Ads Area

परमाणु (Atom)

परमाणु (Atom)-

  • परिभाषा (Definition)- पदार्थ का वह सुक्ष्मतम कण जिसका स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता है लेकिन रासायनिक अभिक्रियाओं में भाग लेता है उसे परमाणु कहते हैं।
  • परमाणु के मध्य भाग में छोटा (Small), सघन (Dense) नाभिक होता है।
  • परमाणु के नाभिक में मुख्यतः प्रोटोन (Proton) व न्यूट्रॉन (Neutron) उपस्थित होते हैं तथा बाहरी भाग में इलेक्ट्रॉन (Electron) होते हैं।
  • परमाणु में उपस्थित नाभिक (Nucleus) की त्रिज्या R = 10^-15 m Fermi या 1 Fermi होती है।


प्रोटोन (Proton- P)-

  • खोजकर्ता (Inventor)- प्रोटोन की खोज गोल्डस्टीन (Goldstein) व रदरफोर्ड (Rutherford) ने की थी।
  • आवेश (Charge)- प्रोटोन का आवेश 1.67 × 10^-19 कूलाम होता है।
  • द्रव्यमान (Mass)- प्रोटोन का द्रव्यमान = 1.67 × 10^-27 Kg
  • प्रोटोन, परमाणु के नाभिक में उपस्थित धनआवेशित कण है जिसका द्रव्यमान हाइट्रोजन के परमाणु के द्रव्यमान के बराबर होता है।
  • हाइड्रोजन (H2) के परमाणु का द्रव्यमान = 1.67 × 10^-27 Kg


न्यूट्रॉन (Neutron- n)-

  • खोजकर्ता (Inventor)- न्यूट्रॉन की खोज 'जेम्स चैडविक' (James Chadwick) ने की थी।
  • आवेश (Charge)- न्यूट्रॉन पर आवेश शून्य होता है।
  • द्रव्यमान (Mass)- न्यूट्रॉन का द्रव्यमान = 1.67 × 10^-27 Kg होता है।


इलेक्ट्रॉन (Electron- e)-

  • परमाणु के नाभिक के बाहर उपस्थित ऋणावेशित कण इलेक्ट्रॉन कहलाते हैं।
  • खोजकर्ता (Inventor)- इलेक्ट्रॉन की खोज जे.जे. थॉमसन (J.J. Thomson) ने की थी।
  • आवेश (Charge)- इलेक्ट्रॉन पर आवेश -1.67 × 10^-19 कूलाम
  • द्रव्यमान (Mass)- इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान = 9.1 × 10^-31 Kg होता है।


परमाणु क्रमांक (Atomic Number)-

  • किसी भी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटोनों की संख्या परमाणु क्रमांक कहलाती है।
  • परमाणु क्रमांक को 'Z' से प्रदर्शित किया जाता है।
  • Z = P


द्रव्यमान संख्या (Mass Number)-

  • किसी भी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटोन तथा न्यूट्रॉन की संख्याओं का योग द्रव्यमान संख्या कहलाती है।
  • द्रव्यमान संख्या को 'A' से प्रदर्शित किया जाता है।
  • A = P+n

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad