Ads Area

जैविक खेती (Organic Farming)

जैविक खेती (Organic Farming)-

  • जैविक खेती (Organic Farming) को जीरो बजट खेती (Zero Budgeting Farming) भी कहा जाता है।
  • जैविक कृषि से अभिप्राय कृषि की ऐसी प्रणाली से है जिसमें रासायनिक खादों एवं कीटनाशक दवाओं का प्रयोग नहीं किया जाता है। बल्कि रासायनिक खादों एवं कीटनाशक दवाओं के स्थान पर जैविक खाद व प्राकृतिक कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है।
  • प्रमुख जैविक उर्वरकों में गोबर की खाद (Cow Dung), केंचुए की खाद (Earthworm Manure), हरी खाद (Green Manure) तथा जैविक खाद (Organic Manure) का प्रयोग किया जाता है।
  • वस्तुतः जैविक उर्वरक लाभकारी जीवाणुओं के वो उत्पाद हैं जो मिट्टी एवं हवा से मुख्य पोषक तत्व नाइट्रोजन (Nitrogen) व फास्फोरस (Phosphorus) को अशोषित करके पौधों को उपलब्ध कराते हैं।


जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु योजनाएं (Schemes To Promote Organic Farming)-

  • 1. परंपरागत कृषि विकास योजना (Paramparagat Krishi Vikas Yojana- PKVY)


1. परंपरागत कृषि विकास योजना (Paramparagat Krishi Vikas Yojana- PKVY)-

  • PKVY Full Form = Paramparagat Krishi Vikas Yojana
  • PKVY का पूरा नाम = परंपरागत कृषि विकास योजना
  • किसानों को जैविक खेती हेतु प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार के द्वारा दिसंबर 2015 में परंपरागत कृषि विकास योजना की शुरुआत की थी।
  • परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत 50 या 50 से अधिक किसानों को संगठित कर 50 एकड़ भूमि का एक कलस्टर बनाकर जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत प्रति एकड़ प्रति किसान को 50 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad