Ads Area

बाघ परियोजना (Tiger Project)

बाघ परियोजना (Tiger Project)-

  • बाघों को संरक्षण प्रदान करने, उनको सुरक्षित आवास एवं प्रजनन क्षेत्र उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सन् 1 अप्रैल 1973 में भारत में बाघ परियोजना शुरू की गई थी।
  • जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (Jim Corbett National Park) भारत की पहली बाघ परियोजना घोषित की गई थी।
  • जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (Jim Corbett National Park) उत्तराखंड में स्थित है।
  • बाघ परियोजना का मुख्य उद्देश्य वन्य जीवों के प्रबंधन के साथ-साथ उन क्षेत्रों के प्राकृतिक आवासों का संरक्षण करना जहाँ पर बाघ पाये जाते हैं तथा इन क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों को रोजगार उपलब्ध करवाना जिससे वो लोग इस क्षेत्र के संसाधनों पर निर्भर ना रहे।
  • बाघ परियोजना को शुरू करने में जोधपुर निवासी श्री कैलाश सांखला (Shri Kailash Sankhala) की महत्वपूर्ण भूमिका थी अतः कैलाश सांखला को टाईगर मेन ऑफ इंडिया (Tiger Man of India) कहा जाता है।
  • भारत का टाईगर मेन (Tiger Man of India) कैलाश सांखला को कहा जाता है।
  • राजस्थान का टाईगर मेन (Tiger Man of Rajasthan) श्री फतेह सिंह राठौड़ को कहा जाता है।
  • बाघ परियोजना के क्रियान्वयन एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority) द्वारा पूरी की जाती है।
  • वर्तमान में भारत में कुल 53 बाघ परियोजनाएं चल रही है।
  • भारत की 52वीं बाघ परियोजना रामगढ़ विषधारी (बूंदी) है।
  • भारत की 53वीं बाघ परियोजना रानीपुर (उत्तर प्रदेश)  है।
  • नागार्जुन सागर बाघ परियोजना क्षेत्रफल के अनुसार भारत की सबसे बड़ी बाघ परियोजना है।
  • नागार्जुन सागर बाघ परियोजना (Nagarjunsagar Tiger Project) आंध्रप्रदेश राज्य में चल रही है।
  • बोर वन्य जीव अभायरण्य बाघ परियोजना क्षेत्रफल के अनुसार भारत की सबसे छोटी बाघ परियोजना है।
  • बोर वन्य जीव अभायरण्य बाघ परियोजना (Bore Wildlife Sanctuary Tiger Project) महाराष्ट्र राज्य में चल रही है।
  • वर्तमान में भारत के 20 राज्यों में कुल 3167 बाघ (Tiger) है।


मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)-

  • मध्य प्रदेश को भारत का टाईगर राज्य (Tiger State) कहा जाता है क्योंकि मध्य प्रदेश में कुल 6 बाघ रिजर्व (Tiger Reserve) तथा बाघों की सर्वाधिक संख्या पायी जाती है।


ओडिशा (Odisha)-

  • ओडिशा का नन्दन कानन जन्तु उद्यान (Nandankanan Zoological Park) दुर्लभ सफेद बाघों के लिए प्रसिद्ध है।


राजस्थान (Rajasthan)-

  • वर्तमान में राजस्थान में कुल 4 बाघ परियोजनाएं चल रही है। जैसे-
  • 1. रणथम्भौर बाघ परियोजना (Ranthambore Tiger Project)- 1973 (घोषणा)
  • 2. सरिस्का बाघ परियोजना (Sariska Tiger Project)- 1978
  • 3. मुकन्दरा हिल्स बाघ परियोजना (Mukundra Hill Tiger Project)- 2013
  • 4. रामगढ़ विषधारी बाघ परियोजना, बूंदी (Ramgarh Vishdhari Tiger Project, Bundi)- 2021

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad