Ads Area

भौतिक विज्ञान का सामान्य परिचय (General Introduction to Physics)

भौतिक विज्ञान (Physics)-

  • विज्ञान की वह शाखा जिसमें द्रव्य (Matter) व ऊर्जा (Energy) के पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है उसे भौतिक विज्ञान कहते हैं।


द्रव्य (Matter)-

  • वह पदार्थ जो स्थान घेरता है जिसमें भार होता है एवं जिसे हम अपनी ज्ञानेन्द्रियो (Senses) द्वारा अनुभव कर सकते हैं उसे द्रव्य कहते हैं।


द्रव्यमान (Mass- m)-

  • किसी भी वस्तु में द्रव्य या पदार्थ की मात्रा द्रव्यमान कहलाती है।
  • किसी भी वस्तु का द्रव्यमान सदैव नियत रहता है।
  • द्रव्यमान एक अदिश राशि है।
  • द्रव्यमान का मात्रा 'किलोग्राम' (Kg) होता है।


भार (Weight)-

  • भार वह बल है जिससे पृथ्वी किसी भी वस्तु को अपनी ओर आकर्षित करती है।
  • सुत्र- (भार = द्रव्यमान × गुरुत्वीय त्वरण)
  • Weight = Mass × Gravitational Acceleration (W = m × g)
  • भारत का मान गुरुत्वीय त्वरण पर निर्भर करता है।
  • भारत एक सदिश राशि है।
  • भार का मात्रक 'न्यूटन' (Newton) होता है।
  • भार एक परिवर्तनशील राशि है।
  • भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर भार का मान बढ़ता है।


ऊर्जा (Energy- E)-

  • कार्य करने की क्षमता ऊर्जा कहलाती हैं।
  • ऊर्जा को अनुभव किया जा सकता है।
  • द्रव्यमान को ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है।
  • आइन्स्टीन के अनुसार (According to Einstein)-
  • E = mc^2
  • E = ऊर्जा
  • m = द्रव्यमान
  • c = प्रकाश वेग (3 × 10^8 m/s)
  • ऊर्जा एक अदिश राशि है।


ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत (Law of energy conservation)-

  • ऊर्जा को ना तो उत्पन्न किया जा सकता है और ना ही नष्ट किया जा सकता है।
  • ऊर्जा को केवल एक अवस्था से दूसरी अवस्था में परिवर्तित किया जा सकता है। जैसे-
  • 1. सेल (Cell) या बैटरी (Battery) का उपयोग कर रासायनिक ऊर्जा (Chemical Energy) को विद्युत ऊर्जा (Electrical Energy) में परिवर्तित किया जा सकता है।
  • 2. मोटर (Motor) का उपयोग कर विद्युत ऊर्जा (Electrical Energy) को यांत्रिक ऊर्जा (Mechanical Energy) में परिवर्तित किया जा सकता है।
  • 3. जनित्र (Generator) का उपयोग कर यांत्रिक ऊर्जा (Mechanical Energy) को विद्युत ऊर्जा (Electrical Energy) में परिवर्तित किया जा सकता है।
  • 4. बल्ब या ट्यूबलाइट का उपयोग कर विद्युत ऊर्जा (Electrical Energy) को प्रकाश ऊर्जा (Light Energy) में परिवर्तित किया जा सकता है।


दूरी (Distance)-

  • किसी कण या वस्तु द्वारा तय किये गये पथ की लम्बाई को दूरी कहते हैं।
  • दूरी एक अदिश राशि है। (It is a Scalar quantity)
  • दूरी सदैव धनात्मक होती है। (Always Positive)
  • दूरी  विस्थापन
  • Distance  Displacement
  • दूरी / विस्थापन  1 या (दूरी ÷ विस्थापन  1)
  • Distance / Displacement  1 or (Distance ÷ Displacement  1)


विस्थापन (Displacement)-

  • किसी कण की प्रारम्भिक स्थिति (Initial Point) व अंतिम स्थित (Final Point) के मध्य की न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं।
  • विस्थापन एक सदिश राशि है। (It is a Vector quantity)
  • विस्थापन धनात्मक या ऋणात्मक हो सकता है।


चाल (Speed)-

  • किसी कण या वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं।
  • चाल = दूरी ÷ समय
  • Speed = Distance / Time
  • चाल एक अदिश राशि है। (It is a Scalar quantity)
  • चाल की मात्रक मीटर/ सैकण्ड होता है। (Unit = m/sec)


वेग (Velocity)-

  • किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय विस्थापन को वेग कहते हैं या किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन की दर को वेग कहते हैं।
  • वेग = विस्थापन (dx) ÷ समय (dt)
  • Velocity = Displacement / Time
  • वेग का मात्रक मीटर/ सैकण्ड होता है। (Unit = m/s)


त्वरण (Acceleration)-

  • किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं।
  • त्वरण (a) = वेग में परिवर्तन (dv) ÷ समय (dt)
  • Acceleration = Change in Velocity/ Time
  • त्वरण एक सदिश राशि है। (It is a Vector quantity)
  • त्वरण का मात्रक मीटर/ सैकण्ड^2 होता है। (Unit = m/s^2)


रेखीय गति के समीकरण (Equations of Linear Motion)-

  • v = u + at
  • v^2 = u^2 + 2 as
  • s = ut + ½ at^2
  • v = अंतिम वेग (Final Velocity)
  • u = प्रारम्भिक वेग (Initial Velocity)
  • t = समय (Time)
  • s = विस्थापन (Displacement)
  • a = त्वरण (Acceleration)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad