यूरोप की प्रमुख नदियां (Major Rivers of Europe)-
- 1. राइन नदी (Rhine River)
- 2. डेन्यूब नदी (Danube River)
- 3. पो नदी (Po River)
- 4. वोल्गा नदी (Volga River)
- 5. यूराल नदी (Ural River)
- 6. टेगस नदी (Tagus River)
- 7. एब्रो नदी (Ebro River)
- 8. लोआर नदी (Loir River)
- 9. सीन नदी (Seine River)
- 10. रोन नदी (Rhone River)
- 11. टिबेर नदी (Tiber River)
- 12. एल्ब नदी (Elbe River)
- 13. स्प्री नदी (Spree River)
- 14. विस्तुला नदी (Vistula River)
- 15. टेम्स नदी (Thames River)
- 16. नीस्तर नदी (Nister River)
- 17. नीपर नदी या डनीपर नदी (Dnieper River)
- 18. डोनेटस नदी (Donets River)
- 19. डॉन नदी (Don River)
1. राइन नदी (Rhine River)-
- उद्गम (Origin)- राइन नदी का उद्गम आल्पस पर्वत (Alps Mountain) से होता है।
- संगम (Falls in)- राइन नदी नीदरलैंड (Netherlands) में रॉटरडम (Rotterdam) के पास डेल्टा बनाते हुए उत्तरी सागर में संगम होता है। अर्थात् राइन नदी उत्तरी सागर (North Sea) में जाकर गिरती है।
- रॉटरडम बंदरगाह एक व्यस्ततम बंदरगाह (Busiest Port) है।
- विशेषताएं-
- राइन नदी फ्रांस (France) तथा जर्मनी (Germany) के सीमा क्षेत्र पर वॉसजीस (Vosges Mountain) तथा ब्लैक फॉरेस्ट पर्वतों (Black Forest Mountain) के बीच भ्रंश घाटी (Rift Valley) में बहती है।
- राइन नदी भ्रंश घाटी में बहने वाली विश्व की सबसे लम्बी नदी है। (World's longest river flowing through the rift valley)
- प्रमुख सहायक नदी (Major Tributary)- राइन नदी की प्रमुख सहायक नदी रूर नदी (Ruhr River) है।
- रूर नदी के बेसिन में कोयले के भंडार पाये जाते (Coal deposits in basin) हैं।
- राइन नदी को नहर (Canal) द्वारा रोन (Rhone) से जोड़ा गया है।
- राइन नदी को काली नदी या कोयला नदी (Coal River) के नाम से भी जाना जाता है।
2. डेन्यूब नदी (Danube River)-
- उद्गम (Origin)- डेन्यूब नदी का उद्गम ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत (Black Forest Mountain) से होता है।
- संगम (Falls in)- डेन्यूब नदी का संगम काला सागर (Black Sea) में होता है। अर्थात् डेन्यूब नदी काला सागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- डेन्यूब नदी यूरोप की दूसरी सबसे लम्बी नदी है। (Second longest river in Europe)
- डेन्यूब नदी नहर के द्वारा राइन नदी-रोन नदी तंत्र से जुड़ी हुई है। (Linked to Rhine-Rhone River System through a canal)
- डेन्यूब नदी दस देशों से गुजरती है। अर्थात् डेन्यूब नदी को दस देशों से गुजरने वाली नदी कहा जाता है। (Passes through 10 countries in the world)
- राजधानियाँ (Capitals)- डेन्यूब नदी के किनारे निम्नलिखत 4 देशों की राजधानियाँ स्थित है।
- (I) वियना (Vienna)- ऑस्ट्रिया (Austria)
- (II) ब्रातिस्लावा (Bratislava)- स्लोवाकिया (Slovakia)
- (III) बुडापेस्ट (Budapest)- हंगरी (Hungary)
- (IV) बेलग्रेड (Belgrade)- सर्बिया (Serbia)
3. पो नदी (Po River)-
- उद्गम (Origin)- पो नदी का उद्गम आल्पस पर्वत (Alps Mountain) से होता है।
- संगम (Falls in)- पो नदी का संगम एड्रियाटिक सागर (Adriatic Sea) है। अर्थात् पो नदी एड्रियाटिक सागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- पो नदी को इटली की गंगा भी कहा जाता है।
- पो नदी के बेसिन में लॉम्बार्डी मैदान स्थित है।
- शहर (City)- पो नदी के किनारे निम्नलिखित शहर स्थित है।
- (I) टयूरिन (Turin)- ऑटोमोबाइल-इटली का डेट्रॉइट (Automobile- Detroit of Italy)
- (II) मिलान (Milan)- फैशन (Fashion)
4. वोल्गा नदी (Volga River)-
- उद्गम (Origin)- वोल्गा नदी का उद्गम वलदाई पहाड़ियों (Valdai Hills) से होता है।
- संगम (Falls in)- वोल्गा नदी का संगम कैस्पियन सागर (Caspian Sea) में होता है। अर्थात् वोल्गा नदी कैस्पियन सागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- वोल्गा नदी यूरोप की सबसे लम्बी नदी है। (Longest river in Europe)
- वोल्गा नदी का अपवाह क्षेत्र (Drainage Area) रूस (Russia) में है।
- वोल्गा नदी के बेसिन में प्राकृतिक गैस (Natural Gas) तथा पेट्रोलियम के भंडार (Petroleum Reserves) पाये जाते हैं।
- वोल्गा नदी के बेसिन में स्टेप्पी घास के मैदान (Steppe Grasslands) पाये जाते हैं।
5. यूराल नदी (Ural River)-
- उद्गम (Origin)- यूराल नदी का उद्गम यूराव पर्वत (Ural Mountain) से होता है।
- संगम (Falls in)- यूराल नदी का संगम कैस्पियन सागर (Caspian Sea) में होता है। अर्थात् यूराल नदी कैस्पियन सागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- अपवाह क्षेत्र (Drainage Area)- यूराल नदी का अपवाह क्षेत्र रूस (Russia) तथा कजाकिस्तान (Kazakhstan) में है।
- यूराल नदी यूरोप तथा एशिया के बीच सीमा का निर्माण करती है। (Forms the boundary between Europe and Asia)
- यूराल नदी कजाकिस्तान में पक्षी के पंजे के आकार का डेल्टा बनाती है। (Forms a Bird's foot Delta in Kazakhstan)
- यूराल नदी के बेसिन में पेट्रोलिमय के भण्डार (Petroleum Reserves) पाये जाते हैं।
- यूराल नदी के बेसिन में स्टेप्पी घास के मैदान (Steppe Grassland) पाये जाते हैं।
6. टेगस नदी (Tagus River)-
- उद्गम (Origin)- टेगस नदी का उद्गम केंद्रीय कार्डीलेरा (Central Cordillera) से होता है।
- संगम (Falls in)- टेगस नदी का संगम अटलांटिक महासागर (Atlantic) में होता है। अर्थात् टेगस नदी अटलांटिक महासागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- टेगस नदी के किनारे लिस्बन (पुर्तगाल) (Lisbon, Portugal) स्थित है।
7. एब्रो नदी (Ebro River)-
- उद्गम (Origin)- एब्रो नदी का उद्गम कैंटेब्रियन पर्वत (Cantabrian Mountains) से होता है।
- संगम (Falls in)- एब्रो नदी का संगम भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) में होता है। अर्थात् एब्रो नदी भूमध्य सागर में होता है।
- विशेषताएं-
- एब्रो नदी के किनारे जारागोजा (स्पेन) (Zaragoza, Spain) स्थित है।
- एब्रो नदी स्पेन की सबसे लम्बी और सबसे बड़ी नदी है।
8. लोआर नदी (Loir River)-
- उद्गम (Origin)- लोआर नदी का उद्गम मैसिफ (Massif) से होता है।
- संगम (Falls in)- लोआर नदी का संगम बिस्के की खाड़ी (Bay of Biscay) में होता है। अर्थात् लोआर नदी बिस्के की खाड़ी में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- लोआर नदी फ्रांस की सबसे लम्बी नदी है। (Longest River in France)
9. सीन नदी (Seine River)-
- उद्गम (Origin)- सीन नदी का उद्गम मैसिफ (Massif) से होता है।
- संगम (Falls in)- सीन नदी का संगम इंग्लिश चैनल (English Channel) में होता है। अर्थात् सीन नदी इंग्लिश चैनल में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- सीन नदी के किनारे पेरिस (Paris) स्थित है।
10. रोन नदी (Rhone River)-
- उद्गम (Origin)- रोन नदी का उद्गम आल्पस पर्वत (Alps Mountain) से होता है।
- संगम (Falls in)- रोन नदी का संगम लायंस की खाड़ी (Gulf of Lion) में होता है। अर्थात् रोन नदी लायंस की खाड़ी में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- ल्योंस (फ्रांस) रोन नदी के किनारे स्थित है।
- ल्योंस (फ्रांस) Lyon- रेशन के लिए विख्यात (Famous for Silk)
11. टिबेर नदी (Tiber River)-
- उद्गम (Origin)- टिबेर नदी का उद्गम माउंट फुमैओलो से होता है।
- संगम (Falls in)- टिबेर नदी का संगम भूमध्य सागर में होता है। अर्थात् टिबेर नदी भूमध्य सागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- टिबेर नदी के किनारे इटली (Italy) की राजधानी रोम (Rome) तथा वेटिकन सिटी (Vatican City) स्थित है।
- टिबेर नदी को टाइबर नदी भी कहा जाता है।
- वेटिकन सिटी विश्व का सबसे छोटा देश है।
12. एल्ब नदी (Elbe River)-
- एल्ब नदी के किनारे प्राग, चेक गणराज्य (Prague, Czech Republic) स्थित है।
13. स्प्री नदी (Spree River)-
- स्प्री नदी के किनारे जर्मनी (Germany) की राजधानी बर्लिन (Berlin) स्थित है।
- स्प्री नदी का प्रवाह जर्मनी में है।
14. विस्तुला नदी (Vistula River)-
- संगम (Falls in)- विस्तुला नदी का संगम बाल्टिक सागर में होता है। अर्थात् विस्तुला नदी बाल्टिक सागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- विस्तुला नदी पोलैंड की सबसे बड़ी व सबसे लम्बी नदी है।
- विस्तुला नदी के किनारे पोलैंड (Poland) की राजधानी वॉरसा (Warsaw) स्थित है।
- विस्तुला नदी के किनारे क्रकाउ शहर स्थित है।
- लॉड्ज को पोलैंड का मैनचेस्टर कहा जाता है।
15. टेम्स नदी (Thames River)-
- संगम (Falls in)- टेम्स नदी का संगम उत्तरी सागर में होता है। अर्थात् टेम्स नदी उत्तरी सागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- टेम्स नदी के किनारे इंग्लैंड की राजधानी लंदन (London) और ऑक्सफोर्ड (Oxford) एवं रीडिंग (Reading) शहर स्थित है।
- टेम्स नदी मुख्यतः इंग्लैंड की नदी है।
16. नीस्तर नदी (Nister River)-
- उद्गम (Origin)- नीस्तर नदी का उद्गम कार्पेथियन पर्वत श्रेणी से होता है।
- संगम (Falls in)- नीस्तर नदी का संगम काला सागर (Black Sea) में होता है। अर्थात् नीस्टर नदी काला सागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- नीस्तर नदी माल्डोवा और यूक्रेन के बीच सीमा बनाती है।
- नीस्तर नदी को नीस्टर नदी (Nestor River) भी कहा जाता है।
17. नीपर नदी या डनीपर नदी (Dnieper River)-
- उद्गम (Origin)- नीपर नदी का उद्गम रूस की वल्दाई हिल्स से होता है।
- संगम (Falls in)- नीपर नदी का संगम काला सागर (Black Sea) में होता है। अर्थात् नीपर नदी काला सागर में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- नीपर नदी यूक्रेन की सबसे लम्बी नदी है।
- नीपर नदी के किनारे यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kyiv) स्थित है।
18. डोनेटस नदी (Donets River)-
- डोनेटस नदी डॉन नदी से जाकर मिल (Meets don River) जाती है।
- डोनेटस नदी के बेसिन में कोयला (Coal Deposits in Basin) पाया जाता है।
19. डॉन नदी (Don River)-
- उद्गम (Origin)- डॉन नदी का उद्गम तुला ओब्लास्ट से होता है।
- संगम (Falls in)- डॉन नदी का संगम अजोव सागर (Azov Sea) में होता है।
- विशेषताएं-
- डॉन नदी मुख्यतः रूस की नदी है।
- डॉन नदी के किनारे रूस का रोस्टोव शहर स्थित है।
- डॉन नदी वोल्गा नदी से नहर के द्वारा जुड़ी हुई है। (Connected by canal to volga)