Ads Area

थॉर्नथ्वेट के अनुसार राजस्थान की जलवायु का वर्गीकरण (Classification of Climate of Rajasthan According to Thornthwaite)

थॉर्नथ्वेट के अनुसार राजस्थान की जलवायु का वर्गीकरण (Classification of Climate of Rajasthan According to Thornthwaite)-

  • थॉर्थथ्वेट के अनुसार राजस्थान की जलवायु को 4 भागों में बांटा गया है।
  • थॉर्थथ्वेट के जलवायु वर्गीकरण का आधार तापमान (Temperature), वाष्पीकरण (Evaporation) तथा वर्षा (Rainfall) है।
  • वर्षा के आधार पर थॉर्नथ्वेट का जलवायु वर्गीकरण (Climate Classification of Thornthwaite Based on Rainfall)-
  • 1. A- अतिआर्द्र (Very Humid)
  • 2. B- आर्द्र (Humid)
  • 3. C- उपार्द्र (Sub Humid)
  • 4. D- अर्द्धशुष्क (Semi-Arid)
  • 5. E- शुष्क (Arid)
  • थॉर्नथ्वेट के अनुसार A व B प्रकार की जलवायु राजस्थान में नहीं पायी जाती है।


    थॉर्नथ्वेट के अनुसार राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan According to Thornthwait)-

    • थॉर्नथ्वेट ने राजस्थान की जलवायु को तापमान (Temperature), वाष्पीकरण (Evaporation) तथा वर्षा (Rainfall) के आधार पर 4 भागों में विभाजित किया है। जैसे-
    • 1. CA'w जलवायु प्रदेश (CA'w Climate Region)
    • 2. DA'w जलवायु प्रदेश (DA'w Climate Region)
    • 3. DB'w जलवायु प्रदेश (DB'w Climate Region)
    • 3. EA'd जलवायु प्रदेश (EA'd Climate Region)
    • यहाँ-
    • A' = Mega Thermal (उच्च तापीय)
    • B' = Meso Thermal (मध्य तापीय)
    • C = Sub Humid (उपार्द्र)
    • D = Semi-Arid (अर्द्धशुष्क)
    • E = Arid (शुष्क)
    • w = Winter Dry (शीत ऋतु शुष्क)
    • d = All Season Dry or Scarcity of Rainfall in All Season (प्रत्येक ऋतु में वर्षा का कम या अल्प होना)


    1. CA'w जलवायु प्रदेश (CA'w Climate Region)-

    • जलवायु (Climate)- CA'w जलवायु प्रदेश में उपार्द्र तुल्य (Sub-Humid Type) जलवायु पायी जाती है।
    • विस्तार (Extension)-
    • (I) हाड़ौती- दक्षिणी कोटा, बारां, झालावाड़, आंशिक चित्तौड़गढ़
    • (II) वागड़- डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़


    2. DA'w जलवायु प्रदेश (DA'w Climate Region)-

    • जलवायु (Climate)- DA'w जलवायु प्रदेश में अर्द्धशुष्क तुल्य (Semi-Arid Type) जलवायु पायी जाती है।
    • विस्तार (Extension)- अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, राजसमंद, सिरोही, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, पाली, जालौर, आंशिक जोधपुर
    • विशेषताएं (Features)-
    • (I) थॉर्नथ्वेट के अनुसार DA'w जलवायु प्रदेश राजस्थान में सबसे बड़ा जलवायु प्रदेश है।


    3. DB'w जलवायु प्रदेश (DB'w Climate Region)-

    • जलवायु (Climate)- DA'w जलवायु प्रदेश में शुष्क एवं अर्द्धशुष्क तुल्य (Arid & Semi-Arid Type) जलवायु पायी जाती है।

    • विस्तार (Extension)- बीकानेर, चूरू, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़


    4. EA'd जलवायु प्रदेश (EA'd Climate Region)-

    • जलवायु (Climate)- EA'd जलवायु प्रदेश में शुष्क मरुस्थलीय तुल्य (Arid Desert Type) जलवायु पायी जाती है।

    • विस्तार (Extension)- जैसलमेर, बाड़मेर, पश्चिमी जोधपुर

    Post a Comment

    0 Comments

    Top Post Ad

    Below Post Ad