Ads Area

भारत के वायसराय (Viceroys of India)

भारत के वायसराय (Viceroys of India)-

  • 1858 ई. के भारत परिषद अधिनियम (Council of India Act, 1858) के अनुसार भारत के गवर्नर जनरल को भारत का वायसराय भी बना दिया गया।

  • लॉर्ड कैनिंग (Lord Canning) भारत का प्रथम वायसराय था।


भारत के वायसराय का क्रम (Order of Viceroys of India)-

  • 1. लॉर्ड कैनिंग (Lord Canning)- 1856-62 ई.
  • 2. लॉर्ड एल्गिन प्रथम (Lord Elgin-I)- 1862-1863 ई.
  • 3. जॉन लॉरेन्स (John Lawrence)- 1863-1869 ई.
  • 4. लॉर्ड मेयो (Lord Mayo)- 1869-1872 ई.
  • 5. लॉर्ड नॉर्थब्रुक (Lord Northbrook)- 1872-1876 ई.
  • 6. लॉर्ड लिटन (Lord Lytton)- 1876-1880 ई.
  • 7. लॉर्ड रिपन (Lord Ripon)- 1880-1884 ई.
  • 8. लॉर्ड डफरिन (Lord Dufferin)- 1884-1888 ई.
  • 9. लॉर्ड लेंसडाउन (Lord Lansdowne)- 1888-1894 ई.
  • 10. लॉर्ड एल्गिन द्वितीय (Lord Elgin-II)- 1894-1899 ई.
  • 11. लॉर्ड कर्जन (Lord Curzon)- 1899-1905 ई.
  • 12. लॉर्ड मिंटो द्वितीय (Lord Minto-II)
  • 13. लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय (Lord Hardinge- II)
  • 14. लॉर्ड चेम्सफोर्ड (Lord Chelmsford)
  • 15. लॉर्ड रीडिंग (Lord Reading)
  • 16. लॉर्ड इरविन (Lord Irwin)
  • 17. लॉर्ड विलिगंटन (Lord Willington)
  • 18. लॉर्ड लिनलिथगो (Lord Linlithgow)
  • 19. लॉर्ड वेवेल (Lord Wavell)
  • 20. लॉर्ड माउंटबेटन (Lord Mountbatten)
  • 21. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी या सी राजगोपालाचारी (Chakravarti Rajagopalachari)


1. लॉर्ड कैनिंग (Lord Canning)-

  • शासन काल (Time Period)- 1856-62 ई.
  • 1856 ई. में धारा 15 के तहत विधवा पुनर्विवाह अधिनियम (Widow Remarriage Act, 1856) पारित हुआ।
  • ईश्वर चन्द्र विद्यासागर के प्रयासों से विधवा पुनर्विवाह कानून बनाया गया था।
  • कानून के तहत भारत में प्रथम विधवा पुनर्विवाह भी 1856 ई. में हुआ था।
  • 1857 ई. की क्रांति के समय लॉर्ड कैनिंग भारत का गवर्नर जनरल था।
  • 1857 ई. में लंदन विश्वविद्यालय की तर्ज पर भारत में कलकत्ता, बॉम्बे व मद्रास में विश्वविद्यालय स्थापित किए गये।
  • 1861 ई. में इंडियन हाईकोर्ट एक्ट (Indian High Court Act, 1861) पारित हुआ तथा कालांतर में बॉम्बे व मद्रास में हाईकोर्ट की स्थापना की गई थी।
  • C.P.C, Cr. P.C, I.P.C को अलग किया गया।
  • CPC Full Form = Civil Procedure Code
  • CPC का पूरा नाम = सिविल प्रक्रिया संहिता
  • CrPC Full Form = Criminal Procedure Code
  • CrPC का पूरा नाम = अपराध प्रक्रिया संहिता
  • IPC Full Form = Indian Penal Code
  • IPC का पूरा नाम = भारतीय दण्ड संहिता
  • 1860 ई. में जेम्स विल्सन के नेतृत्व में आर्थिक सुधार किये।
  • 1860 ई. में भारत में पहली बार बजट पेश किया गया था।
  • 1860 ई. में भारत में पहली बार आयकर लगाया गया था।
  • 500 रुपये से अधिक आय पर 1% कर लगाया जाता था।


2. लॉर्ड एल्गिन प्रथम (Lord Elgin-I)-

  • शासन काल (Time Period)- 1862-1863 ई.
  • लॉर्ड एल्गिन प्रथम ने वहाबी आंदोलन (Wahabi Movement) का दमन किया था।
  • 1863 ई. में धर्मशाला, हिमालच प्रदेश में लॉर्ड एल्गिन प्रथम की मृत्यु हो गई थी।


3. जॉन लॉरेन्स (John Lawrence)-

  • शासन काल (Time Period)- 1863-1869 ई.
  • केम्पबेल (Campbell) की अध्यक्षता में अकाल आयोग (Famine Commission) बनाया गया था।
  • 1865 ई. में भारत से ब्रिटेन के बीच समुद्री टेलीग्राम (Maritime Telegram) या तार सेवा शुरू की गई थी।
  • जॉन लॉरेन्स ने अफगानिस्ता के प्रति "कुशल अकर्मण्यता" (Masterly Inactive) की नीति अपनाई।
  • कुशल अकर्मण्यता शब्द का प्रयोग J.W.S. वाईली (J.W.S Wiley) ने किया था।


4. लॉर्ड मेयो (Lord Mayo)-

  • शासन काल (Time Period)- 1869-1872 ई.
  • 1872 ई. में लॉर्ड मेयो के द्वारा भारत में प्रायोगिक जनगणना (Experimental Census) करवाई गई थी।
  • लॉर्ड मेयो ने वित्तीय विकेन्द्रीकरण (Financial Decentralization) की शुरुआत की थी।
  • सेलुलर जेल, अंडमान (Cellular Jail) का निरीक्षण करते समय शेर खान अफरीदी (अफगान) ने लॉर्ड मेयो की हत्या कर दी थी।
  • 1872 ई. में भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Indian Evidence Act, 1872) पारित हुआ।
  • लॉर्ड मेयो ने भारतीय जेलों में सुधार किये थे।


5. लॉर्ड नॉर्थब्रुक (Lord Northbrook)-

  • शासन काल (Time Period)- 1872-1876 ई.
  • लॉर्ड नॉर्थब्रुक ने लॉर्ड मेयो की याद में अजमेर में 1875 ई. में मेयो कॉलेज (Mayo College) की स्थापना की थी।
  • लॉर्ड नॉर्थब्रुक ने कूका आंदोलन (Kuka Movement) का दमन किया था।


6. लॉर्ड लिटन (Lord Lytton)-

  • शासन काल (Time Period)- 1876-1880 ई.
  • लॉर्ड लिटन ने "ओवेन मेरेडिथ" (Oven Meredith) के नाम से साहित्य लिखता था।
  • 1876 ई. में शाही उपाधि अधिनियम (Royal Titles Act, 1876) पारित हुआ।
  • 1877 ई. में दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया तथा महारानी विक्टोरिया को "केसर-ए-हिन्द" (Kesar-e-Hind) की उपाधि दी गई थी।
  • दिल्ली दरबार के खर्च के कारण भारतीय समाचार पत्रों ने लॉर्ड लिटन की आलोचना की थी क्योंकि उस समय भारत अकाल का सामना कर रहा था।
  • लॉर्ड लिटन भारतीय मीडिया से नाराज हो गया था।
  • रिचर्ड स्ट्रेची के नेतृत्व में अकाल आयोग (Famine Commission) की स्थापना की गई।


वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट, 1878 (Vernacular Press Act, 1878)-

  • लॉर्ड लिटन के द्वारा वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट, 1878 लाया गया था।
  • वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट के तहत देशी या स्थानीय भाषा के समाचार पत्र या प्रेस सरकार के खिलाफ लिखने पर जब्त कर लिये जायेंगे।
  • वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट में सभी अधिकार जिला मजिस्ट्रेट (District Magistrate) को दिये गये।
  • वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को गैगिंग एक्ट (Gagging Act) भी कहा जाता है।
  • वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट के तहत प्रतिबंधित समाचार पत्र (Newspapers Banned Under Vernacular Press Act)-
  • (I) सोमप्रकाश (Somprakash)- ईश्वर चन्द्र विद्यासागर (Ishwar Chandra Vidyasagar) द्वारा प्रकाशित
  • (II) ढाका प्रकाश (Dhaka Prakash)
  • (III) भारत मिहिर (Bharat Mihir)
  • (IV) सहचर (Sahchar)


अमृत बाजार पत्रिका (Amrit Bazar Patrika)-

  • अमृत बाजार पत्रिका मोतीलाल घोष (Motilal Ghosh) का समाचार पत्र था।

  • वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए अमृत बाजार पत्रिका की भाषा बांग्ला से अंग्रेजी में बदल दी गई थी।


पायोनियर समाचार पत्र (Pioneer Newspaper)-

  • पायोनियर समाचार पत्र ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट, 1878 का समर्थन किया था।


भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1878 (Indian Arms Act, 1878)-

  • भारतीय शस्त्र अधिनिमय के तहत भारत में हथियार के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया था।

  • यह कानून केवल भारतीयों के लिए ही था।


वैधानिक जनपद सेवा (Statutory Civil Service)-

  • लॉर्ड लिटन ICS में भारतीयों का प्रवेश रोकना चाहता था। इसलिए लॉर्ड लिटन ने नई सेवा शुरू की।
  • वैधानिक जनपद सेवा का पद श्रेणी तथा वेतन ICS से कम होता था।
  • वैधानिक जनपद सेवा की संख्या ICS की 1/6 होती थी।
  • वैधानिक जनपद सेवा की नियुक्ति प्रांतीय या राज्य सरकारों की सिफारिशों पर की जाती थी।
  • कुछ वर्षों के बाद इस व्यवस्था को ब्रिटेन से बंद कर दिया गया था।
  • ICS की अधिकतम आयु 19 वर्ष कर दी गई थी।


भारतीय सिविल सेवा (Indian Civil Service- ICS)-

  • 1833 ई. के चार्टर एक्ट (Charter Act) में योग्यता को प्रशासन का आधार बनाया गया।
  • 1853 ई. के चार्टर एक्ट में ICS के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान किया गया था।
  • 1854 ई. में ICS के लिए मैकाले समिति (Macaulay Committee) बनाई गई थी।
  • सत्येन्द्र नाथ टैगोर (Satyendra Nath Tagore) प्रथम भारतीय ICS थे।
  • 1886 ई. में लोक सेवा आयोग (Public Service Commission- PSC) की स्थापना की गई।
  • 1919 ई. के भारत शासन अधिनियम (Government of India Act, 1919) में केंद्रीय लोक सेवा आयोग (Central Public Service Commission) की स्थापना का प्रावधान था।
  • 1922 ई. में भारत में पहली बार ICS की परिक्षा का आयोजन किया गया था।
  • 1 अक्टूबर 1926 को UPSC/FPSC की स्थापना की गई थी। अर्थात् UPSC पहले FPSC था।
  • FPSC Full Form = Federal Public Service Commission
  • FPSC का पूरा नाम = संघीय लोक सेवा आयोग


7. लॉर्ड रिपन (Lord Ripon)-

  • शासन काल (Time Period)- 1880-1884 ई.
  • लॉर्ड रिपन, भला रिपन एवं सज्जन रिपन के नाम से प्रसिद्ध है।
  • 1881 ई. में लॉर्ड रिपन ने भारत में प्रथम नियमित जनगणना करवाई थी।

  • 1881 ई. में लॉर्ड रिपन ने मैसूर विलय रद्द कर दिया था।

  • 1882 ई. में लॉर्ड रिपन ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट को रद्द कर दिया था।
  • 1882 ई. में लॉर्ड रिपन के द्वारा भारत में स्थानीय स्वशासन की शुरुआत की गई थी। जैसे- नगरपालिका (Municipal Corporation), नगरबोर्ड आदि बनाये गये थे।
  • मिस्र में भारतीय सेना के खर्च भेजने के सवाल पर लॉर्ड रिपन ने इस्तीफा दे दिया था।
  • फ्लोरेंस नाइटिंगेल (Florence Nightingale) ने लॉर्ड रिपन को "भारतीयों का उद्धारक" (Revivor of India) कहा था।
  • फ्लोरेंस नाइटिंगेल को नर्सिंग की जननी कहा जाता है।


प्रथम कारखाना अधिनियम, 1881 (First Factory Act, 1881)-

  • 1881 ई. में लॉर्ड रिपन के द्वारा प्रथम कारखाना अधिनियम लाया गया।
  • प्रथम कारखाना अधिनियम, 1881-
  • (I) कम से कम 100 मजदूरों वाले कारखानों पर लागू होता था।
  • (II) 7 वर्ष तक के बच्चे कारखानों में काम नहीं कर सकते थे।
  • (III) 7 से 12 वर्ष तक के बच्चे केवल 9 घण्टे काम करेंगे।


हन्टर आयोग (Hunter Commission)-

  • 1882 ई. में भारत में शिक्षा सुधार के लिए "हन्टर आयोग" (Hunter Commission) बनाया गया था।

  • प्राथमिक (Primary Education) एवं माध्यमिक शिक्षा (Secondary Education) में सुधार किये जायेंगे।


हन्टर आयोग की सिफारिशें (Recommendation of Hunter Commission)-

  • प्राथमिक शिक्षा सरकार के द्वारा दी जानी चाहिए। इसका उत्तरदायित्व स्थानीय स्वशासन को दिया जाए।
  • शिक्षा के लिए उपकर (Cess) लगाया जा सकता है।
  • माध्यमिक शिक्षा 2 प्रकार की होनी चाहिए। जैसे-
  • (I) व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education)- रोजगार निर्माण हेतु
  • (II) साहित्यिक शिक्षा (Literature Education)- कॉलेज में प्रवेश हेतु
  • प्रेजीडेंसी नगरों के अतिरिक्त भी महिला शिक्षा को बढ़ावा गिया जाये।
  • उच्च शिक्षा का निजीकरण करना चाहिए तथा इसके लिए अनुदान (Grant) दिया जाना चाहिए।


इल्बर्ट बिल विवाद (Ilbert Bill Controversy)-

  • कोई भी भारतीय न्यायाधीश फौजदारी मामले में अंग्रेज मुजरिम को नहीं सुन सकता।
  • इस भेदभाव को दूर करने के लिए इल्बर्ट बिल लाया गया जिसका अंग्रेजों ने विरोध किया था।
  • इस विरोध या विद्रोह को "दूसरा श्वेत विद्रोह" (Second White Revolt) कहा जाता है।
  • बाद में ऐसे मामले में ज्यूरी (Jury Bench) का प्रावधान किया गया।
  • ज्यूरी में 12 जज होते थे।
  • ज्यूरी में आधे से अधिक अंग्रेज होते थे।
  • ज्यूरी में P.C. इल्बर्ट विधि सदस्य (Legal Member) था।


विशेष- प्रथम श्वेत विद्रोह (First White Revolt)-

  • क्लाइव के समय बंगाल में दोहरे भत्ते बंद करने के कारण प्रथम श्वेत विद्रोह हुआ था।


8. लॉर्ड डफरिन (Lord Dufferin)-

  • शासन काल (Time Period)- 1884-1888 ई.
  • 28 दिसम्बर 1885 ई. को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress- INC) की स्थापना हुई थी।
  • कांग्रेस का जनक ए.ओ. ह्यूम (A.O. Hume) था। (एलेन ओक्टेवियन ह्यूम)
  • कांग्रेस लॉर्ड डफरिन के दिमाग की उपज थी।
  • लॉर्ड डफरिन ने कांग्रेस के लिए कहा था की कांग्रेस सूक्ष्मदर्शी अल्पसंख्यों का समूह है।
  • कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन के समय लॉर्ड डफरिन ने एक उद्यान में शाही दावत का आयोजन किया था।
  • लॉर्ड डफरिन ने बर्मा पर आक्रमण किया तथा बर्मा का विलय ब्रिटिश भारत में कर दिया।
  • यह अंग्रेजों की साम्राज्यवादी नीति के तहत किया गया अंतिम बड़ा विलय था।


9. लॉर्ड लेंसडाउन (Lord Lansdowne)-

  • शासन काल (Time Period)- 1888-1894 ई.

  • लॉर्ड लेंसडाउन के द्वारा भारत-अफगानिस्तान के बीच 'डुरण्ड लाइन' (Durand Line) खिची गई थी।


दूसरा कारखाना अधिनियम, 1891 (Second Factory Act, 1891)-

  • लॉर्ड लेंसडाउन के द्वारा दूसरा कारखाना अधिनियम लाया गया।
  • दूसरा कारखाना अधिनियम 1891-
  • (I) 50 से अधिक मजदूरों वाले कारखानों पर लागू होता था।
  • (II) 9 वर्ष तक के बच्चे कारखाने में काम नहीं कर सकते हैं।
  • (III) 9 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चे 7 घण्टे काम करेंगे।
  • (IV) महिलायें 11 घण्टे से अधिक काम नहीं करेंगी। (महिलाएं केवल सुबह 5 से शाम 8 बजे के बीच ही काम करेंगी।)


10. लॉर्ड एल्गिन द्वितीय (Lord Elgin-II)-

  • शासन काल (Time Period)- 1894-1899 ई.
  • जेम्स लॉयल की अध्यक्षता में अकाल आयोग (Famine Commission) बनाया गया।
  • लॉर्ड एल्गिन द्वितीय का कथन- "भारत को तलवार के दम पर जीता गया है तथा तलवार के दम पर ही रखा जायेगा।"


11. लॉर्ड कर्जन (Lord Curzon)-

  • शासन काल (Time Period)- 1899-1905 ई.
  • लॉर्ड कर्जन सबसे अनुभवि गवर्नर जनरल व वायसराय था।
  • लॉर्ड कर्जन ने गवर्नर जनरल बनने से पहले भारत की चार बार यात्राएं की थी।
  • लॉर्ड कर्जन ने भारत के पड़ोसी देशों की भी यात्राएं की थी।
  • लॉर्ड कर्जन सबसे युवा वायसराय था।
  • बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak) ने कहा था की "कैसा दुर्भाग्य है अकाल (Famine), प्लेग (Plague) और कर्जन (Curzon) तीनों भारत एक साथ आए।"
  • गोपाल कृष्ण गोखले ने लॉर्ड कर्जन की तुलना औरंगजेब से की थी।
  • रॉबर्टसन के नेतृत्व में लॉर्ड कर्जन ने भारत में रेलवे सुधार किये थे।
  • भारत में रेलवे का सबसे अधिक विकास लॉर्ड कर्जन के समय में हुआ था।

  • पंजाब भूमि अलगाव अधिनियम, 1900 (Punjab Land Alienation Act, 1900) लॉर्ड कर्जन के द्वारा लाया गया था।


अकाल आयोग (Famine Commission)-

  • लॉर्ड कर्जन ने एंटनी मैक्डॉनल्ड (Antony McDonalds) की अध्यक्षता में अकाल आयोग (Famine Commission) का गठन किया।

  • लॉर्ड कर्जन के समय भारत में छप्पनिया अकाल (1899 ई.) पड़ा था।


सिंचाई आयोग (Irrigation Commission)-

  • लॉर्ड कर्जन ने स्कॉट मानक्रिफ (Scot Maunkrif) की अध्यक्षता में सिंचाई आयोग (Irrigation Commission) का गठन किया।

  • स्कॉट मानक्रिफ की सिफारिश-

  • (I) सिंचाई पर अगले 20 वर्ष में 4.5 करोड़ रुपये खर्च किये जाए।


पुलिस आयोग (Police Commission)-

  • लॉर्ड कर्जन ने एंड्रयू फ्रेजर (Andrew Frezer) की अध्यक्षता में पुलिस आयोग (Police Commission) का गठन किया।
  • एंड्रयू फ्रेजर की सिफारिशें (Recommendations of Andrew Frezer)-
  • (I) पुलिसकर्मियों का वेतन बढ़ाया जाए।
  • (II) उच्च पदों पर सीधी भर्ती की जाए।
  • (III) पुलिसकर्मियों के पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
  • (IV) प्रांतीय पुलिस की भर्ती या स्थापना की जाए।
  • (V) केंद्रीय गुप्तचर बोर्ड (Central Intelligence Board) की स्थापना की जाए।


विश्वविद्यालय आयोग (University Commission)-

  • लॉर्ड कर्जन द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षा पर चर्चा के लिए शिमला सम्मेलन (Shimla Conference) बुलाया गया।

  • 1902 ई. में लॉर्ड कर्जन के द्वारा टॉमस रेले (Thomas Raleigh) की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय आयोग (University Commission) का गठन किया गया।

  • विश्वविद्यालय आयोग में दो भारतीय सदस्य थे। जैसे-
  • (I) गुरुदास बनर्जी (Gurudas Banerjee)
  • (II) सैय्यद हुसैन बिलग्रामी (Syed Hussain Bilgrami)
  • विश्वविद्यालय आयोग की सिफारिशों के आधार पर 1904 ई. में विश्वविद्यालय अधिनियम (University Act, 1904) पारित किया गया।


विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904 (University Act 1904)-

  • विश्वविद्यालय द्वारा भी शिक्षा प्रदान की जाये।
  • विश्वविद्यालयों में प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय स्थापित किये जाये।
  • सभी विश्वविद्यालयों की सीनेट में सरकारी सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई।
  • विश्वविद्यालयों का क्षेत्राधिकार गवर्नर जनरल तय करेगा।
  • निजी कॉलेजों के विश्वविद्यालय से मान्यता लेने की शर्तों को कठोर कर दिया गया।
  • लॉर्ड कर्जन कॉलेज के छात्रों में बढ़ रही राष्ट्रवादी भावनाओं को कुचलना चाहता था इसलिए लॉर्ड कर्जन ने विश्वविद्यालय पर सरकारी नियंत्रण बढ़ा दिया था।


कलकत्ता नगर निगम अधिनियम, 1899 (Calcutta Municipal Corporations Act, 1899)-

  • लॉर्ड कर्जन ने नगर निगम में सरकारी सदस्यों की संख्या बढ़ा दी थी।

  • लॉर्ड कर्जन ने कहा था, "मै रिटायर होने के बाद कलकत्ता नगर निगम का महापौर (Mayor) बनना पसन्द करुँगा।"


भारतीय टंकण एवं कागजी मुद्रा अधिनियम 1899 (Indian Token and Paper Currency Act, 1899)-

  • पाउण्ड को भारत में वैध किया गया तथा 1 पाउण्ड = 15 रुपये होगा।

  • रुपये को स्वर्ण प्रमाप (Gold Standard) पर रखा गया था।


सहकारी समिति अधिनियम 1904 (Cooperatives Society Act, 1904)-

  • किसानों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाने के लिए सहकारी समिति अधिनियम पारित किया गया।


प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम, 1904 (Ancient Monuments Conservation Act, 1904)-

  • प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम, 1904 के तहत भारत में भारतीय पुरातत्व विभाग या भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India- ASI) की स्थापना की गई।

  • सर जॉन मार्शल को भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) का महानिदेशक बनाया गया।


तिब्बत (Tibet)-

  • तिब्बत में रूस का प्रभाव बढ़ रहा था अतः 1903 ई. में लॉर्ड कर्जन द्वारा 'यंग हसबेण्ड' (Young Husband) के नेतृत्व में एक सेना तिब्बत भेजी गई।
  • दलाई लामा ल्हासा (Lhasa) छोड़ कर भाग गया था।
  • दलाई लामा तिब्बत का धार्मिक व राजनीतिक गुरु (Spiritual and Political Guru of Tibet) था।
  • तिब्बत पर 75 लाख रुपये का युद्ध हर्जाना लगाया गया।
  • अंग्रेजों ने 75 वर्षों के लिए चुम्बी घाटी (Chumbi Valley) पर अधिकार कर लिया था।
  • 1908 ई. में अंग्रेजों व दलाई लामा के मध्य पुनः समझौता किया गया तथा युद्ध हर्जाना 25 लाख रुपये कर दिया गया तथा चुम्बी घाटी को वापस दे दिया गया।


दिल्ली दरबार (Delhi Durbar)-

  • लॉर्ड कर्जन ने 1903 ई. में दिल्ली दरबार का आयोजन किया।
  • लॉर्ड कर्जन ने राजा महाराजाओं की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी थी।
  • लॉर्ड कर्जन ने "इंपीरियल कैडेट कॉर्प्स"(Imperial Cadet Corps) की स्थापना की थी।


बंगाल का विभाजन (Partition of Bengal)-

  • समय- 1905 ई.
  • 1905 ई. में बंगाल को दो भागों में बाटा गया था जैसे-
  • (I) पूर्वी बंगाल (East Bengal)
  • (II) पश्चिमी बंगाल (West Bengal)


(I) पूर्वी बंगाल (East Bengal)-

  • क्षेत्र- बांग्लादेश + असम
  • राजधानी- ढाका
  • मुस्लिम- 1.90 करोड़
  • बंगाली हिन्दू- 1.20 करोड़ (धार्मिक अल्पसंख्यक)


(II) पश्चिमी बंगाल (West Bengal)-

  • क्षेत्र- पश्चिम बंगाल + बिहार + उड़ीसा
  • राजधानी- कलकत्ता
  • गैर बांग्ला भाषी- 4.50 करोड़
  • बांग्ला भाषी- 90 लाख (भाषायी अल्पसंख्यक)


बंगाल विभाजन का कारण (Cause of partition of Bengal)-

  • लॉर्ड कर्जन ने बंगाल विभाजन का कारण प्रशासनिक अव्यवस्था (Administrative Disorder) बताया था। लोकिन लॉर्ड कर्जन का वास्तविक उद्देश्य बंगाली हिन्दुओं में बढ़ती राष्ट्रवादी भावनाओं को कुचलना था।


लॉर्ड कर्जन के सैनिक सुधार (Military Reforms of Lord Curzon)-

  • सेनापति किचनर ने सैनिकों के लिए किचनर टेस्ट (Kichner Test) शुरु किया।
  • क्वेटा, पाकिस्तान (Queta, Pakistan) में सैनिक अधिकारियों के मिलिट्री प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई।
  • सैनिक सदस्य की नियुक्ति पर लॉर्ड कर्जन तथा किचनर में विवाद हो गया तथा लॉर्ड कर्जन ने इस्तीफा दे दिया था।


12. लॉर्ड मिंटो द्वितीय (Lord Minto-II)-

  • शासन काल (Time Period)- 1905-1910 ई.
  • 1906 ई. में मुस्लिम लीग (Muslim League) की स्थापना की गई।
  • 1907 ई. में सूरत अधिवेशन (Surat Session) बुलाया गया।
  • सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा को 1909 ई. में वायसराय की कार्यकारिणी में नियुक्त किया गया।
  • सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा प्रथम भारतीय थे जिन्हें वायसराय की कार्यकारिणी (Executive) में नियुक्त किया गया था।


सत्येन्द्र प्रसाद सिन्हा (Satyendra Prasad Sinha)-

  • प्रथम भारतीय जिन्हें गवर्नर जनरल या वायसराय की कार्यकारिणी में नियुक्त किया गया।
  • प्रथम भारतीय जिन्हें बिहार एवं उड़ीशा का गवर्नर  नियुक्त किया गया।
  • प्रथम भारतीय जिन्हें 'महाधिवक्ता' (Advocate General) नियुक्त किया गया।
  • प्रथम भारतीय जिन्हें इंग्लैण्ड की सरकार में शामिल किया गया था।


13. लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय (Lord Hardinge- II)-

  • शासन काल (Time Period)- 1910-1916 ई.
  • लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के शासन काल में जार्ज पंचम (George-V) भारत आया।
  • लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के शासन काल में प्रथम विश्व युद्ध (First World War) हुआ था।
  • लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय के शासन काल में सूरत का नमक विद्रोह (Salt Revolt of Surat) हुआ था।


14. लॉर्ड चेम्सफोर्ड (Lord Chelmsford)-

  • शासन काल (Time Period)- 1916-1921 ई.
  • लॉर्ड चेम्सफोर्ड के शासन काल 1916 ई. में होमरुल लीग (Homerule League) की स्थापना की गई।
  • लॉर्ड चेम्सफोर्ड के शासन काल में S.P सिन्हा को बिहार व उड़ीशा का गवर्नर नियुक्त किया गया।


तीसरा आंग्ल-अफगान युद्ध (Third Anglo-Afghan War)-

  • समय- 1919-1921 ई.

  • तीसरा आंग्ल-अफगान युद्ध लॉर्ड चेम्सफोर्ड के शासन काल में हुआ था।


15. लॉर्ड रीडिंग (Lord Reading)-

  • शासन काल (Time Period)- 1921-1926 ई.
  • लॉर्ड रीडिंग यहूदी (Jewish) थे।
  • 1923 ई. में लॉर्ड रीडिंग के शासन काल में भारत में नमक कर कानून (Salt Tax Law, 1923) पारित हुआ।
  • 1926 ई. में लॉर्ड रीडिंग के शासन काल में अब्दुर्रसीद द्वारा स्वामी श्रद्धानंद (Swami Shraddhanand) की दिल्ली में हत्या कर दी गई।


16. लॉर्ड इरविन (Lord Irwin)-

  • शासन काल (Time Period)- 1926-1931 ई.


भारतीय रियासत समिति (Indian States Committee) या बटलर समिति (Butler Committee)-

  • गठन- 1927 ई.
  • भारतीय रियासत समिति को ही बटलर समिति कहा जाता है।
  • लॉर्ड इरविन के शासन काल में भारतीय रियासतों व अंग्रेज सरकार के मध्य संबंधों की जाँच हेतु 1927 ई. में भारतीय रियासत समिति या बटलर समिति का गठन किया गया था।
  • 31-10-1929 को लॉर्ड इरविन ने दीपावली घोषणा पत्र (Deepawali Declaration) जारी किया।


17. लॉर्ड विलिगंटन (Lord Willington)-

  • शासन काल (Time Period)- 1931-1936 ई.

  • लॉर्ड विलिगंटन ने स्वयं को 'मुसोलिनी' (Mussolini) कहा था।

  • लॉर्ड विलिगंटन ने गांधीजी के लिए कहा था की "ये दुनिया बहुत ही सुन्दर है अगर गांधीजी नहीं होते"


18. लॉर्ड लिनलिथगो (Lord Linlithgow)-

  • शासन काल (Time Period)- 1936-1944 ई.
  • लॉर्ड लिनलिथगो ने भारतीय सेना के लिए आधुनिकीकरण (Modernization of Indian Army) के लिए चेटफील्ड कमेटी (Chatfield Committee) का गठन किया।
  • भारत में गवर्नर जनरल के रूप में सबसे लम्बा कार्यकाल लॉर्ड लिनलिथगो का है।


19. लॉर्ड वेवेल (Lord Wavell)-

  • शासन काल (Time Period)- 1944-1947 ई.

  • लॉर्ड वेवेल पहले भारत या ब्रिटिश भारत का मुख्य सैनापति था।
  • 1946 ई. में लॉर्ड वेवेल के शासन काल में भारत में "शाही नौ सेना विद्रोह" (Royal Indian Navy Revolt) हुआ था तथा लॉर्ड वेवेल ने इस विद्रोह को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करवा दिया था।
  • 1946 ई. में लॉर्ड वेवेल के शासन काल में भारत में "अंतरिम सरकार" (Interim Government) का गठन किया गया था।
  • लॉर्ड वेवेल के शासन काल में भारत में 20 फरवरी 1947 ई. को ब्रिटिन के प्रधानमंत्री एटली (PM Attlee) ने घोषणा की जून 1948 से पहले भारत को आजाद कर दिया जाएगा।


20. लॉर्ड माउंटबेटन (Lord Mountbatten)-

  • शासन काल (Time Period)- 1947-1948 ई.
  • ब्रिटिश भारत का अंतिम गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन था।
  • ब्रिटिश भारत का अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन था।
  • स्वतंत्र भारत पहला गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन था।


21. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी या सी राजगोपालाचारी (Chakravarti Rajagopalachari)-

  • शासन काल (Time Period)- जून 1948-1950 ई.
  • स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी थे।
  • स्वतंत्र भारत के अंतिम गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी थे।
  • सन् 1950 में भारत में गवर्नर जनरल के पद को समाप्त कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad