Ads Area

पीएम गति शक्ति योजना (PMGSY)

प्रधानमंत्री गति शक्ति परियोजना (PM Gati Shakti Project- PMGSP)-

  • PMGSP Full Form = Prime Minister Gati Shakti Project
  • PMGSP का पूरा नाम = प्रधानमंत्री गति शक्ति परियोजना
  • पीएम गति शक्ति योजना को नेशनल मास्टर प्लान फॉर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी (National Master Plan for Multi Modal Connectivity) भी कहते हैं।
  • भारत के बजट 2022-23 में पीएम गति शक्ति परियोजना (PMGSP) की घोषण की गई है।
  • पीएम गति शक्ति परियोजना 107 लाख करोड़ रुपये की है जिसकी मदद से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नया रूप दिया जाएगा।
  • पीएम गति शक्ति परियोजना के तहत 22 मंत्रालयों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ा गया है। जिसका नाम PM गति शक्ति पोर्टल रखा गया है।
  • इन सभी 22 मंत्रालयों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर बड़ी परियोजनाओं के लिए समन्वय स्थापित होगा।
  • सभी विभागों का एक ही पोर्टल पर आने से उन्हें दूसरे विभागों की परियोजनाओं के बारे में पता चलेगा।
  • पीएम गति शक्ति परियोजना के तहत 25000 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्गों का कार्य पूरा किया जाएगा।
  • पीएम गति शक्ति परियोजना के अंतर्गत अगले तीन सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें (Vande Bharat Train) बनाई जाएंगी।
  •  पीएम गति शक्ति परियोजना के तहत 100 पीएम गति शक्ति कॉर्गो टर्मिनल को तैयार किया जाएगा।
  • पीएम गति शक्ति परियोजना में राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम "पर्वतमाला" (Parvatmala) के तहत 60 किलोमीटर की लम्बाई के लिए 8 रोपवे परियोजनाएं शुरु की जाएंगी।
  • पीएम गति शक्ति परियोजना में राष्ट्रीय मास्टर प्लान बनाया गया है।


पीएम गति शक्ति योजना का उद्देश्य (Objective of PM Gati Shakti Yojana/PMGSY)- 

  • पीएम गति शक्ति परियोजना (PMGSP) का उद्देश्य पीएम गति शक्ति परियोजना की मदद से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के विकास को बढ़ावा देना है।

  • पीएम गति शक्ति परियोजना का मुख्य उद्देश्य सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में समन्वय स्थापित करके आधारभूत ढांचे की परियोजनाओं को समय पर पूरा करना है।

  • PMGSY Full Form = Prime Minister Gati Shakti Yojana
  • PMGSY का पूरा नाम = प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना


    पीएम गति शक्ति योजना के इंजन (Engines of PM Gati Shakti Yojana/PMGSY)-

    • पीएम गति शक्ति परियोजना के सात मुख्य इंजन है। जैसे-
    • (I) सड़क (Road)
    • (II) रेलवे (Railway)
    • (III) एयरपोर्ट (Airport)
    • (IV) पोर्ट (Port)
    • (V) जलमार्ग (Waterway)
    • (VI) सार्वजनिक परिवहन (Public Transport)

    • (VII) लॉजिस्टिक अवसंरचना (Logistics Infrastructure)

      Post a Comment

      0 Comments

      Top Post Ad

      Below Post Ad