Ads Area

द्वीपीय समूह प्रदेश (Island Group Region)

द्वीपीय समूह प्रदेश (Island Group Region)-

  • भारत के द्वीपीय समूह प्रदेश को 2 भागों में विभाजित किया गया है। जैसे-
  • (अ) तटवर्ती द्वीप (Coastal Islands)
  • (ब) दूरस्थ द्वीप (Distant Islands)


(अ) तटवर्ती द्वीप (Coastal Islands)-

  • तटवर्ती द्वीप को 2 भागों में विभाजित किया गया है। जैसे-
  • 1. पथरीले द्वीप (Rocky Islands)
  • 2. कांपीय या जलोढ़ द्वीप (Alluvial Islands)


1. पथरीले द्वीप (Rocky Islands)-

  • यह द्वीप मुख्यतः पश्चिमी तट के पास पाये जाते हैं। जैसे-
  • (I) काठियावाड़ प्रायद्वीप के पास स्थित पीरम तथा भैंसला द्वीप
  • (II) मुम्बई के पास स्थित एलिफेंटा, हैनरे, कैनरे, पिजन, बुचर द्वीप


2. कांपीय या जलोढ़ द्वीप (Alluvial Islands)-

  • इन द्वीपो का निर्माण नदियों द्वारा लाये गये अवसादों से हुआ है।
  • यह द्वीप मुख्यतः पूर्वी तट के पास पाये जाते हैं। जैसे-
  • (I) हुगली नदी के मुहाने के पास स्थित सागर द्वीप
  • (II) ब्राह्मणी तथा महानदी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित शॉर्ट द्वीप
  • (III) महानदी के मुहाने के पास स्थित कलाम द्वीप
  • (IV) रामेश्वरम का पंबन द्वीप
  • (V) भारत तथा श्रीलंका के बीच स्थित रामसेतु
  • (VI) मनार की खाड़ी में स्थित अंडा, कोटा, क्रोकोडाइल द्वीप


(ब) दूरस्थ द्वीप (Distant Islands)-

  • दूरस्थ द्वीप को 2 भागों में विभाजित किया गया है। जैसे-
  • 1. प्रवाल द्वीप (Coral Island)- लक्षद्वीप
  • 2. ज्वालामुखी पर्वतीय द्वीप (Volcanic Mountain Islands)- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह


1. प्रवाल द्वीप (Coral Island)-

  • प्रवाल द्वीप जैसे- लक्षद्वीप


लक्षद्वीप (Lakshadweep)-

  • ये 36 प्रवाल द्वीपों का समूह है जो अरब सागर में स्थित है।
  • ये द्वीप 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।
  • यहाँ का सबसे बड़ा द्वीप एंड्रोथ है।
  • यहाँ का सबसे छोटा द्वीप बित्रा है।
  • यहाँ स्थित पित्ती द्वीप एक पक्षी विहार है।
  • लक्षद्वीप में तीन प्रमुख द्वीप समूह सम्मिलित है। जैसे-
  • (I) अमिनदीवी- 11°N
  • (II) कन्नानोर- 9°N (इसी क्षेत्र में लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती स्थित है।)
  • (III) मिनीकॉय- 8°N


2. ज्वालामुखी पर्वतीय द्वीप (Volcanic Mountain Islands)-

  • ज्वालामुखी पर्वतीय द्वीप जैसे- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह


अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands)-

  • ये 572 ज्वालामुखीय द्वीपों का समूह है।

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को मरकत द्वीप या एमरल्ड द्वीप समूह भी कहते हैं।

  • इन द्वीपों का निर्माण इंडो ऑस्ट्रेलियन प्लेट तथा बर्मा प्लेट के अभिसरण से हुआ है।
  • इन द्वीपों को अराकनयोमा पर्वत का ही विस्तार माना जाता है।
  • यहाँ भारी वर्षा प्राप्त होती है अतः यहाँ उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनस्पति पायी जाती है।
  • यह विश्व की 36 जैव विविधता तप्त स्थलों में सम्मिलित है।
  • यहाँ बहुत सी जनजातियां पायी जाती है। जैसे-
  • (I) अंडमान में जनजातियां- नेग्रिटो समूह, जरावा, ओंग, अंडमानी, सेंटेनलीज
  • (II) निकोबार में जनजातियां- मंगोलाइड समूह, निकोबारी, शॉम्पेन

  • विषुवत रेखा से कन्याकुमारी की दूरी 899 km (876 km) है।
  • विषुवत रेखा से इंदिरा पॉइंट की दूरी 752 km है।
  • इंदिरा पॉइंट ग्रेट निकोबार में स्थित है।
  • कन्याकुमारी तमिलनाडु में स्थित है।
  • वर्ष 2018 में रॉस द्वीप का नाम बदलकर सुभाष द्वीप रखा गया था।
  • वर्ष 2018 में हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर स्वराज द्वीप रखा गया था।
  • वर्ष 2018 में नील द्वीप का नाम बदलकर शहीद द्वीप रखा गया था।
  • वर्ष 2018 में अंडमान निकोबार पर भारत के अधिकार की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इन द्वीपों का नाम बदला गया था।
  • "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की परिकल्पना के तहत 23 जनवरी 2023 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया हैं।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह की सर्वोच्च चोटी सैडल चोटी उत्तरी अंडमान में स्थित है।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर दक्षिणी अंडमान में स्थित है।
  • दक्षिणी अंडमान व लघु अंडमान (लिटिल अंडमान) के मध्य स्थित जलराशि डंकन पैसेज है।
  • अंडमान निकोबार के नीचे 10 डिग्री चैनल स्थित है।
  • 10 डिग्री चैनल के नीचे क्रमशः कार निकोबार, लिटिल निकोबार, ग्रेट निकोबार स्थित है।
  • ग्रेट निकोबार पर भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट स्थित है।
  • उत्तरी अंडमान के पूर्व में नारकोण्डम द्वीप व बैरन द्वीप स्थित है।
  • नारकोंडम द्वीप भारत का एकमात्र सुषुप्त ज्वालामुखी है।
  • बैरन द्वीप सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • मध्य अंडमान के पास छोटे-छोटे द्वीपों का समूह "रिची द्वीप समूह" स्थित है।
  • मध्य अंडमान के पास लैब्रिंथ द्वीप समूह स्थित है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad