Ads Area

प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (Project Great Indian Bustard)

प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (Project Great Indian Bustard) या प्रोजेक्ट गोडावण (Project Godawan)-

  • प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को प्रोजेक्ट गोडावण (Project Godawan) के नाम से भी जाना जाता है।
  • विलुप्त होने की कगार पर पहुँच चुके "द ग्रेट इंडियन बस्टर्ड" (The Great Indian Bustard) पक्षी को बचाने के लिए राजस्थान सरकार ने सन् 2013 में विश्व पर्यावरण दिवस के दिन प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (Project Great Indian Bustard) नामक अभियान राजस्थान के जैसलमेर जिले से आरम्भ किया था।
  • कभी भारत का राष्ट्रीय पक्षी बनने की होड़ में रहने वाला गोडावण पक्षी आज अपने प्राकृतिक आवासों में 150 से भी कम संख्या में रह गया है।
  • गोडावण घास भूमि आवासों की संकेतक प्रजाति है तथा इसकी संख्या में कमी होना इस बात का संकेत है कि भारत में लगातार घासभूमि क्षेत्रों में कमी आ रही है।
  • ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षी को गोडावण के नाम से भी जाना जाता है।
  • राजस्थान का राज्य पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) है।
  • सन् 1981 में गोडावण को राजस्थान का राज्य पक्षी घोषित किया था।
  • गोडावण भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है।


गोडावण के प्रमुख प्रजनन केंद्र (Main Breeding Center of Godawan)-

  • राजस्थान में गोडावन पक्षी के दो प्रमुख प्रजनन केंद्र स्थित है। जैसे-

  • 1. रामदेवरा- पोकरण, जैसलमेर (राजस्थान)
  • 2. सौरसेन- बारां (राजस्थान)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad