Ads Area

गति (Motion)

गति (Motion)-

  • किसी वस्तु की समय के साथ माध्यम के सापेक्ष स्थिति में परिवर्तन गति कहलाती है।
  • गति हमेशा सापेक्ष होती है।
  • (I) एक समान गति (Uniform Motion)
  • (II) असमान गति (Non-Uniform Motion)


स्थिति (Position)-

  • किसी वस्तु की स्थिति एक संदर्भ बिन्दु के सापेक्ष उसका स्थान है।


(I) एक समान गति (Uniform Motion)-

  • जब कोई वस्तु निश्चित समय में निश्चित दूरी तय करती है तो उसे एक समान गति कहते हैं। जैसे- पृथ्वी की घूर्णन गति, घड़ी में सुई की गति


(II) असमान गति (Non-Uniform Motion)

  • जब कोई वस्तु निश्चित समय में अनिश्चित दूरी तय करती है तो उसे एक समान गति कहते हैं। जैसे- मानव गति, वाहनों की गति


न्यूटन की गति के नियम (Newton's Law of Motion)-

  • 1. जड़त्व का नियम (Law of Inertia)- प्रथम नियम (First Law)
  • 2. संवेग संरक्षण का सिद्धांत (Law of Momentum Conservation)- दूसरा नियम (Second Law)
  • 3. क्रिया प्रतिक्रिया का नियम (Law of Action Reaction)- तीसरा नियम (Third Law)


1. जड़त्व का नियम (Law of Inertia)-

  • जड़त्व का नियम न्यूटन का गति का प्रथम नियम (First Law)  है।
  • न्यूटन के जड़त्व के नियम के अनुसार जब कोई वस्तु स्थिर है तो स्थिर रहना चाहती है और गतिशील वस्तु सदैव गतिशील रहना चाहती है जब तक कि उस वस्तु पर बाह्य बल आरोपित न किया जाए।
  • उदाहरण (Example)-
  • (I) बस में अचानक ब्रेक लगने पर यात्री का आगे की ओर झुकना।
  • (II) पेड़ को हिलाने पर फलों का गिरना।


2. संवेग संरक्षण का सिद्धांत (Law of Momentum Conservation)-

  • संवेग संरक्षण का सिद्धांत न्यूटन का गति का दूसरा नियम (Second Law) है।
  • न्यूटन के संवेग संरक्षण के सिद्धांत के अनुसार किसी वस्तु पर आरोपित बल उस वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर के समानुपाती होता है।
  •  dp/dt
  • F = K × dp/dt (∝ हटाने पर, ∝ = K)
  • F = d(mv)/dt (K = 1)
  • F = m × dv/dt
  • F = m × a
  • यहाँ-
  • F = किसी वस्तु पर आरोपित बल
  • m = वस्तु का द्रव्यमान
  • a = वस्तु का त्वरण
  • न्यूटन के संवेग संरक्षण के सिद्धांत के अनुसार किसी वस्तु पर आरोपित बल उस वस्तु के द्रव्यमान व उस वस्तु के त्वरण के गुणनफल के बराबर होता है।
  • उदाहरण (Example)-
  • (I) खिलाड़ी के द्वारा गेंद पकड़ते समय हाथों को पीछे खींचना।


संवेग (Momentum)-

  • किसी वस्तु के द्रव्यमान व वेग के गुणनफल को संवेग कहते हैं।
  • P = m×V
  • संवेग एक सदिश राशि () है।
  • संवेग का मात्रक किलोग्राम × मीटर प्रति सैकण्ड (Kg×m/sec) होता है।


आवेग (Impulse- 'J')-

  • संवेग में परिवर्तन को आवेग कहते हैं।
  • J = dp
  • J = f×dt
  • आवेग = F×dt = संवेग में परिवर्तन
  • आवेग एक सदिश राशि है।
  • आवेग का मात्रक किलोग्राम × मीटर प्रति सैकण्ड (Kg×m/sec) होता है।


3. क्रिया प्रतिक्रिया का नियम (Law of Action Reaction)-

  • क्रिया प्रतिक्रिया का नियम न्यूटन का गति का तीसरा नियम (Third Law) है।
  • न्यूटन के क्रिया प्रतिक्रिया के नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया की बराबर व विपरित प्रतिक्रिया होती है।
  • क्रिया व प्रतिक्रिया अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करती है।
  • उदाहरण (Example)-
  • (I) रॉकेट प्रक्षेपण (Rocket launch)
  • (II) रबड को खींचना (Pulling an elastic band)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad