Ads Area

ग्रेनाइट व संगमरमर उद्योग (राजस्थान के प्रमुख उद्योग)

ग्रेनाइट व संगमरमर उद्योग (राजस्थान के प्रमुख उद्योग)-

  • जालोर (राजस्थान)
  • राजसमंद (राजस्थान)
  • मकराना, नागौर (राजस्थान)
  • किशनगढ़, अजमेर (राजस्थान)
  • जयपुर (राजस्थान)


    जालोर (राजस्थान)-

    • राजस्थान में ग्रेनाइट का सर्वाधिक उत्पादन जालोर जिले से होता है।
    • राजस्थान में ग्रेनाइट के सर्वाधिक भण्डार भी जालोर जिले में है।
    • जालोर जिले में ग्रेनाइट का सर्वाधिक उत्पादन तथा सर्वाधिक भण्डार होने के कारण जालोर को ग्रेनाइट सिटी कहते है।


    राजसमंद (राजस्थान)-

    • राजस्थान में सर्वाधिक संगमरमर का उत्पादन राजसमंद जिले से होता है।


    मकराना, नागौर (राजस्थान)-

    • राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ किस्म के संगमरमर का उत्पादन नागौर जिले के मकराना जगह पर होता है।
    • नागौर जिले की मकराना जगह का संगमरमर सर्वश्रेष्ठ होने के कारण विश्व प्रसिद्ध है।


    किशनगढ़, अजमेर (राजस्थान)-
    • राजस्थान में सबसे बड़ी संगमरमर का मंडी अजमेर जिले की किशनगढ़ नामक जगह पर स्थित है।


    जयपुर (राजस्थान)-
    • राजस्थान में संगमरमर की मूर्ति एवं खिलौनों के लिए जयपुर जिला प्रसिद्ध है।


    राजस्थान के प्रमुख संगमरमर पत्थर-

    • 1. लाल रंग का संगमरमर पत्थर
    • 2. पीले रंग का संगमरमर पत्थर
    • 3. काले रंग का संगमरमर पत्थर
    • 4. सफेद रंग का संगमरमर पत्थर
    • 5. हरे रंग का संगमरमर पत्थर
    • 6. बादामी रंग का संगमरमर पत्थर
    • 7. गुलाबी रंग का संगमरमर पत्थर
    • 8. सतरंगी रंग का संगमरमर पत्थर


    1. लाल रंग का संगमरमर पत्थर-
    • राजस्थान में लाल रंग का संगमरमर पत्थर धौलपुर जिले से उत्पादित होता है।


    2. पीले रंग का संगमरमर पत्थर-

    • राजस्थान में पीले रंग का संगमरमर पत्थर जैसलमेर जिले से उत्पादित होता है।
    • पीले रंग के संगमरमर का वैज्ञानिक नाम डोलोमिटिक है।


    3. काले रंग का संगमरमर पत्थर-
    • राजस्थान में काले रंग का संगमरमर पत्थर जयपुर जिले की भैंसलाना जगह से उत्पादित होता है।


    4. सफेद रंग का संगमरमर पत्थर-

    • राजस्थान में सफेद रंग का संगमरमर पत्थर राजसमंद जिले से उत्पादित होता है।
    • सफेद रंग से संगमरमर का वैज्ञानिक नाम केल्सिटिक है।


    5. हरे रंग का संगमरमर पत्थर-

    • राजस्थान में हरे रंग का संगमरमर पत्थर डूंगरपुर जिले से उत्पादित होता  है।
    • हरे रंग के संगमरमर का वैज्ञानिक नाम सर्पेण्टाईन है।


    6. बादामी रंग का संगमरमर पत्थर-
    • राजस्थान में बादामी रंग का संगमरमर पत्थर जोधपुर जिले से उत्पादित होता है।


    7. गुलाबी रंग का संगमरमर पत्थर-
    • राजस्थान में गुलाबी रंग का संगमरमर पत्थर जालोर जिले से उत्पादित होता है।


    8. सतरंगी रंग का संगमरमर पत्थर-
    • राजस्थान में सतरंगी रंग का संगमरमर पत्थर पाली जिले से उत्पादित होता है।

    Post a Comment

    0 Comments

    Top Post Ad

    Below Post Ad