
  • ब्लू नील नदी (Blue Nile River) पर इथोपिया (Ethopia) में ग्रैंड इथोपियन रेनेसान प्रोजेक्ट के तहत ग्रैंड इथोपियन रेनेसान बाँध (Grand Ethiopian Renaissance Dam) का निर्माण किया जा रहा है।
  • ग्रैंड इथोपियन रेनेसान बाँध के निर्माण का विरोध सूडान (Sudan) तथा मिस्र (Egypt) के द्वारा किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad