भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India/ SEBI)-
- SEBI Full Form = Securities and Exchange Board of India
- SEBI का पूरा नाम = भारतीय प्रतभूति और विनिमय बोर्ड
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) भारत में पूंजी बाजार (Capital Market) के नियामक के रूप में काम करती है।
- प्रारम्भ में सेबी एक कार्यकारी संस्था थी। अर्थात् स्थापना के समय सेबी एक कार्यकारी संस्था थी।
- 12 अप्रैल 1992 को सेबी अधिनियम, 1992 (SEBI Act, 1992) पारित करके भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) को वैधानिक दर्जा (Statutory Status) प्रदान किया गया था।
- वर्तमान में सेबी एक वैधानिक निकाय (Statutory Body) है।
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की स्थापना सन् 1988 में हुई थी।
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का मुख्यालय मुम्बई में स्थित है।
- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की वर्तमान अध्यक्ष सुश्री माधबी पुरी बुच (Ms. Madhabi Puri Buch) है।
- सुश्री माधबी पुरी बुच (Ms. Madhabi Puri Buch) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की पहली महिला अध्यक्ष भी है।
सेबी के कार्य (Function of SEBI)-
- भारतीय प्रतिभूति औऱ विनिमय बोर्ड (SEBI) पूंजी बाजार या वित्त बाजार की एक नियामक संस्था (Regulatory Body) है।
- शेयर बाजार में कार्य करने वाली सभी संस्थाओं का पंजीकरण भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) के द्वारा किया जाता है। जैसे-
- (I) स्टॉक एक्सचेंड (Stock Exchange)
- (II) दलाल (Broker)
- (III) डिपॉझिटरी संस्था (Depository Institution)
- (IV) म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)
- (V) क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (Credit Rating Agency)
- भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) का कार्य भारत में पूंजी बाजार को विकसित करना है।
- भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) का कार्य छोटे निवेशकों के हितो की रक्षा करना है।
- भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) का कार्य इनसाइडर ट्रेडिंग (Insider trading) को रोकना है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-